Gold Rate Today: मंगलवार को सोना और चांदी की कीमतों में जोरदार बढ़त देखने को मिली. अंतरराष्ट्रीय बाजार में अमेरिकी डॉलर के कमजोर होने के बाद बुलियन मार्केट में तेजी आई. साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बयान के बाद निवेशकों का रुझान एक बार फिर सुरक्षित निवेश के विकल्पों यानी सोना-चांदी की ओर बढ़ गया. एशियाई बाजारों में ट्रेडिंग के दौरान निवेशकों ने कीमती धातुओं (Gold-Silver) में खरीदारी बढ़ाई, जिससे कीमतों में उछाल देखने को मिला.
MCX पर सोना और चांदी की कीमतों में तेज उछाल
घरेलू वायदा बाजार MCX पर मंगलवार को सोना और चांदी दोनों ही ऊंचे स्तर पर खुले. अप्रैल 2026 के गोल्ड फ्यूचर्स में लगभग 1,492 रुपये यानी करीब 1.1 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई, जिसके बाद कीमत 1,61,791 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई.वहीं मई 2026 के सिल्वर फ्यूचर्स में और भी तेज बढ़त देखने को मिली. चांदी की कीमत में करीब 11,179 रुपये यानी लगभग 4 प्रतिशत की उछाल आई और यह 2,78,339 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई. बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम, डॉलर की चाल और वैश्विक ब्याज दरों की उम्मीदें आने वाले दिनों में कीमतों की दिशा तय करेंगी.
भारत में सोने की ताजा कीमत
घरेलू बाजार में मंगलवार को 24 कैरेट सोने की कीमत लगभग 1,61,820 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास दर्ज की गई. वहीं 22 कैरेट सोना करीब 1,48,340 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार करता नजर आया.
कुछ प्रमुख शहरों में सोने की कीमतें इस प्रकार रहीं:
- दिल्ली: 24K – ₹1,61,820 ; 22K – ₹1,48,340
- मुंबई: 24K – ₹1,61,680 ; 22K – ₹1,48,200
- चेन्नई: 24K – ₹1,63,630 ; 22K – ₹1,48,200
- हैदराबाद: 24K – ₹1,61,680 ; 22K – ₹1,48,200
आमतौर पर अलग-अलग शहरों में स्थानीय टैक्स, ट्रांसपोर्ट लागत और ज्वेलरी की मांग के कारण कीमतों में थोड़ा फर्क देखने को मिलता है.
भारत में चांदी की कीमत
भारत के घरेलू बाजार में चांदी की कीमत भी तेजी के साथ बढ़ी. प्रमुख उत्तरी शहरों में चांदी का भाव लगभग 2,79,900 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया.
शहरों के अनुसार चांदी के भाव इस प्रकार रहे:
- दिल्ली: ₹2,79,900 प्रति किलोग्राम
- मुंबई: ₹2,79,900 प्रति किलोग्राम
- कोलकाता: ₹2,79,900 प्रति किलोग्राम
- चेन्नई: ₹2,90,000 प्रति किलोग्राम
- हैदराबाद: ₹2,90,000 प्रति किलोग्राम
IBJA के अनुसार ताजा दरें
इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक 9 मार्च 2026 की शाम को सोने और चांदी के दाम में बदलाव देखने को मिला. IBJA द्वारा जारी संकेतक रिटेल रेट के अनुसार 24 कैरेट (999) शुद्ध सोने की कीमत 15,867 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है. वहीं 22 कैरेट सोना 15,487 रुपये, 20 कैरेट सोना 14,122 रुपये और 18 कैरेट सोना 12,853 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है.
#indicative #Retail Selling #Rates for #Jewellery
To get these rates on your phone give a missed call on – 8955664433
For more details contact: Saurabh +91 9004120120 / 022-23426971 / 022-23427459
Follow us on Twitter : https://t.co/lXovVzctug
Follow us on Instagram :… pic.twitter.com/F5OjqvWYFF
— IBJA (@IBJA1919) March 9, 2026
इसके अलावा 14 कैरेट सोने की कीमत 10,235 रुपये प्रति 10 ग्राम बताई गई है. वहीं चांदी (999) की कीमत 2,60,056 रुपये प्रति किलो दर्ज की गई है. ये कीमतें संकेतक होती हैं और अलग-अलग शहरों में इनमें थोड़ा फर्क देखने को मिल सकता है.