Gold Rate: सोने की कीमत में फिर उछाल! 1,210 रुपये महंगा हुआ गोल्ड, जानें दिल्ली से चेन्नई तक के ताजा भाव

Gold Price Today: सोने के दाम में लगातार दूसरे दिन तेजी आई है. आज 24 और 22 कैरेट सोना 10 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हुआ. दो दिनों में 24 कैरेट सोना कुल 1,210 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,110 रुपये चढ़ा है. दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,55,510 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया.

Isha Gupta
नोएडा | Published: 9 Sep, 2026 | 10:20 AM

Gold-Silver Rate Today: सोने की कीमतों में एक बार फिर तेजी देखने को मिल रही है. एक दिन भाव स्थिर रहने के बाद आज लगातार दूसरे दिन सोने के दाम बढ़े हैं. अमेरिकी डॉलर में कमजोरी और अमेरिका के महंगाई से जुड़े आंकड़ों से पहले बाजार में सोने की मांग बढ़ती नजर आ रही है. 7 सितंबर को 24 कैरेट सोना 650 रुपये सस्ता हुआ था, लेकिन इसके बाद दो दिनों में इसकी कीमत में कुल 1,210 रुपये की बढ़ोतरी हो चुकी है. वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत भी दो दिनों में 1,110 रुपये बढ़ी है. आज 24 कैरेट और 22 कैरेट दोनों तरह के सोने में 10 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी दर्ज की गई है. दूसरी ओर, पांच दिनों तक भाव स्थिर रहने के बाद चांदी आज 100 रुपये प्रति किलो सस्ती हुई है.

लगातार दूसरे दिन बढ़े सोने के दाम

सोने के भाव में पिछले दो दिनों से तेजी का दौर देखने को मिल रहा है. 7 सितंबर को 24 कैरेट सोना 650 रुपये गिरा था. इसके बाद लगातार दो दिनों की तेजी में 10 ग्राम 24 कैरेट सोना कुल 1,210 रुपये महंगा हो गया है. इसी तरह 22 कैरेट सोने की कीमत में भी बढ़ोतरी हुई है. 7 सितंबर को 600 रुपये की गिरावट के बाद अगले दो दिनों में इसके भाव में कुल 1,110 रुपये की बढ़त दर्ज की गई है. आज की बात करें तो दोनों कैटेगरी में 10 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी आई है.

दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1.55 लाख रुपये के पार

देश के प्रमुख शहरों में सोने के भाव देखें तो दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,55,510 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गई है. वहीं 22 कैरेट सोना 1,42,560 रुपये और 18 कैरेट सोना 1,16,670 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर है.

शहर 24 कैरट (₹/10 ग्राम) 22 (₹/10 ग्राम)
दिल्ली 1,55,510 1,42,560
मुंबई 1,55,360 1,42,410
कोलकाता 1,55,360 1,42,410
चेन्नई 1,55,680 1,42,710
बेंगलुरू 1,55,360 1,42,410
हैदराबाद 1,55,360 1,42,410
लखनऊ 1,55,510 1,42,560
पटना 1,55,410 1,42,460
जयपुर 1,55,510 1,42,560
अहमदाबाद 1,55,410 1,42,460

पांच दिन स्थिर रहने के बाद सस्ती हुई चांदी

सोने के उलट चांदी के भाव में आज हल्की गिरावट आई है. लगातार पांच दिनों तक कीमत स्थिर रहने के बाद आज एक किलो चांदी 100 रुपये सस्ती हुई है. दिल्ली में चांदी का भाव घटकर 2,49,900 रुपये प्रति किलो हो गया है. मुंबई और कोलकाता में भी यही भाव है. हालांकि चेन्नई में चांदी अभी भी महंगी है और यहां एक किलो का भाव 2,54,900 रुपये है. इस महीने की शुरुआत में भी चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव देखने को मिला था. 1 और 2 सितंबर को इसकी कीमत में 5,000-5,000 रुपये की गिरावट आई थी, जबकि 3 सितंबर को इसमें 5,000 रुपये की तेजी दर्ज की गई थी.

अब एक बार फिर मामूली गिरावट देखने को मिली है. सोने-चांदी की कीमतों में आगे भी बदलाव अंतरराष्ट्रीय बाजार, डॉलर की चाल और अमेरिका से आने वाले आर्थिक आंकड़ों के असर से देखने को मिल सकता है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

लेटेस्ट न्यूज़