500 रुपये में बिकता है एक सेब, जानिए क्या है ब्लैक डायमंड एप्पल की खासियत

कई लोग इसके काले रंग को देखकर डर सकते हैं, लेकिन चिंता की कोई बात नहीं. यह सेब लाल और हरे सेब जितना ही सुरक्षित और पोषक होता है. इसमें घुलनशील फाइबर होता है जो कोलेस्ट्रॉल कम करने और हृदय रोग से बचाने में मदद करता है.

Kisan India
नई दिल्ली | Updated On: 20 Jun, 2025 | 04:19 PM

क्या आपने कभी काले सेब के बारे में सुना है? जी हां, सेब सिर्फ लाल या हरे ही नहीं होते, दुनिया में एक ऐसा भी सेब होता है जो पूरी तरह से काले रंग का होता है. इसे कहते हैं ब्लैक डायमंड एप्पल और ये जितना दिखने में रहस्यमय है, उतनी ही खास इसकी कीमत और उत्पादन भी है. यह सेब आम बाजारों में नहीं मिलता, बल्कि दूरदराज के पहाड़ी इलाकों में उगता है और इसकी एक-एक फल की कीमत आपको चौंका सकती है. चलिए जानते हैं इस दुर्लभ सेब से जुड़ी पूरी कहानी कहां उगता है, क्यों इतना महंगा है और क्या यह सच में खाने लायक भी है?

कहां उगता है यह अनोखा सेब?

यह सेब आम जगहों पर नहीं मिलता. ब्लैक डायमंड एप्पल बहुत ही दुर्लभ होता है और यह भूटान की पहाड़ियों और चीन के कुछ ऊंचाई वाले इलाकों में उगता है. इसे वहां ‘हुआ नियू’ नाम से जाना जाता है. इसकी खेती करने के लिए खास तरह की जलवायु, ऊंचाई और तापमान की जरूरत होती है. यही वजह है कि दुनियाभर में इसके बहुत कम पेड़ हैं और इसका उत्पादन सीमित है.

एक सेब की कीमत कितनी?

इस सेब की सबसे चौंकाने वाली बात है इसकी कीमत. जी हां, एक ब्लैक डायमंड एप्पल की कीमत करीब 500 रुपये होती है. चीन की एक कंपनी Dandong Tialuo Sheng Nong इसे सिर्फ 50 हेक्टेयर में उगाती है और इसे किलो में नहीं, पीस के हिसाब से बेचा जाता है.

क्यों है इतना खास?

ब्लैक डायमंड एप्पल बाहर से इतना चिकना और चमकदार होता है कि दूर से ही इसकी आभा नजर आती है. यह न केवल दिखने में खास है, बल्कि इसके पेड़ भी आम सेब के मुकाबले बहुत धीमी गति से बढ़ते हैं. जहां एक आम सेब का पेड़ 4-5 साल में फल देना शुरू कर देता है, वहीं ब्लैक डायमंड सेब का पेड़ 8 साल में जाकर फल देता है. और हैरानी की बात तो ये है कि उनमें से सिर्फ 30 फीसदी पेड़ ही इस किस्म का सेब पैदा कर पाते हैं.

क्या इसे खाना सुरक्षित है?

कई लोग इसके काले रंग को देखकर डर सकते हैं, लेकिन चिंता की कोई बात नहीं. यह सेब लाल और हरे सेब जितना ही सुरक्षित और पोषक होता है. इसमें घुलनशील फाइबर होता है जो कोलेस्ट्रॉल कम करने और हृदय रोग से बचाने में मदद करता है. इसके अलावा, इसमें अघुलनशील फाइबर भी होता है जो पाचन को दुरुस्त करता है. यह विटामिन A और C, पोटैशियम और आयरन से भरपूर होता है.

क्यों नहीं उगाते किसान इसे?

अब सवाल उठता है कि जब यह सेब इतना खास और महंगा है, तो किसान इसे उगाते क्यों नहीं? इसकी सबसे बड़ी वजह है जलवायु की पाबंदी और लंबा इंतजार. इसे उगाने के लिए ऊंचे और ठंडे इलाके चाहिए, और फल आने में आठ साल का समय लगता है. साथ ही, हर पेड़ फल नहीं देता. यानी निवेश बहुत ज्यादा और जोखिम भी बड़ा.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 20 Jun, 2025 | 04:17 PM
ज्ञान का सम्मान क्विज

दूध उत्पादन में कौन सा राज्य सबसे आगे है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
जायद सीजन.
विजेताओं के नाम
रजनीश जाट, नासिराबाद, अजमेर राजस्थान.

लेटेस्ट न्यूज़

Prayagraj Farmers Are Exporting Rice And Vegetables To The International Market

प्रयागराज के किसानों की पहुंच अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक, इन देशों को कर रहे चावल और सब्जी निर्यात.. करोड़ों में कमाई

Pm Kisan Samman Nidhi Scheme Update Ineligible Dead Beneficiaries Name To Be Removed By Correction Module Up Government Order 2026

PM किसान में बड़ा एक्शन! अब हटेंगे फर्जी और मृत लाभार्थी के नाम, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश

Cow Runny Nose Cause Decrease In Milk Production Try These Simple Home Remedies In Evening

गाय की नाक बहना बन सकता है दूध घटने की वजह, शाम को करें ये आसान घरेलू उपाय

Cai Increases Cotton Production Target Expects Production 324 Lakh Bales

CAI ने बढ़ाया कपास उत्पादन का टारगेट, 324 लाख गांठ प्रोडक्शन की उम्मीद.. जानें किस राज्य में कितनी होगी पैदावार

Udhampur Apple Farmer Success Story Government Subsidy High Density Farming

सरकारी मदद से बदली जिंदगी.. 1 साल में शुरू किया सेब का उत्पादन, छोटी जमीन को बना दी सोने की खान!

Farmers Big Smart Gif Raisen Krishi Mahotsav In Madhya Pradesh Now Mobile Tell How Much Fertilizer Apply In Field

अब मोबाइल बताएगा खेत में कितनी खाद डालें, रायसेन कृषि महोत्सव में किसानों को मिला बड़ा स्मार्ट तोहफा