Gold Rate: सोने में फिर आई गिरावट, दिल्ली-मुंबई समेत कई शहरों में गिरे रेट, जानें आपके शहर का भाव

Gold Price: 6 जुलाई को सोने और चांदी की कीमतों में हल्की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे खरीदारी करने वालों को थोड़ी राहत मिली है. दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,46,870 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,34,640 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है. हालांकि पिछले एक हफ्ते में सोने और चांदी दोनों के दाम अच्छी-खासी बढ़े थे.

Isha Gupta
नोएडा | Published: 6 Jul, 2026 | 10:23 AM

Gold-Silver Rate Today: अगर आप सोना खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. 6 जुलाई की सुबह देश के ज्यादातर शहरों में सोने की कीमतों में हल्की गिरावट दर्ज की गई है. 24 कैरेट और 22 कैरेट दोनों तरह के सोने के दाम कम हुए हैं, जिससे खरीदारों को थोड़ी राहत मिली है. हालांकि, यह गिरावट ऐसे समय आई है जब पिछले एक सप्ताह के दौरान सोने की कीमतों में अच्छी-खासी तेजी देखने को मिली थी. बीते सात दिनों में 24 कैरेट सोना करीब 2,780 रुपये और 22 कैरेट सोना लगभग 2,550 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हुआ था. यानी लंबी अवधि के मुकाबले सोना अब भी ऊंचे स्तर पर बना हुआ है.

दिल्ली समेत बड़े शहरों में क्या हैं आज के भाव?

राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत घटकर 1,46,870 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,34,640 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है. मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट सोने का भाव 1,46,720 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,34,490 रुपये प्रति 10 ग्राम है.

चेन्नई में सोना बाकी शहरों की तुलना में थोड़ा महंगा बना हुआ है. यहां 24 कैरेट सोना 1,49,450 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,34,540 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है. वहीं पुणे, बेंगलुरु और हैदराबाद में भी सोने के भाव लगभग मुंबई के बराबर हैं.

देश के प्रमुख शहरों में सोने के ताजा दाम

शहर 22 कैरेट (₹/10 ग्राम) 24 कैरेट (₹/10 ग्राम)
दिल्ली 1,34,640 1,46,870
मुंबई 1,34,490 1,46,720
अहमदाबाद 1,34,810 1,46,770
चेन्नई 1,34,540 1,49,450
कोलकाता 1,34,490 1,46,720
हैदराबाद 1,34,490 1,46,720
जयपुर 1,34,640 1,46,870
भोपाल 1,34,540 1,46,770
लखनऊ 1,34,640 1,46,870
चंडीगढ़ 1,34,640 1,46,870

चांदी भी हुई सस्ती

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली है. 6 जुलाई की सुबह चांदी का भाव 2,49,900 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया. हालांकि, पिछले एक सप्ताह में चांदी करीब 10,000 रुपये प्रति किलो महंगी हुई थी. यानी फिलहाल कीमतों में हल्की नरमी जरूर आई है, लेकिन बाजार अब भी मजबूत बना हुआ है.

क्यों बदलते रहते हैं सोने-चांदी के दाम?

सोने और चांदी की कीमतें सिर्फ घरेलू बाजार से तय नहीं होतीं. इन पर अंतरराष्ट्रीय बाजार, डॉलर की चाल, वैश्विक आर्थिक स्थिति, ब्याज दरें, निवेशकों की मांग और भू-राजनीतिक घटनाओं का भी बड़ा असर पड़ता है. यही वजह है कि इनके भाव लगभग रोज बदलते रहते हैं. अगर आप निवेश या खरीदारी की योजना बना रहे हैं, तो बाजार के ताजा भाव और ट्रेंड पर नजर रखना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

लेटेस्ट न्यूज़