सब्जी नहीं खजाना है तोरई, जानिए कैसे करें लूफा से लाखों की कमाई

प्लास्टिक स्क्रबर की जगह अब लोग लूफा को पसंद कर रहे हैं क्योंकि यह जैविक होता है और पर्यावरण को नुकसान नहीं पहुंचाता.

Kisan India
नई दिल्ली | Published: 23 Apr, 2025 | 01:29 PM

गांवों में लगभर हर किसी के आंगन में आपने तोरई की बेल तो देखी ही होगी. लेकिन क्या कभी सोचा है कि यही तोरई एक दिन आपको लखपति बना सकती है? जी हां, वही तोरई जिसे हम रोज की सब्जी समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, असल में एक कीमती खजाना है, खासकर तब, जब यह ‘लूफा’ बन जाती है.

लूफा क्या है, और क्यों बन गया है ट्रेंड?

लूफा एक ऐसा प्राकृतिक स्पंज होता है जो सूखी हुई तोरई से बनता है. पहले लोग इसे नहाने और बर्तन साफ करने के लिए इस्तेमाल करते थे, लेकिन अब यह एक इको-फ्रेंडली ट्रेंड बन गया है. प्लास्टिक स्क्रबर की जगह अब लोग लूफा को पसंद कर रहे हैं क्योंकि यह जैविक होता है और पर्यावरण को नुकसान नहीं पहुंचाता.

कैसे बनाएं लूफा?

जलवायु और मिट्टी- इसकी खेती के लिए गर्म और नमी वाली जलवायु बेहतर मानी जाती है. तोरई दोमट मिट्टी में अच्छी तरह बढ़ती है.

बुवाई का समय- तोरई की बुवाई मार्च से जून तक करनी चाहिए. इसके लिए बीज को जमीन में 2-3 सेंटीमीटर गहरे में बोए.

सहारा और देखभाल- चूंकि यह बेल होती है, इसलिए इसे चढ़ाने के लिए सहारा देना जरूरी होता है. इसके साथ ही जैविक खाद और नियमित सिंचाई से बेलें हरी-भरी और मजबूत बनती हैं.

कटाई और प्रोसेसिंग- जब तोरई पूरी तरह सूख जाए, तब उसे तोड़कर छीलें और फिर अच्छी तरह धूप में सुखाएं. यही सूखी तोरई ही आगे चलकर लूफा बनती है.

कैसे करें लूफा से कमाई?

बढ़ती मांग का फायदा उठाएं

देश ही नहीं, विदेशों में भी अब प्राकृतिक चीजों की मांग तेजी से बढ़ रही है. एक लूफा की कीमत 50 रुपये से लेकर 2,000 रुपये तक जा सकती है, यह सब कुछ उसकी पैकेजिंग और ब्रांड पर निर्भर करता है.

पैकेजिंग और ब्रांडिंग से बढ़ाएं वैल्यू

अगर आप इसे सिर्फ कच्चे रूप में नहीं, बल्कि सुंदर पैकेजिंग और ब्रांडिंग के साथ बेचते हैं, जैसे बॉडी स्पॉन्ज, बाथ गिफ्ट सेट या ब्यूटी स्क्रबर तो इसकी कीमत कई गुना बढ़ जाती है.

ऑनलाइन बिक्री और निर्यात का मौका

लूफा प्रोडक्ट्स को आप ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म जैसे Amazon, Flipkart या अपने इंस्टाग्राम पेज के जरिए भी बेच सकते हैं. इसके अलावा विदेशों में ऑर्गैनिक प्रोडक्ट्स के लिए जबरदस्त मांग है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

ज्ञान का सम्मान क्विज

दूध उत्पादन में कौन सा राज्य सबसे आगे है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
जायद सीजन.
विजेताओं के नाम
रजनीश जाट, नासिराबाद, अजमेर राजस्थान.

लेटेस्ट न्यूज़

Cai Increases Cotton Production Target Expects Production 324 Lakh Bales

CAI ने बढ़ाया कपास उत्पादन का टारगेट, 324 लाख गांठ प्रोडक्शन की उम्मीद.. जानें किस राज्य में कितनी होगी पैदावार

Udhampur Apple Farmer Success Story Government Subsidy High Density Farming

सरकारी मदद से बदली किसान की जिंदगी.. 1 साल में शुरू किया सेब का उत्पादन, छोटी जमीन को बना दी सोने की खान!

Farmers Big Smart Gif Raisen Krishi Mahotsav In Madhya Pradesh Now Mobile Tell How Much Fertilizer Apply In Field

अब मोबाइल बताएगा खेत में कितनी खाद डालें, रायसेन कृषि महोत्सव में किसानों को मिला बड़ा स्मार्ट तोहफा

Farmer Id Is Mandatory In Up Farmer Id Is Important For Msp Crops Purchased At Msp

यूपी में Farmer ID अनिवार्य, इसके बगैर नहीं मिलेगा MSP का लाभ! पीएम किसान के लिए भी जरूरी

Rajasthan Rain Has Destroyed Crops Like Isabgol Cumin Wheat And Mustard

राजस्थान में बारिश से इसाबगोल, जीरा, गेहूं और मक्का की फसल चौपट, पैदावार में भी गिरावट.. कब मिलेगा मुआवजा ?

Fertilizer Subsidy Approval Union Cabinet Has Approved The Nutrient Based Fertilizer Subsidy Rates For Kharif 2026

किसानों के हित में बड़ा फैसला, खरीफ सीजन में मिलेगी भरपूर खाद.. सरकार ने इन उर्वरकों पर सब्सिडी बढ़ाई