सरकार ने गन्ना मूल्य बढ़ाकर 365 रुपये प्रति क्विंटल किया, पीएम बोले- 5 करोड़ किसानों को लाभ होगा

Sugarcane Price Hike: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने गन्ना किसानों के लिए अक्टूबर से शुरू होने वाले नए चीनी सीजन के लिए गन्ना का एफआरपी बढ़ा दिया है. केंद्रीय फैसले में कहा गया है कि 5 करोड़ गन्ना किसानों और 5 लाख गन्ना क्षेत्र से जुड़े मजदूरों के हितों को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है.

रिजवान नूर खान
नोएडा | Updated On: 5 May, 2026 | 09:02 PM

केंद्र सरकार ने गन्ना किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए चीनी उत्पादन सीजन 2026-27 (अक्टूबर-सितंबर) के लिए गन्ने का उचित एवं लाभकारी मूल्य 365 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है. केंद्र सरकार के इस फैसले से देश के 5 करोड़ गन्ना किसानों को लाभ मिलेगा. अब तक किसानों को 355 रुपये प्रति क्विंटल का भाव मिलता था. नया गन्ना मूल्य 1 अक्टूबर 2026 से शुरू होने वाले चीनी सीजन 2026-17 के लिए किसानों से गन्ने की खरीद पर लागू होगा.

10 रुपये प्रति क्विंटल बढ़कर मिलेगा भाव

केंद्रीय कैबिनेट की आर्थिक मामलों की समिति ने गन्ना किसानों के लिए मूल्य बढ़ोत्तरी पर मुहर लगा दी है. चीनी उत्पादन सीजन 2026-27 (अक्टूबर-सितंबर) के लिए गन्ने का उचित एवं लाभकारी मूल्य 365 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है. इसके साथ ही अब किसानों को 10 रुपये प्रति क्विंटल बढ़कर भाव मिलेगा. कहा गया है कि इस निर्णय से 5 करोड़ गन्ना किसानों के साथ ही चीनी मिलों और संबंधित सहायक कार्यों में लगे 5 लाख श्रमिकों को लाभ मिलेगा.

चीनी रिकवरी ज्यादा होने पर 3.56 रुपये अतिरिक्त मिलेगा

सरकार की ओर से कहा गया है कि कृषि लागत एवं मूल्य आयोग (सीएसीपी) की सिफारिशों के आधार पर और राज्य सरकारों तथा अन्य हितधारकों से परामर्श के बाद उचित और लाभकारी मूल्य का तय किया गया है. ताजा गन्ना मूल्य रिकवरी न्यूनतम 10.25 फीसदी दर पर आधारित है, जिसमें 0.1 फीसदी की प्रत्येक बढ़त पर 3.56 रुपये प्रति क्विंटल का प्रीमियम और रिकवरी में 0.1 फीसदी कमी पर 3.56 रुपये प्रति क्विंटल की कमी का प्रावधान किया गया है. जिन चीनी मिलों में चीनी रिकवरी दर 9.5 फीसदी से कम है, वहां कोई कटौती नहीं की जाएगी.

पीएम मोदी ने बोले- हम किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध हैं

प्रधानंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देशभर के अपने अन्नदाता भाई-बहनों के कल्याण के लिए हम पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं. इसी कड़ी में आज 2026-27 के सीजन के लिए गन्ने का उचित एवं लाभकारी मूल्य 365 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित करने को मंजूरी दी गई है. इससे जहां करोड़ों गन्ना किसानों को लाभ होगा, वहीं चीनी मिलों और इस क्षेत्र से जुड़े लाखों श्रमिकों को भी फायदा मिलेगा.

किसानों को गन्ना बकाया 88 फीसदी चुकता किया गया

पिछले चीनी उत्पादन सीजन 2024-25 में देय 1,02,687 करोड़ रुपये के गन्ना मूल्य बकाये में से लगभग 1,02,209 करोड़ रुपये का भुगतान किसानों को 20 अप्रैल 2026 तक किया कर दिया गया है. इसी अनुरूप लगभग 99. 5 फीसदी गन्ने की बकाया राशि का भुगतान हो चुका है. मौजूदा चीनी उत्पादन सीजन 2025-26 में देय 1,12,740 करोड़ रुपये के गन्ना बकाये में से किसानों को 20 अप्रैल 2026 तक लगभग 99,961 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है. इस हिसाब से गन्ने की बकाया राशि का लगभग 88.6 फीसदी का भुगतान कर दिया गया है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 5 May, 2026 | 08:30 PM

Topics: 

ज्ञान का सम्मान क्विज

खरीफ सीजन में सबसे ज्यादा उगाई जाने वाली फसल कौन सी है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
2585 रुपये प्रति क्विंटल
विजेताओं के नाम
रंजीत महतो- विष्णुपुर, हजारीबाग, झारखंड

लेटेस्ट न्यूज़