Budget 2026: 75 साल में पहली बार बदलेगा बजट पेश करने का तरीका, Part B में छुपा है बड़ा प्लान!

Budget 2026: आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में बजट 2026 पेश करेंगी. यह उनका लगातार 9वां बजट होगा. इस बार बजट का अंदाज 75 सालों में पहली बार बदला जाएगा. खास बात यह है कि बजट के पार्ट B में भारत के शॉर्ट और लॉन्ग टर्म आर्थिक विजन पर विस्तार से चर्चा की जाएगी. बजट भाषण सुबह 11 बजे शुरू होगा.

Isha Gupta
नोएडा | Published: 1 Feb, 2026 | 11:05 AM

Budget 2026: देशभर की निगाहें आज केंद्रीय बजट 2026 पर टिकी हैं. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज 1 फरवरी को संसद में बजट पेश करेंगी. यह बजट कई मायनों में खास माना जा रहा है. एक तरफ जहां यह वित्त मंत्री के रूप में निर्मला सीतारमण का लगातार नौवां बजट होगा, वहीं दूसरी तरफ इसे पेश करने का तरीका भी अब तक के सभी बजटों से बिल्कुल अलग होने वाला है.

सरकारी हलकों से मिली जानकारी के मुताबिक, इस साल का बजट प्रेजेंटेशन पिछले 75 सालों के बजट इतिहास में सबसे अलग और नया प्रयोग माना जा रहा है.

लगातार 9वां बजट पेश करेंगी निर्मला सीतारमण

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अब तक लगातार आठ बजट पेश किए हैं और आज उनका नौवां बजट होगा. ऐसा करने वाली वे देश की पहली वित्त मंत्री बन जाएंगी. ऐसे में बजट 2026 न सिर्फ आर्थिक रूप से अहम है, बल्कि राजनीतिक और ऐतिहासिक लिहाज से भी काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

सरकार से लेकर आम जनता तक, सभी को इस बजट से बड़ी उम्मीदें हैं, खासकर महंगाई, रोजगार, टैक्स और विकास योजनाओं को लेकर.

इस बार क्यों खास है Budget 2026?

अब तक बजट भाषण को दो हिस्सों में बांटा जाता रहा है, पार्ट A और पार्ट B. आमतौर पर पार्ट A में ज्यादा नीतिगत और तकनीकी बातें होती थीं, जबकि पार्ट B में सीमित घोषणाएं देखने को मिलती थीं.

लेकिन इस बार सरकार ने इस पैटर्न में बदलाव करने का फैसला किया है. सरकारी सूत्रों के मुताबिक, Budget 2026 के पार्ट B पर खास फोकस रहेगा. इसमें न सिर्फ घोषणाएं होंगी, बल्कि सरकार के शॉर्ट टर्म और लॉन्ग टर्म प्लान को विस्तार से समझाया जाएगा.

Part B में क्या-क्या हो सकता है शामिल?

बजट के पार्ट B में इस बार देश के आर्थिक विजन, विकास की प्राथमिकताएं और आने वाले सालों की रणनीति को सामने रखा जा सकता है. इसमें यह भी बताया जा सकता है कि भारत आने वाले समय में किन सेक्टर्स पर ज्यादा ध्यान देगा.

इसके अलावा, पार्ट B में यह भी दिखाया जा सकता है कि भारत अपनी आर्थिक ताकत और क्षमताओं को दुनिया के सामने किस तरह पेश करना चाहता है. यही वजह है कि इस हिस्से पर देश-विदेश के अर्थशास्त्रियों और विशेषज्ञों की खास नजर रहने वाली है.

देश और दुनिया की नजरें Budget Speech पर

Budget 2026 सिर्फ भारत के लिए ही नहीं, बल्कि वैश्विक निवेशकों और अर्थशास्त्रियों के लिए भी अहम है. बजट के जरिए सरकार यह संकेत दे सकती है कि भारत की अर्थव्यवस्था किस दिशा में आगे बढ़ेगी.

यही कारण है कि बजट भाषण के दौरान संसद से लेकर बाजार और आम जनता तक हर कोई अपडेट पर नजर बनाए रखेगा.

कब और कहां देखें Budget 2026 Live?

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बजट भाषण सुबह 11 बजे शुरू होगा. यह भाषण करीब 60 से 90 मिनट तक चल सकता है.

बजट की लाइव स्ट्रीमिंग आप इन प्लेटफॉर्म्स पर देख सकते हैं:

  • संसद टीवी
  • PIB India का YouTube चैनल
  • आधिकारिक वेबसाइट indiabudget.gov.in

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

सर्दियों में गुड़ का सेवन क्यों अधिक किया जाता है?