Gopal Yojana: पशुपालकों को 1 लाख रुपये मिलेंगे, राज्य सरकार नहीं लेगी ब्याज

गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना राजस्थान सरकार की एक खास पहल है, जो पशुपालकों को 1 लाख रुपये तक का ब्याजमुक्त लोन प्रदान करती है. यहां जाने इस योजना का उद्देश्य क्या है?

धीरज पांडेय
नोएडा | Updated On: 17 Apr, 2025 | 12:47 PM

गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना राजस्थान सरकार की एक खास पहल है, जो पशुपालकों को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए बनाई गई है. इस योजना के तहत पशुपालक किसानों को 1 लाख रुपये तक का ब्याजमुक्त लोन दिया जाता है. ये लोन एक साल की अवधि के लिए होता है, जिससे पशुपालक अपने पशुधन को बेहतर बना सकते हैं और अपनी आय बढ़ा सकते हैं. ये योजना ग्रामीण क्षेत्रों के गोपालक परिवारों के लिए खासतौर पर मददगार है. क्या है ये योजना? चलिए जानते हैं

248 करोड़ रुपये तक लोन की मंजूरी

पशुपालन राजस्थान की अर्थव्यवस्था का अहम हिस्सा है. सरकार ने पशुपालकों की मुश्किलों को समझते हुए इस योजना की शुरूआत की. इसका मकसद है कि पशुपालक अपनी जरूरतों को पूरा कर सकें और आर्थिक तंगी से न जूझें. इस योजना के तहत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की ने लाखों परिवारों को जोड़ने का लक्ष्य रखा है. साल 2024-25 में 1 लाख से ज्यादा आवेदन आए और 37,400 से अधिक परिवारों को 248 करोड़ रुपये का लोन मंजूर हुआ.

सरकार का लक्ष्य है 5 लाख गोपालक जोड़ना

इस के तहत मिलने वाला लोन पशुपालक गाय या भैंस के लिए शेड बनाने, चारा खरीदने, खेली तैयार करने और जरूरी उपकरण लेने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं. सरकार यह सुनिश्चित करती है कि लोन का पैसा सही काम में लगे. इस योजना के तहत सरकार का लक्ष्य है 5 लाख गोपालक परिवारों को जोड़ना. साल 2025-26 के बजट में 2.5 लाख और परिवारों को शामिल करने का प्लान है. इसके लिए भजनलाल सरकार 150 करोड़ रुपये का अनुदान भी प्रस्तावित है.

लोन समय पर चुकाने पर ब्याज से छुटकारा

गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ लेने के लिए पशुपालक का प्राथमिक दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति का सदस्य होना जरूरी है. अगर लोन समय पर चुकाया जाता है तो कोई ब्याज नहीं देना पड़ता. ये सुविधा पशुपालकों के लिए बड़ा सहारा है, क्योंकि इससे उनकी आर्थिक चिंताएं कम होती हैं. समय पर भुगतान से न केवल ब्याज से छूट मिलती है, बल्कि पशुपालक बिना अतिरिक्त बोझ के अपने पशुधन की देखभाल, चारा खरीद, शेड निर्माण और अन्य जरूरी उपकरणों के लिए धन का उपयोग कर सकते हैं. यह योजना ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और पशुपालकों की आय बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान देती है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 17 Apr, 2025 | 12:47 PM
ज्ञान का सम्मान क्विज

दूध उत्पादन में कौन सा राज्य सबसे आगे है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
जायद सीजन.
विजेताओं के नाम
रजनीश जाट, नासिराबाद, अजमेर राजस्थान.

लेटेस्ट न्यूज़

Farmer Id Is Mandatory In Up Farmer Id Is Important For Msp Crops Purchased At Msp

यूपी में Farmer ID अनिवार्य, इसके बगैर नहीं मिलेगा MSP का लाभ! पीएम किसान के लिए भी जरूरी

Rajasthan Rain Has Destroyed Crops Like Isabgol Cumin Wheat And Mustard

राजस्थान में बारिश से इसाबगोल, जीरा, गेहूं और मक्का की फसल चौपट, पैदावार में भी गिरावट.. कब मिलेगा मुआवजा ?

Fertilizer Subsidy Approval Union Cabinet Has Approved The Nutrient Based Fertilizer Subsidy Rates For Kharif 2026

किसानों के हित में बड़ा फैसला, खरीफ सीजन में मिलेगी भरपूर खाद.. सरकार ने इन उर्वरकों पर सब्सिडी बढ़ाई

Weather Update Imd Forecast Heat Wave Alert Issued 12 April Weather Update

अब मौसम दिखाएगा अपना असली रूप, भीषण गर्मी और लू का अलर्ट.. 40 डिग्री के पार जाएगा तापमान

12th April 2026 Sunday Agriculture News Live Updates Pm Kisan Yojana Weather Updates Pm Fasal Bima Yojana Krishi Samachar Farmers Schemes Aaj Ki Latest News

LIVE पूरी दुनिया में फिटनेस पर बहुत जोर दिया जा रहा है, पटना में ऐसा आयोजन किया गया- राज्यपाल सैयद अता हुसैन

Female Calf Born From A 10 Year Old Embryo In India At Centre Excellence Animal Husbandry Bengaluru

फ्रीजर से फार्म तक पहुंची जिंदगी, भारत में 10 साल पुराने भ्रूण से जन्मी बछिया.. जेनेटिक सुधार को मिलेगा बूस्ट