पेट्रोल-डीजल पर छिड़ी बहस.. अमेरिका ने 44 फीसदी और जापान, जर्मनी ने 110 फीसदी दाम बढ़ाए

पेट्रोल और डीजल की बढ़ी कीमतों पर छिड़ी बहस के बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि पूरी दुनिया में भारत ही ऐसा देश है जहां 2022 के बाद तेल के दाम नहीं बढ़े थे. अमेरिका में पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में 44 फीसदी की बढ़ोत्तरी हो चुकी है. उन्होंने इंग्लैंड, जापान और जर्मनी में बढ़ी कीमतों की जानकारी भी दी.

रिजवान नूर खान
नोएडा | Updated On: 23 May, 2026 | 12:01 PM

देश में बीते 10 दिनों में 3 बार पेट्रोल-डीजल और अन्य पेट्रो पदार्थों की कीमतें बढ़ाई गई हैं. आज सुबह फिर से देश में फ्यूल की कीमतों में उछाल दर्ज किया गया है. पेट्रोल पदार्थों की कीमतों में आ रहे उछाल की वजह पश्चिम एशिया संघर्ष को बताया गया है. वहीं, महंगाई को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष समेत देशभर में बहस छिड़ गई है. इस बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के बयान को ट्रोल किया जा रहा है.

भारत में 4 फीसदी कीमतें बढ़ीं पर अमेरिका में 44 फीसदी

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पटना में एएनआई को बताया कि राहुल गांधी से पूछ लीजिए की उनके UPA सरकार में लगभग 10 फीसदी की महंगाई दर थी. ना उस समय युद्ध हुआ था ना कुछ हुआ था. राहुल गांधी देश में गृह युद्ध कराने की स्थिति पैदा कर रहे हैं. पूरी दुनिया में भारत ही ऐसा देश है जहां 2022 के बाद तेल के दाम नहीं बढ़े थे. अमेरिका पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में 44 फीसदी की बढ़ोत्तरी हो चुकी है.

जापान, जर्मनी और इंग्लैंड ने 110 फीसदी दाम बढ़ाए

केंद्रीय मंत्री गिरराज सिंह ने कहा कि इसके अलावा जापान, जर्मनी, इंग्लैंड समेत अन्य देशों ने 110 फीसदी तक दाम बढ़ाए हैं. भारत में केवल 4 फीसदी वृद्धि हुई है. विपक्ष के लोग जनता के बीच कनफ्यूजन पैदा कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि यूएई से 3 करोड़ बैरल तेल के लिए पीएम मोदी ने समझौता किया है.

जनता की जेब पर तीसरी बार डकैती डाली गई- प्रमोद तिवारी

पेट्रोल-डीजल और CNG की कीमतें बढ़ने पर कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने लखनऊ में कहा कि 10 दिन के अंदर जनता की जेब पर तीसरी बार मोदी सरकार ने प्रहार किया है डकैती डाली है. परसों 5 देशों की यात्रा के बाद कहा था सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे. 10 दिन के अंदर तीसरी बार वृद्धि कर दी. ये हर चीज पर प्रभाव डालेगी और बाजार में महंगाई और बढ़ेगी.

10 दिन में 5 रुपये प्रति लीटर दाम बढ़ाए – हरपाल सिंह चीमा

पंजाब सरकार में मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी पर चंडीगढ़ में कहा कि पिछले 10 दिनों में 5 रुपए प्रति लीटर डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़े हैं. आम नागरिक महंगाई की मार झेल रहा है, मर रहा है…देश की विदेश नीति विफल हो गई है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 23 May, 2026 | 11:57 AM

लेटेस्ट न्यूज़