Manifesto: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर अपना घोषणापत्र जारी किया. इस घोषणापत्र में कई बड़े वादे किए गए हैं. घोषणापत्र जारी करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित ने कहा है कि अगर पश्चिम बंगाल में उनकी सरकार बनती है तो राज्य की हर महिला के बैंक खाते में हर महीने 3,000 रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे. साथ ही बेरोजगार युवाओं को भी 3,000 रुपये मासिक आर्थिक सहायता दी जाएगी. अमित शाह ने यह भी वादा किया कि बंगाल में सरकारी नौकरियों, खासकर पुलिस में, महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा. खास बात यह है कि इस घोषणा पत्र में किसानों के लिए वादे किए गए हैं. बीजेपी की सरकार बनने पर उन्हें पीएम किसान के तहत 3000 रुपये अतिरिक्त मिलेंगे.
अमित शाह ने घोषणा पत्र में बीजेपी द्वारा किए गए वादे को पढ़ते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में उनकी सरकार बनने के बाद किसानों के अच्छे दिन आ जाएंगे. उन्होंने कहा कि पीएम किसान योजना के तहत केंद्र सरकार किसानों को साल में 6,000 रुपये की मदद देती है. लेकिन राज्य में बीजेपी की सरकार आने के बाद पीएम किसान के लाभार्थियों को 3,000 रुपये अतिरिक्त दिए जाएंगे. इसके साथ ही आयुष्मान भारत योजना से जोड़कर गरीबों को मुफ्त इलाज की सुविधा भी दी जाएगी.
10 सालों में बीजेपी ने एक मजबूत विपक्ष दिया
इस घोषणापत्र में 7वें वेतन आयोग को लागू करने, रोजगार के अवसर बढ़ाने, महिलाओं को आर्थिक सहायता देने और घुसपैठ के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने जैसे वादे किए गए हैं. अमित शाह ने कहा कि पिछले 10 सालों में बीजेपी ने एक मजबूत विपक्ष के रूप में काम किया है और अब जनता बदलाव चाहती है. उन्होंने यह भी कहा कि अगर बीजेपी सत्ता में आती है, तो घुसपैठ के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति अपनाई जाएगी और ‘डिटेक्ट, डिलीट और डिपोर्ट’ के तहत घुसपैठियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
- ब्लैक थ्रिप्स से आम की फसल प्रभावित.. उत्पादन कम होने से कीमतों में बढ़ोतरी, 23000 रुपये क्विंटल रेट
- देश में 180 लाख टन से ज्यादा है खाद का स्टॉक, खरीफ सीजन में उर्वरक आपूर्ति को लेकर केंद्र ने बनाई रणनीति
- सरसों के उत्पादन में 3.64 फीसदी की बढ़ोतरी, राजस्थान पहले स्थान पर.. जानें MP, यूपी, हरियाणा का हाल
कोलकाता में @BJP4Bengal के संकल्प पत्र विमोचन से लाइव…
নারী, যুবসমাজ, সকল শ্রেণির কল্যাণ ও অনুপ্রবেশমুক্ত বাংলা গড়তে সক্ষম কেবল বিজেপি। কলকাতায় পশ্চিমবঙ্গ বিজেপির সংকল্পপত্র প্রকাশ অনুষ্ঠান থেকে সরাসরি…#BhorosharShopothBJP https://t.co/tPMaileymI
— Amit Shah (@AmitShah) April 10, 2026
7वां वेतन आयोग लागू किया जाएगा
अमित शाह ने कहा कि अगर बीजेपी सत्ता में आती है, तो छह महीने के भीतर यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) लागू किया जाएगा. उन्होंने यह भी कहा कि सभी सरकारी कर्मचारियों और वेतनभोगियों को महंगाई भत्ता (DA) दिया जाएगा और 45 दिनों के भीतर 7वां वेतन आयोग लागू किया जाएगा. उन्होंने कहा कि अगर बीजेपी सत्ता में आती है, तो पश्चिम बंगाल में गायों की तस्करी पर पूरी तरह रोक लगाई जाएगी और ‘वंदे मातरम’ म्यूजियम बनाया जाएगा, ताकि राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा दिया जा सके.
अपने धर्म का पालन करने की पूरी आजादी मिलेगी
उन्होंने यह भी कहा कि बीजेपी सरकार ऐसा कानून लाएगी, जिससे हर व्यक्ति को अपने धर्म का पालन करने की पूरी आजादी मिलेगी. यह बयान उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के उस आरोप के जवाब में दिया, जिसमें उन्होंने कहा था कि बीजेपी आने पर लोग मांस और अंडा नहीं खा पाएंगे. इसके अलावा अमित शाह ने घोषणा की कि उत्तर बंगाल के जिलों में नए AIIMS, IIT, IIM और फैशन डिजाइन संस्थान खोले जाएंगे, जिससे शिक्षा और विकास को बढ़ावा मिलेगा.
बीजेपी का लक्ष्य ‘भयमुक्त बंगाल’ बनाना
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि बीजेपी का लक्ष्य ‘भयमुक्त बंगाल’ बनाना है. उन्होंने तृणमूल कांग्रेस (TMC) और वाम दलों पर आरोप लगाते हुए कहा कि इन पार्टियों ने पिछले 50 सालों में बंगाल को नुकसान पहुंचाया है, और जनता से ‘भरोसे की सरकार’ के लिए बीजेपी को वोट देने की अपील की. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को होंगे, जबकि नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे.