रबी सीजन में करें मूंगफली की इस किस्म की खेती, कई तरह के कीटों से लड़ने में है सक्षम

मूंगफली की यह किस्म किसानों के बीच इसलिए खास तौर पर लोकप्रिय है क्योंकि यह न केवल अच्छी पैदावार देती है, बल्कि रोगों और कीटों के खिलाफ भी मजबूत प्रतिरोधक क्षमता रखती है.

अनामिका अस्थाना
नोएडा | Updated On: 24 Aug, 2025 | 12:02 PM

अक्तूबर से रबी सीजन की शुरुआत हो जाएगी. इसके साथ ही किसान रबी फसलों की बुवाई शुरू कर देंगे. इस दौरान किसान बड़े स्तर पर मूंगफली की भी बुवाई करेंगे. हालांकि मूंगफली आमतौर पर खरीफ की फसल मानी जाती है, लेकिन इसकी कुछ किस्में रबी सीजन में भी आसानी से उगाई जा सकती हैं. क्योंकि मूंगफली और इसके तेल की मांग बाजार में पूरे साल बनी रहती है. इसलिए अब किसान इसकी खेती रबी सीजन में भी बड़े पैमाने पर करने लगे हैं. लेकिन बेहतर उत्पादन और मुनाफे के लिए जरूरी है कि किसान उन्नत किस्में अपनाएं. मूंगफली की एक खास किस्म DH-256 है, जो न सिर्फ अच्छी पैदावार देती है बल्कि कीटों से भी लड़ने में सक्षम है. यही वजह है कि यह किस्म रबी सीजन में मूंगफली की खेती के लिए एक बेहतरीन विकल्प मानी जाती है.

लीफ स्पॉट-थ्रिप्स जैसे कीटों से लड़ने में सक्षम

फसलों में कीटों और रोगों का आक्रमण हो जाना आम बात है. ऐसे में जरूरी है कि किसान मूंगफली की खेती से पहले ऐसी किस्म का चुनाव करें जो कि रोगों से लड़ने में सक्षम हों. मूंगफली DH-256 ऐसी ही एक किस्म है. मूंगफली की ये किस्म रस्ट, लेट लीफ स्पॉट , स्पोडोप्टेरा और थ्रिप्स जैसी बीमारियों और कीटों से लड़ने में सक्षम होती हैं. बता दें कि, मूंगफली की इस किस्म को यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चरल साइंसेज, धारवाड़ द्वारा विकसित विकसित किया गया है. रबी सीजन में इसकी खेती करने के लिए किसान इसके बीज ऑनलाइन मंगवा सकते हैं.

यहां से सस्ते में खरीदें बीज

रबी सीजन की शुरुआत होते ही किसान खेतों की तैयारी मे जुट जाएंगे. इस दौरान किसानों को खेती करने में किसी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े इसके लिए सरकार कई तरह की योजनाएं चला रही है. इसी कड़ी में राष्ट्रीय बीज निगम (National Seed Corporation) किसानों को फसलों के बीज बाजार से कम और किफायती दामों में उपलब्ध कराता है. मूंगफली DH-256 के 10 किलोग्राम बीज का पैकेट 1750 रुपये में मिल रहा है. जबकि बीज निगम यही पैकेट मात्र  1425 रुपये में उपलब्ध करा रहा है.

Groundnut Farming

115 दिन में तैयार हो जाती है मूंगफली DH-256 (Photo Credit- Canva)

मूंगफली DH-256 की खासियत

मूंगफली की ये किस्म रोगों और कीटों से लड़ने में क्षमता रखने और अच्छी पैदावार देने के लिए किसानों के बीच लोकप्रिय है. इस किस्म की सबसे बड़ी खासियत है कि कई तरह के खतरनाक रोगों और कीटों से लड़ने में सक्षम है. मूंगफली की ये किस्म बुवाई के करीब 110 से 115 दिनों में पककर तैयार हो जाती है. बात करें इस किस्म से होने वाली पैदावार की तो इसकी प्रति हेक्टेयर की फसल से औसतन लगभग 20 से 25 क्विंटल तक पैदावार हो सकती है. मूंगफली की अन्य किस्मों के मुकाबले इस किस्म में तेल की मात्रा ज्यादा होती है.

ऑनलाइन ऑर्डर करें बीज

  • किसानों को मूंगफली DH-256 के बीजों को ऑनलाइन ऑर्डर करने के लिए आधिकारिक ई-कॉमर्स वेबसाइट ONDC के तहत mystore.in पर क्लिक करना होगा.
  • ऊपर दिए गए लिंक से आप सीधे वेबसाइट के पेज पर चले जाएंगे.
  • आपकी स्क्रीन पर मूंगफली DH-256  के बीज को खरीदने का ऑप्शन आएगा.
  • इसके बाद अपनी जरूरत के अनुसार पैकेट की संख्या का चुनाव कर ‘Add to Cart’ पर क्लिक करें.
  • अगली स्क्रीन पर आपको चेकआउट ‘Checkout’ का ऑप्शन दिखेगा, उसपर क्लिक करें.
  • इसके बाद आपको अपना रजिसटर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा, जिसके बाद आपके पास एक ओटीपी (OTP) आएगा.
  • इस ओटीपी को देने के बाद आपको अपना पता (Address) देना होगा, जिसके बाद आपका ऑर्डर पूरा हो जाएगा.
National Seed Corporation

NSC से सस्ते में खरीदें बीज

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 24 Aug, 2025 | 11:59 AM
ज्ञान का सम्मान क्विज

दूध उत्पादन में कौन सा राज्य सबसे आगे है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
जायद सीजन.
विजेताओं के नाम
रजनीश जाट, नासिराबाद, अजमेर राजस्थान.

लेटेस्ट न्यूज़

Farmer Id Is Mandatory In Up Farmer Id Is Important For Msp Crops Purchased At Msp

यूपी में Farmer ID अनिवार्य, इसके बगैर नहीं मिलेगा MSP का लाभ! पीएम किसान के लिए भी जरूरी

Rajasthan Rain Has Destroyed Crops Like Isabgol Cumin Wheat And Mustard

राजस्थान में बारिश से इसाबगोल, जीरा, गेहूं और मक्का की फसल चौपट, पैदावार में भी गिरावट.. कब मिलेगा मुआवजा ?

Fertilizer Subsidy Approval Union Cabinet Has Approved The Nutrient Based Fertilizer Subsidy Rates For Kharif 2026

किसानों के हित में बड़ा फैसला, खरीफ सीजन में मिलेगी भरपूर खाद.. सरकार ने इन उर्वरकों पर सब्सिडी बढ़ाई

Weather Update Imd Forecast Heat Wave Alert Issued 12 April Weather Update

अब मौसम दिखाएगा अपना असली रूप, भीषण गर्मी और लू का अलर्ट.. 40 डिग्री के पार जाएगा तापमान

12th April 2026 Sunday Agriculture News Live Updates Pm Kisan Yojana Weather Updates Pm Fasal Bima Yojana Krishi Samachar Farmers Schemes Aaj Ki Latest News

LIVE पूरी दुनिया में फिटनेस पर बहुत जोर दिया जा रहा है, पटना में ऐसा आयोजन किया गया- राज्यपाल सैयद अता हुसैन

Female Calf Born From A 10 Year Old Embryo In India At Centre Excellence Animal Husbandry Bengaluru

फ्रीजर से फार्म तक पहुंची जिंदगी, भारत में 10 साल पुराने भ्रूण से जन्मी बछिया.. जेनेटिक सुधार को मिलेगा बूस्ट