पपीते की खेती की पूरी जानकारी, मिट्टी से लेकर किस्मों तक जानिए हर जरूरी बात

भारत में पपीते को लाने का श्रेय डच यात्री लिन्सकाटेन को जाता है, जिन्होंने 1575 में इसे वेस्टइंडीज से मलेशिया और फिर भारत तक पहुंचाया.

Kisan India
Noida | Published: 20 Mar, 2025 | 07:00 AM

स्वास्थ्य के हिसाब से आयुर्वेद और आधुनिक मेडिकल साइंस में पपीते को एक बेहद उपयोगी फल माना जाता है. इसमें कई औषधीय गुण भी पाए जाते हैं. पपीता गर्म जलवायु में पैदा होने वाला फल है. इतना ही नहीं, केले के बाद यह सबसे अधिक पैदा होने वाला फल भी है.

भारत में पपीते को लाने का श्रेय डच यात्री लिन्सकाटेन को जाता है, जिन्होंने 1575 में इसे वेस्टइंडीज से मलेशिया और फिर भारत तक पहुंचाया. वर्तमान में, देश के कई राज्यों में इसकी व्यावसायिक खेती की जा रही है. अगर आप भी पपीते की खेती का मन बना रहे हैं, तो पहले जानिए इससे जुड़ी हर एक बात.

पपीते की जलवायु और मिट्टी

पपीता गर्म जलवायु की फसल है, जिसे 10-26 डिग्री सेल्सियस तापमान वाले क्षेत्रों में उगाया जा सकता है. पपीते के बीजों के अंकुरण के लिए 35 डिग्री सेल्सियस तापमान सबसे बेहतर माना जाता है. ठंड के मौसम में, अगर तापमान 12 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला जाए, तो पौधों की वृद्धि और फल पैदा करने की क्षमता प्रभावित हो सकती है. इसकी खेती के लिए 6.5 से 7.5 pH वाली हल्की दोमट मिट्टी सबसे अच्छी मानी जाती है, जिसमें पानी का निकास सही तरीके से हो सके.

पपीते की प्रमुख किस्में

पपीते की किस्मों को खेती के उद्देश्य के आधार पर दो भागों में बांटा गया है:

औद्योगिक इस्तेमाल वाली किस्में- इनसे कच्चे फलों से “पपेन” नामक पदार्थ निकाला जाता है, जो इंडस्ट्रियलाइज्ड रूप से काफी उपयोगी होता है. इसकी प्रमुख किस्मों के नाम C.O-2, C.O-5, C.O-7 शामिल हैं.

खाने योग्य किस्में- ये किस्में पूरी तरह पकने के बाद सीधे खाई जाती हैं. पारंपरिक किस्मों में बड़वानी लाल, बड़वानी पीला, वाशिंगटन, मधुबिंदु, हनीड्यू, कुर्ग हनीड्यू, C.O-1, C.O-3 शामिल हैं. वहीं संकर (हाइब्रिड) किस्मों में पूसा नन्हा, पूसा डेलिशियस, C.O-7, पूसा मैजेस्टी, सूर्या को पसंद किया जाता है.

पौध तैयार करने की विधि

एक हेक्टेयर में पपीते की खेती के लिए परंपरागत किस्मों के लिए 500 ग्राम बीज और एडवांस किस्मों के लिए 300 ग्राम बीज की आवश्यकता होती है. पौध तैयार करने के लिए दो तरीके अपनाए जा सकते हैं:

क्यारियों में कैसे तैयार हों पौध?

पपीते की पौध के लिए क्यारी की लंबाई: 3 मीटर, चौड़ाई: 1 मीटर, ऊंचाई: 20 सेमी होनी चाहिए.

प्लास्टिक की थैलियों में पौध तैयार करना

इसके लिए 200 गेज मोटी, 20×15 सेमी की थैलियों का इस्तेमाल करें. इनमें चारों ओर और नीचे छेद किए जाएं ताकि पानी आसानी से निकल सके. थैलियों में वर्मीकम्पोस्ट, रेत, गोबर खाद और मिट्टी को 1:1:1:1 के अनुपात में मिलाकर भरें और हर थैली में 1-2 बीज बोएं.

पपीता एक लाभदायक और तेजी से बढ़ने वाला फल है. इसकी खेती सही जलवायु और मिट्टी में करने से अच्छा उत्पादन मिल सकता है. इसकी पारंपरिक और संकर किस्में दोनों ही किसानों को बेहतर कमाई का अवसर देती हैं. बेहतर देखभाल और सही तकनीकों का इस्तेमाल करके किसान पपीते की खेती से अच्छी कमाई की जा सकती है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 20 Mar, 2025 | 07:00 AM
ज्ञान का सम्मान क्विज

दूध उत्पादन में कौन सा राज्य सबसे आगे है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
जायद सीजन.
विजेताओं के नाम
रजनीश जाट, नासिराबाद, अजमेर राजस्थान.

लेटेस्ट न्यूज़

Prayagraj Farmers Are Exporting Rice And Vegetables To The International Market

प्रयागराज के किसानों की पहुंच अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक, इन देशों को कर रहे चावल और सब्जी निर्यात.. करोड़ों में कमाई

Pm Kisan Samman Nidhi Scheme Update Ineligible Dead Beneficiaries Name To Be Removed By Correction Module Up Government Order 2026

PM किसान में बड़ा एक्शन! अब हटेंगे फर्जी और मृत लाभार्थी के नाम, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश

Cow Runny Nose Cause Decrease In Milk Production Try These Simple Home Remedies In Evening

गाय की नाक बहना बन सकता है दूध घटने की वजह, शाम को करें ये आसान घरेलू उपाय

Cai Increases Cotton Production Target Expects Production 324 Lakh Bales

CAI ने बढ़ाया कपास उत्पादन का टारगेट, 324 लाख गांठ प्रोडक्शन की उम्मीद.. जानें किस राज्य में कितनी होगी पैदावार

Udhampur Apple Farmer Success Story Government Subsidy High Density Farming

सरकारी मदद से बदली जिंदगी.. 1 साल में शुरू किया सेब का उत्पादन, छोटी जमीन को बना दी सोने की खान!

Farmers Big Smart Gif Raisen Krishi Mahotsav In Madhya Pradesh Now Mobile Tell How Much Fertilizer Apply In Field

अब मोबाइल बताएगा खेत में कितनी खाद डालें, रायसेन कृषि महोत्सव में किसानों को मिला बड़ा स्मार्ट तोहफा