मध्य प्रदेश के किसानों और आम जनता के लिए मोहन यादव कैबिनेट बैठक से कई बड़ी सौगातें सामने आई हैं! सरकार ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को जारी रखने के लिए ₹5,635 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट को मंजूरी दे दी है. इसके साथ ही किसानों के लिए KCC (किसान क्रेडिट कार्ड) जीरो ब्याज लोन के नियम में अब तक का सबसे बड़ा बदलाव किया गया है. पहले लोन चुकाने की जो अंतिम तारीख 31 मार्च हुआ करती थी, उस बाध्यता को अब पूरी तरह खत्म कर दिया गया है. अब किसानों को लोन लेने की तारीख से पूरा 1 साल का समय मिलेगा. बैठक के बाद एमएसएमई मंत्री चैतन्य कश्यप ने इस फैसले की जानकारी दी. वीडियो में आगे जानिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का वो बड़ा बयान, जिसमें उन्होंने मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (UCC) का ड्राफ्ट 5 जुलाई तक तैयार करने और आगामी मानसून सत्र में विधेयक पेश करने की बात कही है. पूरी रिपोर्ट अंत तक जरूर देखें!
MP किसानों को बड़ी सौगात, 5635 करोड़ मंजूर, KCC जीरो ब्याज लोन के नियमों में बड़ा बदलाव
और पढ़ें
Get Latest Farming Tips , Crop Updates , Government Schemes , Agri News , Market Rates , Weather Alerts , Equipment Reviews and Organic Farming News only on KisanIndia.in
Published: 25 Jun, 2026 | 07:49 PM