CM सैनी ने अलग-अलग योजनाओं के लिए जारी की राशि, लाभार्थियों के खातों में पहुंचे 1665 करोड़

मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि ‘दयालु योजना’ के तहत 7,875 परिवारों को 298.07 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद दी गई है. अब तक इस योजना में कुल 64,098 परिवारों को 2,416.30 करोड़ रुपये दिए जा चुके हैं. उन्होंने यह भी कहा कि अनुसूचित जाति के किसानों को सशक्त बनाने के लिए 645 किसानों को ट्रैक्टर खरीद पर 19.35 करोड़ रुपये की सब्सिडी दी गई है.

Kisan India
नोएडा | Updated On: 13 Apr, 2026 | 10:37 AM

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सामाजिक कल्याण योजनाओं को मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने 18 अलग-अलग सरकारी योजनाओं के तहत कुल 1,665.25 करोड़ रुपये लाभार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर किए. उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लगातार काम कर रही है. इसी क्रम में ‘दीन दयाल लाडो लक्ष्मी’ योजना की छठी किस्त जारी की गई है. इसके तहत 9.68 लाख महिलाओं को 203.28 करोड़ रुपये दिए गए हैं. अब तक इस योजना के तहत कुल 1,038.05 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है.

इसके अलावा, 15 सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत 35.55 लाख लाभार्थियों को वृद्धावस्था, दिव्यांग और अन्य कल्याण पेंशन के रूप में 1,144.55 करोड़ रुपये सीधे उनके बैंक खातों में भेजे गए हैं. मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि ‘दयालु योजना’ के तहत 7,875 परिवारों को 298.07 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद दी गई है. अब तक इस योजना में कुल 64,098 परिवारों को 2,416.30 करोड़ रुपये दिए जा चुके हैं.

645 किसानों को ट्रैक्टर खरीद पर 19.35 करोड़ रुपये की सब्सिडी मिली

उन्होंने यह भी कहा कि अनुसूचित जाति के किसानों को सशक्त बनाने के लिए 645 किसानों को ट्रैक्टर खरीद  पर 19.35 करोड़ रुपये की सब्सिडी दी गई है. वहीं, मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार के समय पेंशन प्रक्रिया में 6 महीने से लेकर एक साल तक की देरी होती थी. जबकि अब भाजपा सरकार ने ‘प्रो-एक्टिव गवर्नेंस मॉडल’ अपनाया है, जिसमें परिवार पहचान पत्र (Parivar Pehchan Patra) के जरिए पात्रता खुद-ब-खुद तय हो जाती है और किसी तरह की देरी नहीं होती.

प्रोजेक्ट पर करीब 1,993 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे

वहीं, एक अलग कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि गुरुग्राम वॉटर सप्लाई चैनल के रीमॉडलिंग काम को तय समय से तीन महीने पहले पूरा किया जाए. यह प्रोजेक्ट ढाई साल में पूरा होना था, लेकिन मुख्यमंत्री ने इसे तेजी से पूरा करने को कहा ताकि लोगों को जल्द से जल्द पर्याप्त पेयजल मिल सके. मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि यह जल चैनल सोनीपत के ककरोई हेड से लेकर गुरुग्राम के बसई वाटर वर्क्स तक बनाया जाएगा. इससे गुरुग्राम को 686 क्यूसेक पानी मिलेगा, जो 2050 तक शहर की आबादी की जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त होगा. इस 70 किलोमीटर लंबे प्रोजेक्ट पर करीब 1,993 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. इसमें पूरी तरह भूमिगत पाइपलाइन बिछाई जाएगी, जिससे पानी की चोरी की समस्या भी खत्म हो जाएगी.

गुरुग्राम को एनसीआर नहर से भी 500 क्यूसेक पानी मिलेगा

मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि इस जल चैनल की क्षमता को बढ़ाकर 1,000 क्यूसेक किया जाना चाहिए, ताकि ज्यादा लोगों को लंबे समय तक फायदा मिल सके. अधिकारियों ने बताया कि गुरुग्राम को एनसीआर नहर से भी 500 क्यूसेक पानी मिलेगा. इस तरह आने वाले समय में गुरुग्राम को कुल 1,500 क्यूसेक पानी की आपूर्ति होने की उम्मीद है. इसके अलावा मेवात क्षेत्र के लिए 389 क्यूसेक पीने के पानी का अलग से प्रावधान किया जाएगा.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 13 Apr, 2026 | 10:31 AM
ज्ञान का सम्मान क्विज

दूध उत्पादन में कौन सा राज्य सबसे आगे है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
जायद सीजन.
विजेताओं के नाम
रजनीश जाट, नासिराबाद, अजमेर राजस्थान.

लेटेस्ट न्यूज़