कारी इशाद आम अपने स्वाद-सुगंध के लिए दुनियाभर में मशहूर, मिल चुका GI टैग

कारी इशाद आम का नाम शायद आप पहली बार सुन रहे होंगे. यकीन मानिये यह आम अपने स्वाद और सुगंध के चलते विदेशों में भी मशहूर है. इसकी लोकप्रियता इस बात से लगा सकते हैं कि इसे जीआई टैग भी हासिल हो चुका है.

Kisan India
नोएडा | Published: 14 Apr, 2025 | 08:10 AM

अगर आप आम के शौकीन हैं और अब तक आपने इस आम का स्वाद नहीं चखा है, तो आप वाकई कुछ खास मिस कर रहे हैं. कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले में उगने वाला कारी इशाद (Kari Ishad) आम का नाम तो सुना ही होगा. यह आम न सिर्फ अपने खास स्वाद और खुशबू के लिए जाना जाता है, बल्कि इसकी बनावट और गूदे की मात्रा भी इसे बाकियों से अलग होती है.

सुगंध-स्वाद और गूदे से भरा होता है कारी इशाद आम

कारी इशाद आम को उसकी अनोखी सुगंध, बेहतरीन स्वाद, भरपूर गूदा और खास आकार के लिए जाना जाता है. यह आम आकार में बड़ा होता है और इसका शेप थोड़ा तिरछा और ओवल तक होता है. यह मिठास में भरपूर और छिलका बेहद पतला होता है, जिससे इसका हर हिस्सा खाने लायक होता है. करी इशाद आम की दो किस्में होती हैं.

  1. 1. कारी इशाद: पतली छिलके वाली, ज्यादा गूदेदार और बेहद मीठी
  2. 2. बिली इशाद: मोटी छिलके वाली, कम गूदा और थोड़ी कम मिठास

कहां होती है करी इशाद की खेती

इस आम की फसल मई के मध्य से शुरू होती है और एक परिपक्व पेड़ एक मौसम में औसतन 2000 फल तक दे सकता है. कारी इशाद आम की खेती अंकोला के अलावा, कारवार और कुछ हद तक उत्तर कन्नड़ के कुमता में भी होती है. यह मुख्य रूप से अंकोला के बेलसे, शेटेगेरी, बेलम्बरा, मोगाटा, वंदिगे गांवों तक फैले हुए हैं. वंदिगे गांव तो इस किस्म का सबसे बड़ा उत्पादक माना जाता है, जहां से हर साल करीब 600 टन आम होता है वहीं बेलसे गांव में करीब 1,500 करी इषद के पेड़ मौजूद है.

GI टैग से क्या मिलेगा फायदा

कारी ईशाद आम को 2023 में जीआई (Geographical Indication – GI) टैग भी मिल चुका है. जिसे इसकी पहचान और मांग देश विदेशों में भी अधिक बढ़ गई है. आम की पहचान और प्रतिष्ठा और भी बढ़ गई है. GI टैग का मतलब होता है कि किसी उत्पाद की पहचान उस विशेष भौगोलिक क्षेत्र से जुड़ी हो. यानी कारी इशाद आम अब सिर्फ एक आम ही नहीं, बल्कि उत्तर कन्नड़ के अंकोला की विशेष पहचान बन चुका है.

भारत सरकार के उद्योग और वाणिज्य मंत्रालय के तहत यह टैग दिया गया है. इस टैग से अब उत्पादकों को बाजार में बेहतर दाम, ब्रांड वैल्यू और अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलेगी. साथ ही नकली और मिलावटी उत्पादों पर रोक लग सकेगी.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 14 Apr, 2025 | 08:10 AM
ज्ञान का सम्मान क्विज

दूध उत्पादन में कौन सा राज्य सबसे आगे है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
जायद सीजन.
विजेताओं के नाम
रजनीश जाट, नासिराबाद, अजमेर राजस्थान.

लेटेस्ट न्यूज़

Crop Loss Uttar Pradesh Crop Lossdharmendra Milk Attacks The Government

किसान नेताओं के मन की बात, कहा- सरकारी आदेश सिर्फ दिखावा.. सर्वे के लिए खेतों में नहीं आए कर्मचारी

35th Installment Ladli Behna Yojana Released Rs 1500 Transferred To Accounts 1 25 Crore Women

लाड़ली बहना योजना की 35वीं किस्त जारी, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंचे 1500 रुपये

Ministry Of Agriculture Guideline Three Departments To Survey Rauin Damage Crops And Farmer Ids To Curb Black Marketing Of Fertilizers

कृषि मंत्रालय का निर्देश- फसल नुकसान का सर्वे करेंगे तीन विभाग, फार्मर आईडी रोकेगी खाद की ब्लैक मार्केटिंग

Mistake Burning Stubble Costly Bihar Agriculture Department Explained How To Save Farmland And Increase Yields

पराली जलाई तो खेत हो जाएगा कमजोर! बिहार कृषि विभाग ने बताया पैदावार बढ़ाने का सबसे आसान तरीका

Bijnor News 125 Buffaloes Landed In Ganges Soon Raid Took Place Teams From Two Districts Continued Searching All Night

Bijnor News: दबिश पड़ते ही गंगा में कूद गईं 125 भैंसें, पूरी रात दो जिलों की टीमें करती रहीं तलाश, पढ़ें पूरा मामला

Paddy Remains Unpurchased From 50000 Farmers In Gondia Maharashtra Farmers Demand To Extend Procurement Deadline

महाराष्ट्र के 50 हजार किसानों से नहीं खरीदी गई धान, परचेज डेडलाइन बढ़ाने की मांग पर अड़े किसान