22वीं किस्त के बाद किसानों को एक और तोहफा, 22 मार्च को खातों में पहुंचेंगे 3590 करोड़ रुपये.. हो गया ऐलान

तेलंगाना में किसानों के लिए रायथु भरोसा निधि योजना की पहली किस्त 22 मार्च को मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी द्वारा जारी की जाएगी. पहले चरण में 70 लाख किसानों के खातों में 3,590 करोड़ रुपये जमा होंगे. यह निधि तीन किस्तों में कुल 9,000 करोड़ रुपये किसानों को निवेश सहायता और फसल खर्च के लिए प्रदान करेगी.

Kisan India
नोएडा | Updated On: 16 Mar, 2026 | 04:24 PM

Telangana News: तेलंगाना के किसानों के लिए खुशखबरी है. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योयना (PM KISAN) की 22वीं किस्त के बाद अब उनके खाते में एक और योजना की राशि पहुंचने वाली है. मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने ऐलान किया है कि रायथु भरोसा निधि योजना की पहली किस्त 22 मार्च को जारी की जाएगी. मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी इसे सिद्धिपेट जिले के नरमेत्ता में आयोजित एक समारोह में जारी करेंगे. सरकार को उम्मीद है कि इससे किसानों को फायदा मिलेगा. वे इस राशि से फसलों की समय पर बुवाई कर पाएगंगे.

दरअसल, काफी समय से किसान इस निधि का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस योजना का शुभारंभ मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी  सिद्धिपेट जिले के नरमेत्ता से करेंगे और वहीं से निधि जारी करेंगे. इस क्रम में रायथु भरोसा निधि के बारे में मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने वित्त विभाग, उपमुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्का और कृषि मंत्री थुम्मला के साथ चर्चा की. इसके बाद इस महीने 22 तारीख को निधि जारी करने की तारीख तय की गई. यह निधि तीन किस्तों में किसानों के खातों में जमा की जाएगी.

70 लाख किसानों के बैंक खातों में जमा की जाएगी राशि

खास बात यह है कि पहले चरण में लगभग 3,590 करोड़ रुपये की राशि लगभग 70 लाख किसानों के बैंक खातों में जमा की जाएगी. खास बात यह है कि इस योजना का लाभ केवल वही किसान उठा पाएंगे जिनके पास एक एकड़ तक जमीन है. यानी एक एकड़ से अधिक जमीन वाले किसान इस योजना के पात्र नहीं हैं. रविवार को रेवंत रेड्डी ने उपमुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्का, कृषि मंत्री थुम्मला नागेश्वर राव और संबंधित अधिकारियों के साथ निधि जारी करने से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की. अधिकारियों के अनुसार, दूसरी किस्त 20 दिन बाद जारी की जाएगी. दूसरी किस्त के लिए 2,650 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी. वहीं, तीसरी किस्त अप्रैल के अंत तक दी जाएगी. कुल मिलाकर, तीन किस्तों में सरकार लगभग 9,000 करोड़ रुपये किसानों के बैंक खातों में जमा करेगी.

कांग्रेस सरकार ने रायथु भरोसा योजना की शुरुआत की

बता दें कि पूर्व सरकार द्वारा दिए गए रैतुबंधु कार्यक्रम के स्थान पर नई कांग्रेस सरकार ने रायथु भरोसा योजना  की शुरुआत की है. यह योजना चुनावी वादे के तहत किसानों को निवेश सहायता देने के लिए शुरू की गई थी. इस निधि के माध्यम से किसान अपनी खेती के खर्च आसानी से कर पाएंगे और फसल नुकसान की चिंता किए बिना खेती कर सकते हैं. किसानों के लिए खुशी की बात यह है कि रिथु भरोसा निधि इस महीने 22 तारीख को जारी की जाएगी. पिछले एक महीने से किसान इस राशि का इंतजार कर रहे थे. आखिरकार, राज्य सरकार किसानों के खातों में यह राशि जमा करने जा रही है.

पीएम मोदी ने असम से जारी की पीएम किसान की 22वीं किस्त

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना  की 22वीं किस्त शुक्रवार को जारी की थी. उन्होंने असम के गुवाहाटी से इस किस्त की राशि किसानों के खातों में भेजी. इसके तहत देश के 9.32 करोड़ से ज्यादा किसान परिवारों के बैंक खातों में 2000-2000 रुपये पहुंच गए. इस बार सरकार ने इसके लिए 18,640 करोड़ रुपये से अधिक की राशि खर्च की है. किसानों में खुशी का माहौल है और सीमांत किसान कहते हैं कि पीएम किसान की इस राशि से वे समय पर मूंग और उड़द की बुवाई कर पाएंगे. लेकिन कई किसानों का कहना है कि उनके खाते में अभी तक 22वीं किस्त की राशि नहीं आई है. तो आइए जानते हैं, आखिर किस वजह से 22वीं किस्त की राशि अटकी हुई है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 16 Mar, 2026 | 04:19 PM
ज्ञान का सम्मान क्विज

खरीफ सीजन में सबसे ज्यादा उगाई जाने वाली फसल कौन सी है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
2585 रुपये प्रति क्विंटल
विजेताओं के नाम
रंजीत महतो- विष्णुपुर, हजारीबाग, झारखंड

लेटेस्ट न्यूज़

Bihar Fish Feed Production Reaches 50000 Tonnes Fish Farming Business

मछली से जुड़े इस कारोबार में बिहार का बजा डंका, किसानों की बढ़ गई कमाई.. लोगों को मिला रोजगार

Fusarium Wilt Disease In Watermelon Muskmelon Crops Treatment Trichoderma Fungal Infection Control

तरबूज-खरबूजे की फसल में तेजी से फैल रही ये खतरनाक बीमारी! समय रहते नहीं संभले तो होगा भारी नुकसान

Tips And Tricks How To Identify Chemically Ripened Mangoes Fssai Advisory For Fruits Calcium Carbide Se Pake Aam Ki Pehchan

बाजार से आम खरीदने से पहले हो जाएं सावधान! इस आसान टेस्ट से मिनटों में करें कार्बाइड से पके आम की पहचान

Bihar Ministers List 2026 Full Cabinet Reshuffle Samrat Choudhary Government

राम कृपाल यादव से छिना कृषि विभाग, विजय सिन्हा को दोबारा मिली कमान, देखें किसको मिला कौन सा विभाग

Up Become India Biggest Fruit Export Hub Shivraj Big Announcement Fruit Horizon 2026

UP बनेगा फलों का सुपरहब… फ्रूट होराइजन 2026 से किसानों और निर्यातकों को मिला बड़ा विजन

Mung Ki Kheti Moong Seed Treatment Before Sowing Organic Methods Trichoderma Benefits To Increase Crop Yield

किसान ध्यान दें! मूंग बोने से पहले बीजों पर डालें ये चीज, फसल में नहीं लगेगी बीमारी, पैदावार भी होगी दोगुनी!