दिखने में बर्फ जैसा है यह फल, खेती से कर सकते हैं बंपर कमाई

ताड़गोला एक सफेद जेली जैसा दिखाई देने वाला फल है. जो खाने में हल्का मीठा होता है. गर्मियों में इसको खाने से शरीर ठंडा और हाइड्रेटेड रहता है. ऐसा इसलिए क्योंकि इसकी तासीर ठंडी होती है.

अनामिका अस्थाना
नोएडा | Published: 3 May, 2025 | 03:07 PM

गर्मी का सीजन शुरू हो चुका है. ऐसे में लोग खुद को गर्मी से बचाने और शरीर को ठंडा रखने के लिए कई तरह के फल और पेय पदार्थों का सेवन करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक फल ऐसा भी है जो गर्मियों में फायदा ही नहीं करता बल्कि देखने में भी बर्फ जैसा होता है. हम बात कर रहे हैं ताड़गोला की. यह बर्फ की तरह दिखने वाला एक अनोखा फल है जिसे आमतौर पर बहुत कम ही लोग जानते हैं. लेकिन इस फल को खाने के बहुत सारे फायदे हैं. गर्मियों में इसकी मांग बढ़ जाती है. ऐसे में किसानों के लिए इसकी खेती करना फायदे का सौदा हो सकती है.

क्या है ताड़गोला

ताड़गोला एक सफेद जेली जैसा दिखाई देने वाला फल है. जो खाने में हल्का मीठा होता है. गर्मियों में इसको खाने से शरीर ठंडा और हाइड्रेटेड रहता है. ऐसा इसलिए क्योंकि इसकी तासीर ठंडी होती है. स्थानीय भषा में इसे तालसाजा और नुंगू भी कहा जाता है. बता दें कि इसे आइस ऐप्पल के नाम से भी जाना जाता है. इसके एक ताड़ के पेड़ पर करीब 250 ताड़गोले फलते हैं.

कहां और कैसे होती है इसकी खेती

ताड़गोला की खेती सबसे ज्यादा गोवा, कोंकण, चेन्नई, महाराष्ट्र और दक्षिण भारत में होती है. दक्षिण भारत में खासकर ओडिशा और तमिलनाडु के किसान इसकी खेती बड़े पैमाने पर करते हैं. इसकी खेती से उन्हें तगड़ा मुनाफा होता है. ताड़गोला की खेती करने के लिए रेतीली मिट्टी और 30 से 40 डिग्री सेल्सियस तापमान की जरूरत होती है. इसलिए इसकी बुवाई के लिए जून से जुलाई का समय सबसे अच्छा होता है. इसकी खेती से पहले जमीन को अच्छी तरह तैयार कर लें और ताड़गोला की बुवाई कर दें. बुवाई के बाद समय-समय पर खाद और पानी दें. बता दें कि इस फसल को तैयार होने और फल देने में करीब 3 साल का समय लगता है.

पोषक तत्वों से भरपूर है यह फल

ताड़गोला में कैलोरी, फैट, फाइबर, शुगर, प्रोटीन, सोडियम ज्यादा मात्रा में मौजूद होता है. इसलिए इसका सेवन शरीर के लिए फायदेमंद होता है. इसे खाने से खून को साफ रखने में भी मदद मिलती है. इसके साथ ही डाइजेशन और बुखार में भी इसके फल का सेवन बहुत फायदा पहुंचाता है.

किसानों को होती है बंपर कमाई

ताड़गोला की बढ़ती हुई मांग को लेकर ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि यह किसानों की आजीविका एक बेहतर साधन बन सकता है. देश के कुछ राज्य जैसे महाराष्ट्र, तमिलनाडु और उड़ीसा के ज्यादातर इलाकों में ताड़गोला उगाकर किसान अच्छी कमाई कर रहे हैं. भारत के अन्य कई राज्यों में भी अब किसानों के बीच इसकी खेती बढ़ती जा रही है. प्रति हेक्टेयर ताड़गोला की खेती पर किसान को करीब 3 लाख रुपये तक की कमाई हो सकती है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

ज्ञान का सम्मान क्विज

दूध उत्पादन में कौन सा राज्य सबसे आगे है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
जायद सीजन.
विजेताओं के नाम
रजनीश जाट, नासिराबाद, अजमेर राजस्थान.

लेटेस्ट न्यूज़

Prayagraj Farmers Are Exporting Rice And Vegetables To The International Market

प्रयागराज के किसानों की पहुंच अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक, इन देशों को कर रहे चावल और सब्जी निर्यात.. करोड़ों में कमाई

Pm Kisan Samman Nidhi Scheme Update Ineligible Dead Beneficiaries Name To Be Removed By Correction Module Up Government Order 2026

PM किसान में बड़ा एक्शन! अब हटेंगे फर्जी और मृत लाभार्थी के नाम, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश

Cow Runny Nose Cause Decrease In Milk Production Try These Simple Home Remedies In Evening

गाय की नाक बहना बन सकता है दूध घटने की वजह, शाम को करें ये आसान घरेलू उपाय

Cai Increases Cotton Production Target Expects Production 324 Lakh Bales

CAI ने बढ़ाया कपास उत्पादन का टारगेट, 324 लाख गांठ प्रोडक्शन की उम्मीद.. जानें किस राज्य में कितनी होगी पैदावार

Udhampur Apple Farmer Success Story Government Subsidy High Density Farming

सरकारी मदद से बदली जिंदगी.. 1 साल में शुरू किया सेब का उत्पादन, छोटी जमीन को बना दी सोने की खान!

Farmers Big Smart Gif Raisen Krishi Mahotsav In Madhya Pradesh Now Mobile Tell How Much Fertilizer Apply In Field

अब मोबाइल बताएगा खेत में कितनी खाद डालें, रायसेन कृषि महोत्सव में किसानों को मिला बड़ा स्मार्ट तोहफा