क्या पंजाब में किसानों को 70,000 रुपये एकड़ मिलेगा मुआवजा? किसान मजदूर मोर्चा ने उठाई मांग

किसान मजदूर मोर्चा ने केंद्र और पंजाब सरकार की नीतियों की आलोचना की है. उन्होंने पंजाब सरकार से धान के नुकसान पर 70,000 रुपये प्रति एकड़ मुआवजा और प्रभावित किसानों के लिए पुनर्वास की मांग की. मोर्चा ने बिजली निजीकरण, गन्ना किसानों के बकाया और पराली जलाने के नियमों पर भी नाराजगी जताई.

Kisan India
नोएडा | Updated On: 15 Oct, 2025 | 06:13 PM

Punjab News: किसान मजदूर मोर्चा ने केंद्र और पंजाब सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उसने कहा है कि दोनों की नीतियां किसानों और मजदूरों के खिलाफ हैं. यही वजह है कि किसानों और मजदूरों की असली समस्याओं को नजरअंदाज किया जा रहा है. इस दौरान मोर्चा ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से मांग की कि पंजाब सरकार धान नुकसान पर किसानों को कम से कम 70,000 रुपये प्रति एकड़ मुआवजा दे. क्योंकि वर्तमान में 20,000 रुपये एकड़ का मुआवजा बहुत कम है. किसान लागत भी नहीं निकाल पाएंगे. साथ ही उसने कहा कि जिन किसानों की जमीन नदियों के बहाव में चली गई है, उन्हें पूरा मुआवजा और पुनर्वास की सुविधा तुरंत दी जाए.

दरअसल, बुधवार को चंडीगढ़ स्थित किसान भवन में किसान मजदूर मोर्चा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए ये बातें कहीं. उसने पंजाब और देश के किसानों से जुड़ी बड़ी समस्याओं पर चर्चा करते हुए कहा कि शंभू और खन्नौरी बॉर्डर  पर जो नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई भी नहीं हुई है, जिस वजह से वे बहुत नाराज हैं. साथ ही मोर्चा ने  केंद्र की बिजली विभाग निजीकरण की योजना की कड़ी आलोचना की और इसे जनता और किसान-मजदूरों के खिलाफ बताया. किसान मजदूर मोर्चा ने कहा कि गन्ना किसानों को उनका बकाया पैसा अभी तक नहीं मिला है. मंडियों में धान खरीदने में परेशानी आ रही है. साथ ही किसान खाद की कमी से भी जूझ रहे हैं. लेकिन सबसे ज्यादा परेशानी पराली जलाने को लेकर सरकार द्वारा अलग-अलग बनाए जा रहे नियमों से हो रही है.

चढूनी की गिरफ्तारी की कड़ी निंदा की

किसान मजदूर मोर्चा ने हरियाणा पुलिस द्वारा किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी  की गिरफ्तारी की कड़ी निंदा की और इसे किसानों की आवाज दबाने की कोशिश बताया. मोर्चा ने कहा कि सरकार को किसानों को गिरफ्तार करने की बजाय प्रशासन सुधारने पर ध्यान देना चाहिए. उन्होंने मांग की कि चढूनी को तुरंत रिहा किया जाए और किसान आंदोलन पर दबाव बंद हो. साथ ही मोर्चा ने IPS अधिकारी पूरन कुमार की आत्महत्या की निष्पक्ष जांच की भी मांग की ताकि सच सामने आए और दोषियों को सजा मिले.

जनता के हित के लिए एकजुट होकर काम करें

मोर्चा ने ड्राफ्ट बिजली (संशोधन) विधेयक 2025 पर चर्चा के लिए 27 अक्टूबर 2025 को सुबह 11 बजे रावी हॉल, किसान भवन, चंडीगढ़ में एक संयुक्त बैठक बुलाने का भी ऐलान किया है. इसमें पावरकॉम, ट्रांसकॉम, किसान, ट्रेड, छात्र और मजदूर यूनियनों को शामिल होने का निमंत्रण दिया गया है. मोर्चा ने सभी संगठनों से अपील की है कि वे मिलकर किसानों, कर्मचारियों और आम जनता के हित के लिए एकजुट होकर काम करें.

बता दें कि पंजाब में इस साल बाढ़ और बारिश से बहुत अधिक तबाही हुई है. 4 लाख हेक्टेयर से अधिक रकबे में फसल बर्बाद हो गई है. साथ ही सैकड़ों मवेशियों की भी मौत हो गई. ऐसे में पंजाब सरकार ने फसल नुकसान की मार झेल रहे किसानों को 20 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा देना का ऐलान किया है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 15 Oct, 2025 | 06:07 PM

खीरे की फसल के लिए किस प्रकार की मिट्टी सबसे अच्छी मानी जाती है?

Kisan Mazdoor Morcha Farmer Leaders Angry Over Pending Payment Of Punjab Flood Victims Warning Of Protest On March 19

बाढ़ पीड़ितों का बकाया अब तक नहीं देने पर गुस्साए किसान, 19 मार्च को आंदोलन की चेतावनी

This Sweet Fruit Ready Just 3 Months Provide Substantial Income Making Farmers Wealthy Quickly With Little Expense

सिर्फ 3 महीने में तैयार ये मीठा फल दिलाएगा तगड़ी कमाई, कम खर्च में किसानों की होगी जबरदस्त कमाई

Holi 2026 Holika Dahan Shubh Muhurat Chandra Grahan Timing Sutak Kaal

Holika Dahan: चंद्र ग्रहण से पहले होगा होलिका दहन! 2 मार्च की मध्यरात्रि से शुरू होगा शुभ मुहूर्त, जानें

Illiterate Rural Womens Making Herbal Gulal From Vegetable Leaves Turmeric And Flowers And Selling It Nationwide In View Of Holi Festival

अनपढ़ ग्रामीण महिलाओं का कमाल.. सब्जियों के पत्ते, हल्दी-फूल से गुलाल बनाकर आत्मनिर्भर बनीं, देशभर में बिक्री

India Israel Agreement Increase Income Farmers And Fishermen And New Technology Reach Villages Quickly

भारत-इजरायल समझौते से मछली किसानों की बढ़ेगी कमाई, नई तकनीक सीधे गांवों तक पहुंचेगी और उत्पादन बढ़ेगा

Dairy Farming Tips Mobile Veterinary Unit Mvu Doorstep Animal Health Services

अब पशुओं के लिए डॉक्टर आएंगे घर! मोबाइल वेटरनरी यूनिट से गांव-गांव पहुंचेगी इलाज की सुविधा