बारिश से महाराष्ट्र में अल्फांसो की क्वालिटी बिगड़ी, सप्लाई में 50 फीसदी तक गिरावट

महाराष्ट्र में मई की प्री-मॉनसून बारिश से अल्फांसो आम की क्वालिटी और सप्लाई पर बुरा असर पड़ा है. आम के आकार छोटे और दागदार हो गए हैं. वहीं, सप्लाई 50 फीसदी घटी है.

वेंकटेश कुमार
नोएडा | Updated On: 26 May, 2025 | 11:33 AM

इस बार महाराष्ट्र में मई महीने के दौरान बहुत अधिक बेमौसम बारिश हुई. इससे फसलों को सबसे अधुक नुकसान पहुंचा है. खास कर प्री-मॉनसून बारिश ने अल्फांसो आम की सप्लाई और क्वालिटी पर बुरा असर डाला है. अचानक हुई इस बारिश से आम का स्वाद और रंग-रूप दोनों ही खराब हो गए, जिससे बाजार में अच्छी क्वालिटी के आम कम ही मिल रहे हैं. इससे आम की सप्लाई पर भी असर पड़ा है. बेमौसम बारिश की वजह से मार्केट में आम की आवक कम हो गई है.

द टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, फल विक्रेताओं का कहना है कि अल्फांसो आम की पिछली फसल को काफी नुकसान हुआ है. कई किसानों ने खराब आमों को कैनिंग (डिब्बाबंद करने) के लिए भेज दिया. पुणे की एपीएमसी में फलों और सब्जियों के विभाग प्रमुख, प्रशांत गोते ने कहा कि कि इस महीने आम की सप्लाई 50 फीसदी तक कम हो गई है. उन्होंने कहा कि मई में वैसे भी आम की आवक थोड़ी कम हो जाती है, लेकिन इस बार बेमौसम बारिश के कारण अगले हफ्ते और भी कम सप्लाई आने की उम्मीद है. भारी बारिश से फल की क्वालिटी पर असर पड़ता है.

बारिश की वजह से अल्फांसो आम खराब हो गए

इस समस्या से न सिर्फ स्थानीय दुकानदार परेशान हैं, बल्कि ग्राहक भी चिंता में हैं. वनोवरी की निवासी दीक्षा टन्ना ने कहा कि अब जो अल्फांसो आम मिल रहे हैं, वो आकार में छोटे हैं. मैं मार्च और अप्रैल में दाम कम होने का इंतजार कर रही थी, लेकिन अब बाजार में जो आम मिल रहे हैं, उनकी क्वालिटी पहले जैसी नहीं है. औंध की रहने वाली सलोनी देसाई ने कहा कि बाजार में कई आमों पर काले धब्बे दिख रहे हैं. विक्रेताओं ने कहा कि आमों पर काले धब्बे तब पड़ते हैं जब वे ज्यादा पके होते हैं या तुड़ाई के समय पानी के संपर्क में आ जाते हैं. सलोनी देसाई ने कहा कि मुझे लगता है कि इस महीने हुई बारिश की वजह से अल्फांसो आम खराब हो गए हैं.

10 दिन पहले करनी पड़ी आम की तोड़ाई

वाघोली स्थित ‘मायकृषि रत्नागिरी हापुस’ के मालिक सचिन जाधव ने कहा कि आम तौर पर अल्फांसो की आखिरी तुड़ाई 20 मई को होती है, लेकिन इस साल यह 10 दिन पहले ही करनी पड़ी. उन्होंने कहा कि प्री-मॉनसून बारिश शुरू हो गई थी, इसलिए पहले अच्छे क्वालिटी के आम तोड़ लिए और बाकी को कैनिंग के लिए भेज दिया. इस बार आम की क्वालिटी की वजह से कैनिंग के लिए ज्यादा माल भेजना पड़ा. जब आम कैनिंग के लिए जाते हैं तो हमें करीब 50 फीसदी का नुकसान होता है.

इन आमों पर नहीं पड़ता है बेमौसम बारिश का असर

ऑनलाइन ‘आमराज मैंगोज’ ब्रांड से आम बेचने वाले तनिष्क डेरे ने कहा कि बारिश या तेज हवा में जो फल जमीन पर गिरते हैं, वे जल्दी खराब हो जाते हैं. बारिश के दौरान मजदूर नहीं मिलते, जिससे तुड़ाई में देरी होती है. मार्च-अप्रैल में जो अल्फांसो आम आए थे, उनकी क्वालिटी अभी के मुकाबले कहीं बेहतर थी. तनिष्क ने कहा कि मई की शुरुआत में मिलने वाले केसर और गावठी (स्थानीय) किस्म के आमों पर मॉनसून का ज्यादा असर नहीं पड़ता.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 26 May, 2025 | 11:32 AM
ज्ञान का सम्मान क्विज

दूध उत्पादन में कौन सा राज्य सबसे आगे है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
जायद सीजन.
विजेताओं के नाम
रजनीश जाट, नासिराबाद, अजमेर राजस्थान.

लेटेस्ट न्यूज़

Crop Loss Uttar Pradesh Crop Lossdharmendra Milk Attacks The Government

किसान नेताओं के मन की बात, कहा- सरकारी आदेश सिर्फ दिखावा.. सर्वे के लिए खेतों में नहीं आए कर्मचारी

35th Installment Ladli Behna Yojana Released Rs 1500 Transferred To Accounts 1 25 Crore Women

लाड़ली बहना योजना की 35वीं किस्त जारी, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंचे 1500 रुपये

Ministry Of Agriculture Guideline Three Departments To Survey Rauin Damage Crops And Farmer Ids To Curb Black Marketing Of Fertilizers

कृषि मंत्रालय का निर्देश- फसल नुकसान का सर्वे करेंगे तीन विभाग, फार्मर आईडी रोकेगी खाद की ब्लैक मार्केटिंग

Mistake Burning Stubble Costly Bihar Agriculture Department Explained How To Save Farmland And Increase Yields

पराली जलाई तो खेत हो जाएगा कमजोर! बिहार कृषि विभाग ने बताया पैदावार बढ़ाने का सबसे आसान तरीका

Bijnor News 125 Buffaloes Landed In Ganges Soon Raid Took Place Teams From Two Districts Continued Searching All Night

Bijnor News: दबिश पड़ते ही गंगा में कूद गईं 125 भैंसें, पूरी रात दो जिलों की टीमें करती रहीं तलाश, पढ़ें पूरा मामला

Paddy Remains Unpurchased From 50000 Farmers In Gondia Maharashtra Farmers Demand To Extend Procurement Deadline

महाराष्ट्र के 50 हजार किसानों से नहीं खरीदी गई धान, परचेज डेडलाइन बढ़ाने की मांग पर अड़े किसान