फसलों में जान फूंक देती है फिश अमीनो एसिड, जान लें घर में तैयार करने का तरीका

फिश अमीनो एसिड (Fish Amino Acid) एक तरह की खाद है जिसे मछली को सड़ाकर तैयार किया जाता है. ये जैविक खाद फसलों के लिए टॉनिक का काम करती है.

अनामिका अस्थाना
नोएडा | Updated On: 1 Jun, 2025 | 01:02 PM

आज के समय में किसान अपनी फसलों से अच्छी पैदावार पाने के लिए केमिकल खाद का इस्तेमाल करते हैं. बाजार में मिलने वाली ये केमिकल खाद फसल को अच्छी पैदावार देने में मदद करती है लेकिन जितना आगे जाकर यही केमिकल फसस, वातावरण और लोगों की सेहत पर भी बुरा असर डालती हैं. ऐसे में किसानों को अपने खेतों में जैविक खाद इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है. जैविक खाद को आराम से घर पर ही बनाया जा सकता है और ये फसलों को केमिकल खाद के मुकाबले कई गुना ज्यादा फायदा देती हैं. ऐसी ही एक जैविक खाद है जो मछली से बनती हैं. अगर आप खेती के साथ-साथ मछली पालन भी करते हैं तो ये खबर आपके लिए है.

क्या है फिश अमीनो एसिड

फिश अमीनो एसिड (Fish Amino Acid) एक तरह की खाद है जिसे मछली को सड़ाकर तैयार किया जाता है. ये जैविक खाद फसलों के लिए टॉनिक का काम करती है. बता दें कि इस खाद में पहले से ही अमीनो एसिड, नाइट्रोजन, फॉस्फोरस, पोटैशियम, एंजाइम और माइक्रो न्यूट्रिएंट्स मौजूद होते हैं, जो कि फसलों के विकास के लिए बेहद ही जरूरी होते हैं. मछलियों से बनी ये जैविक खाद फसल के विकास, उन्हें जड़ से मजबूत बनाने, पत्तियों को ज्यादा हरा करने और फूल-फल के ज्यादा उत्पादन में मदद करती है.

मछलियों से ऐसे बनाएं खाद

फिश अमीनो एसिड बनाने के लिए 1 किग्रा मछली को बारिक काट लें या पीस लें. इसमें बराबर मात्रा में गुण मिलाएं. इसके बाद इस मिश्रण को किसी कांच या प्लास्टिक के एयर टाइट बर्तन में डालकर ढक्कन से ढककर सड़ने के लिए छोड़ दें. बीच-बीच में ढक्कन को खोल दें ताकि ऑक्सीजन पास होती रहे. इस मिश्रण को करीब 15 से 20 दिन के लिए छोड़ दें. 15-20 दिन बाद इस मिश्रण को छान लें. मिश्रण को छानने के बाद जो लिक्विड निकलेगा उसे ही फिश अमीनो एसिड कहते हैं.

फसलों पर कैसे करें इस्तेमाल

इस जैविक खाद का इस्तेमाल पत्तियों पर छिड़काव करके भी किया जा सकता है. पत्तियों पर छिड़काव के लिए 1 लीटर पानी में 2 से 4 मिली लीटर फिश अमानो एसिड मिलाकर छिड़काव करें. जड़ों पर इस खाद के इस्तेमाल के लिए हर पौधे के लिए 10 से 20 मिली लीटर खाद को पानी में मिलाकर इस्तेमाल करें. इसके साथ ही आप हर 15 से 20 दिन में एक बार फसलों पर इसका इस्तेमाल कर सकते हैं.

फिश अमीनो एसिड के फायदे

इस जैविक खाद के इस्तेमाल से फसलों की जड़े मजबूत होती है साथ ही फसल तेजी से बढ़ती है. फूल और फल भी ज्यादा मात्रा में आते हैं और पत्तियां हरी-भरी होती हैं. यह फसलों में जाकर नाइट्रोजन की मात्रा को पूरा करता है. इसके साथ ही मछली से बनी ये खाद पूरी तरह से वातावरण के अनुकूल होती है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 1 Jun, 2025 | 01:02 PM
ज्ञान का सम्मान क्विज

किस फसल को सफेद सोना कहा जाता है?

9319947093
जवाब इस नंबर पर करें Whatsapp

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
गेहूं को फसलों का राजा कहा जाता है.
विजेताओं के नाम
नईम अंसारी, देवघर, झारखंड.
रमेश साहू, रायपुर, छत्तीसगढ़

लेटेस्ट न्यूज़

Mahindra Tractors Ramped Up Supply And Manufacturing Capacity Of Oja 2130 Tractor Series In Anticipation Of Heavy Demand During Rabi Season Harvesting

महिंद्रा के OJA 2130 ट्रैक्टर सीरीज का कमाल, बढ़ती मांग को देखते हुए कंपनी ने ट्रैक्टर सप्लाई और मैन्यूफैक्चरिंग बढ़ाई

Andhra Pradesh Disbursed Crop Damage Compensation Rs 310 Crore To Farmers After Center Released Rs 341 To State As Aid Of Flood Relief Package

केंद्र से पैसा मिलते ही राज्य ने बाढ़ पीड़ितों को भेजी राशि, फसल नुकसान के लिए किसानों को 310 करोड़ जारी 

Solapur Saffron Pomegranate Is In Great Demand In America Know The Right Way To Cultivate

सोलापुर के भगवा अनार की अमेरिका में भारी डिमांड, मार्च में शुरू करें खेती.. होगी बंपर कमाई

Andhra Pradesh 47 Lakh Farmers Received Rs 8000 After State Released Annadata Sukhibhava Scheme And Also Pm Kisan 22nd Installment Received

47 लाख किसानों को किसान सम्मान राशि 20 हजार रुपये मिली, राज्य सरकार ने भी भेजे 6 हजार रुपये 

Inflation In The Uae Increased Supplies Affected From India Were Iran Israel War

इंडिया से सप्लाई प्रभावित होते ही UAE में बढ़ गई महंगाई, सब्जियों के दाम डबल..15 दिनों का है चावल स्टॉक

Lemon Farming In March Tips From Irrigation Nutrients To Pest Control Nimbu Ki Kheti

Tip Of The day: नींबू की खेती से कमाना चाहते हैं ज्यादा मुनाफा? किसान मार्च में जरूर अपनाएं ये टिप्स