दूसरे राज्यों से पराली प्रबंधन और खेती सीखेंगे बिहार के किसान, मखाना पर फोकस रहेगा

बिहार के उप मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि 'किसान की कोई जाति नहीं होती, वह सिर्फ अन्नदाता होता है. कृषि हमारी संस्कृति और अर्थव्यवस्था की रीढ़ है.'

Kisan India
नोएडा | Updated On: 23 Apr, 2025 | 10:28 PM

बिहार के किसानों की उपज और आय बढ़ाने के लिए राज्य सरकार का खेती की तकनीक पर खास फोकस है. राज्य कृषि सचिव ने कहा है कि बिहार के किसान दूसरे राज्यों के किसानों से खेती की तकनीक सीखेंगे और पराली का प्रबंधन भी सीखेंगे. इससे राज्य में पराली जलाने के मामले शून्य हो सकेंगे और मिट्टी के साथ पर्यावरण को होने वाले नुकसान में कमी लाई जा सकेगी. इसके अलावा किसानों को मखाना की खेती बढ़ाने के लिए भी प्रेरित किया गया है.

बिहार के बक्सर जिले में ‘किसान कल्याण संवाद’ कार्यक्रम में राज्य के उप मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने किसानों को नई तकनीकों के जरिए खेती करने पर जोर दिया. उन्होंने किसानों की समस्याएं और उनके समाधान के लिए राज्यभर में किसान कल्याण संवाद कार्यक्रम शुरू किया है. उन्होंने किसानों को भरोसा दिलाया कि सरकार हर कदम पर उनके साथ है.

कृषि को बनाना है रोजगार का मजबूत साधन

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘किसान की कोई जाति नहीं होती, वह सिर्फ अन्नदाता होता है. कृषि हमारी संस्कृति और अर्थव्यवस्था की रीढ़ है.’ इसके साथ ही उन्होंने फसल क्षति अनुदान, डीजल अनुदान, कृषि यंत्रों पर छूट, बीज वितरण, प्रशिक्षण जैसे कई योजनाओं की जानकारी भी दी. ‘कृषक युवा कल्याण सम्मान’ के तहत उन किसानों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने खेती के क्षेत्र में नई पहल की है.

किसान अन्य राज्यों में ट्रेनिंग लेंगे

बिहार कृषि विभाग के सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने किसानों से कहा कि वे खेती में नवाचार अपनाने, तकनीक से जुड़ने और स्वरोजगार की दिशा में काम करने के लिए आगे बढ़ें. किसानों को बताया गया कि कैसे केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें सशक्त बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही हैं. उन्होंने  किसानों को सलाह दी कि वे अन्य राज्यों में जाकर प्रशिक्षण लें और नई तकनीकों को अपनाएं.

नई तकनीक और पराली प्रबंधन पर जोर

कृषि सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने किसानों को बताया कि जिले में पराली प्रबंधन प्राथमिकता में है और इसके लिए संध्या चौपाल के माध्यम से किसानों को जागरूक किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि पराली के मामले शून्य करने हैं ताकि मिट्टी और पर्यावरण को सुरक्षित रखा जा सके. इसके साथ ही मखाना की खेती को भी प्रोत्साहित किया. उन्होंने कहा कि अब किसान गूगल पर खुद खेती की जानकारी साझा कर रहे हैं और समूह में एक तरह की खेती करने पर उन्हें ज्यादा लाभ हो सकता है. सरकार, अधिकारी और किसान मिलकर खेती को लाभदायक बना सकते हैं.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 23 Apr, 2025 | 10:28 PM
ज्ञान का सम्मान क्विज

किस फसल को अनाजों का राजा कहा जाता है?

9319947093
जवाब इस नंबर पर करें Whatsapp

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆

लेटेस्ट न्यूज़

If You Want Protect Your Animals From Diseases Then Adopt These Measures March Mineral Mixture And Vaccination Are Necessary

पशुओं को बीमारियों से बचाना है तो मार्च में अपनाएं ये उपाय, खनिज मिश्रण और टीकाकरण जरूरी

Sugar Industry Demands Increase In Ethanol Blending Limit From 20 Percent In Petrol

चीनी उद्योग ने पेट्रोल में एथेनॉल मिलाने की सीमा 20 प्रतिशत से बढ़ाने की मांग की, केंद्रीय मंत्री से की बातचीत

Major Announcement For Farmers Development Over Rs 100 Crore Approved Agricultural Schemes And Universities

किसानों के विकास के लिए बड़ी घोषणा, कृषि योजनाओं और विश्वविद्यालयों को 100 करोड़ से ज्यादा की धनराशि मंजूर

Animal Husbandry Department Issues Bird Flu Alert In Bihar Advises Poultry Farmers To Take Special Precautions

बिहार में बर्ड फ्लू को लेकर पशुपालन विभाग का अलर्ट, मुर्गी पालकों को दी खास सावधानी बरतने की सलाह

Big News Farmers From Kokrajhar Assam As Prime Minister Modi Announced Several Schemes Ahead Of Eid

असम के कोकराझार से किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, ईद से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने कई योजनाओं का दिया तोहफा

Chief Minister Mohan Yadav Released 34th Installment Ladli Behna Yojana With Rs 1836 Crore Transferred Accounts Sisters

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लाड़ली बहना योजना की 34वीं किस्त जारी की, बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़ रुपये