63 हजार करोड़ का चावल निर्यात, टैरिफ घटने से किसानों को लाभ.. विदेशी अनाज-फलों के लिए घरेलू बाजार नहीं खुला

Shivraj Singh On India US Trade Deal: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि टैरिफ घटने से किसानों को फायदा होगा. पहले साल 63 हजार करोड़ रुपए का चावल निर्यात किया गया. यह निर्यात बढ़ेगा. चावल व टेक्सटाइल का निर्यात भी और बढ़ेगा.

रिजवान नूर खान
नोएडा | Updated On: 5 Feb, 2026 | 01:55 PM

India US Trade Deal: अमेरिका के साथ भारत के व्यापार समझौते पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि टैरिफ घटने से किसानों को फायदा होगा. उन्होंने कहा कि विदेशी अनाज-फल और मिलेट्स के लिए घरेलू बाजार नहीं खोला गया है. उन्होंने कहा कि पहले साल 63 हजार करोड़ रुपये का चावल निर्यात किया गया है. टैरिफ घटने से यह निर्यात आंकड़ा और बढ़ेगा. इसके साथ ही अन्य उत्पादों के निर्यात में भी बढ़ोत्तरी होगी, जो अन्नदाताओं के साथ इस सेक्टर से जुड़े लोगों को लिए लाभकारी होगा.

किसानों के हित से समझौता नहीं

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारत-अमेरिका के बीच हुए व्यापार समझौते पर समाचार एजेंसी आईएएनएस को बताया कि अमेरिका के साथ व्यापार समझौता कूटनीति, विकास और सम्मान का एक अनोखा उदाहरण है. भारत के हितों की रक्षा करते हुए किसानों पर पूरा ध्यान दिया गया है. उन्होंने कहा कि संसद में वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने समझौते को लेकर चीजें स्पष्ट कर दी हैं.

विदेशी अनाज-फल और मिलेट्स के लिए घरेलू बाजार नहीं खोला गया

शिवराज सिंह ने कहा कि मैं कृषि मंत्री के नाते पूरी जिम्मेदारी से कहता हूं कि भारतीय किसानों के हित पूरी तरह सुरक्षित हैं. इस समझौते में देश के किसानों का पूरा ध्यान रखा गया है, खासकर यहां के अनाज, फल और मिलेट्स. इनके लिए कोई बाजार नहीं खोला गया है. हमारे किसान पूरी तरह सुरक्षित हैं.

63 हजार करोड़ का चावल निर्यात हुआ अब और बढ़ेगा

उन्होंने कहा कि टैरिफ घटने से किसानों को फायदा होगा. पहले साल 63 हजार करोड़ रुपए का चावल निर्यात किया गया. यह निर्यात बढ़ेगा. चावल व टेक्सटाइल का निर्यात और बढ़ेगा. शिवराज सिंह चौहान ने यह भी कहा कि टेक्सटाइल सेक्टर निर्यात क्षेत्र में बहुत उल्लेखनीय भूमिका निभा रहा है. इसलिए टेक्सटाइल का निर्यात बढ़ने से कपास के किसानों को भी फायदा होगा. उन्होंने दोहराया कि यह व्यापार समझौता भारत और यहां के किसानों के हित में है. उनके हित पूरी तरह सुरक्षित हैं.

कांग्रेस के खेत की मेढ़ दिखाई नहीं देती – कृषि मंत्री

विपक्ष के आरोपों पर जवाब देते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस एक झूठ की दुकान है. वह अफवाहों के जरिए अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं. मैदान में कांग्रेस कभी जीती नहीं है. लगातार हार की निराशा और हताशा कांग्रेस की कुंठा के रूप में प्रकट हो रही है. उनके खेत की मेड़ दिखाई नहीं देती है, बल्कि सिर्फ सत्ता की सीढ़ी दिखाई देती है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग अमर्यादित व्यवहार कर रहे हैं. संसद को विपक्ष ने सड़क का चौराहा बना दिया है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 5 Feb, 2026 | 01:32 PM

केला जल्दी काला क्यों पड़ जाता है?