मानसून की सुस्ती से देश के जलाशयों में पानी घटा, क्या ये है खतरे की घंटी?

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, 1 जून से 11 जून तक देश के 728 जिलों में से 72 फीसदी में सामान्य से कम बारिश हुई है. यह उस समय की बात है जब देश ने 21 मई को मानसून के जल्दी आगमन की उम्मीद जताई थी.

Kisan India
नई दिल्ली | Updated On: 13 Jun, 2025 | 02:03 PM

देश में मानसून की धीमी चाल अब असर दिखाने लगी है। बीते दो हफ्तों से लगातार बढ़ रहा जलाशयों का जलस्तर इस हफ्ते थम गया है, बल्कि कुछ जगहों पर हल्की गिरावट भी दर्ज की गई है। यह खबर भले ही चिंता पैदा करे, लेकिन तस्वीर उतनी भी डरावनी नहीं है. जल स्तर में गिरावट जरूर है, मगर अब भी आंकड़े बीते वर्षों से बेहतर हैं. चलिए जानते हैं देशभर के जलाशयों का हाल.

अब क्या कह रहे हैं ताजा आंकड़े?

देशभर के 161 बड़े जलाशयों का कुल जल भंडारण इस हफ्ते 55.519 बिलियन क्यूबिक मीटर (BCM) रहा है, जो कुल क्षमता का लगभग 30.43 फीसदी है. ये पिछले साल के मुकाबले 40 फीसदी ज्यादा और पिछले 10 साल के औसत से 30 फीसदी अधिक है. यानी, अभी भी स्थिति संतुलित है.

बारिश कम, पर उम्मीद बाकी है

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, 1 जून से 11 जून तक देश के 728 जिलों में से 72 फीसदी में सामान्य से कम बारिश हुई है. यह उस समय की बात है जब देश ने 21 मई को मानसून के जल्दी आगमन की उम्मीद जताई थी. हालांकि, कुछ राज्यों में बारिश से जल संग्रहण में सुधार भी देखने को मिला है खासकर कर्नाटक, तेलंगाना और तमिलनाडु जैसे दक्षिणी राज्यों में.

किस राज्य में कितना जल?

उत्तर भारत: हिमाचल में जल संग्रहण 15 फीसदी, पंजाब में 40.78 फीसदी, राजस्थान में 51.56 फीसदी है.

पूर्वी भारत: बंगाल में 28 फीसदी, ओडिशा में 17 फीसदी और पूर्वोत्तर राज्यों में 60 फीसदी से अधिक जल संग्रहण.

पश्चिम भारत: गुजरात में जल संग्रहण 30.86 फीसदी और महाराष्ट्र में 29 फीसदी है.

मध्य भारत: मध्यप्रदेश के बांध लगभग 30 फीसदी तक भर गए हैं, जबकि उत्तराखंड में सबसे कम, सिर्फ 11.85 फीसदी जलस्तर दर्ज किया गया है.

दक्षिण भारत: तमिलनाडु में सबसे बेहतर स्थिति है, यहां 76 फीसदी जलस्तर, जबकि केरल में 39.07 फीसदी, तेलंगाना में 32.62 फीसदी और कर्नाटक में 32.47 फीसदी जलस्तर है.

कृषि को क्या होगा असर?

हालांकि फिलहाल जलाशयों में मामूली गिरावट देखी गई है, लेकिन अच्छी खबर ये है कि मौसम विभाग ने इस साल सामान्य से अधिक बारिश का अनुमान जताया है. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि अगले कुछ हफ्तों में जलस्तर में फिर से सुधार होगा. इससे खरीफ फसलों की बुवाई और उत्पादन दोनों को ही मजबूती मिलेगी.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 13 Jun, 2025 | 01:54 PM
ज्ञान का सम्मान क्विज

दूध उत्पादन में कौन सा राज्य सबसे आगे है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
जायद सीजन.
विजेताओं के नाम
रजनीश जाट, नासिराबाद, अजमेर राजस्थान.

लेटेस्ट न्यूज़

Flies Rot Fruit From Within As Soon As They Sit On It Save Pumpkins And Gourd Adopt This Easy Homegrown Trick

फल पर बैठते ही अंदर से सड़ा देती है मक्खी, कद्दू-लौकी बचाने के लिए अपनाएं यह आसान देसी ट्रिक

Baisakhi Celebrated Soon As Wheat Harvest Arrives Home Learn Why This Day Brings Joy And Hope Farmers

गेहूं फसल घर आते ही क्यों मनाई जाती है बैसाखी, जानिए किसानों के लिए यह दिन खुशी और उम्मीद क्यों लाता है

Shivraj Singh Announce Task Force For Monitoring Agricultural Roadmap Implementation Officers And Scientists To Be In Central And State Teams

कृषि रोडमैप की मॉनिटरिंग के लिए टास्क फोर्स बनाने का ऐलान, केंद्र और राज्य की टीमों में होंगे अधिकारी-वैज्ञानिक   

Raisen Agricultural Fair Jitu Patwari Barred From Entry Shivraj Event Sparks Political Debate

रायसेन कृषि मेले में बवाल, जीतू पटवारी को एंट्री से रोका गया तो शिवराज के आयोजन पर गरमाई राजनीति

Aida Propose Ethanol Will Be Used As Cooking Gas To Remove Lpg Sent Letter To Center Govt Ethanol Alternative To Lpg

खाना पकाने के लिए LPG की जरूरत खत्म होगी.. कुकिंग गैस के रूप में इस्तेमाल होगा इथेनॉल? केंद्र को भेजी चिट्ठी

Supreme Court Msp Hearing Msp Received Under C2 Formula Agriculture News

C2 फॉर्मूला के तहत किसानों को मिलेगा MSP? सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई.. जानें CJI ने क्या कहा