Rajasthan board class 10 result: राजस्थान के लाखों छात्रों के लिए आज का दिन बेहद खास है. राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE), अजमेर आज 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी करने जा रहा है. लंबे समय से अपने परिणाम का इंतजार कर रहे करीब 10 लाख छात्रों की धड़कनें तेज हैं, क्योंकि आज उनकी मेहनत का नतीजा सामने आने वाला है. बोर्ड और शिक्षा विभाग ने रिजल्ट जारी करने की पूरी तैयारी कर ली है.
इस बार इतने छात्रों ने दी परीक्षा
इस साल राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षा में करीब 10 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे. ये परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू होकर 28 फरवरी 2026 तक चली थीं. राज्यभर में कुल 6195 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जहां 175 विषयों की परीक्षाएं आयोजित की गईं.
परीक्षा खत्म होने के बाद बोर्ड ने तेजी से मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी की. इस बार करीब 30 हजार 915 परीक्षकों ने कॉपियों की जांच की, ताकि समय पर रिजल्ट जारी किया जा सके.
राजस्थान बोर्ड :- 10वीं का रिजल्ट कल दोपहर 1 बजे जारी किया जाएगा ll @Rajasthanboard #RajasthanBoard ll #10thBoardResult ll #rbse
— Board of Secondary Education Rajasthan Ajmer (@Rajasthanboard) March 23, 2026
आज दोपहर जारी होगा रिजल्ट
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई), अजमेर के ऑफिस में प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से खुद आज दोपहर करीब 1 बजे रिजल्ट जारी करेंगे. इसके साथ ही छात्र अपना परिणाम ऑनलाइन देख सकेंगे. हर साल की तरह इस बार भी रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जारी किया जाएगा, जिसमें पास प्रतिशत और अन्य जरूरी जानकारी भी साझा की जाएगी.
ऐसे आसानी से चेक करें अपना रिजल्ट
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपना परिणाम आसानी से ऑनलाइन देख सकते हैं. इसके लिए बस ये आसान स्टेप्स फॉलो करें:
- सबसे पहले राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर आपको “Main Examination Results 2026” का लिंक दिखेगा, उस पर क्लिक करें.
- इसके बाद “RBSE Secondary Result 2026” वाले लिंक पर क्लिक करें.
- अब अपना रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट बटन दबाएं.
- कुछ ही सेकंड में आपकी 10वीं की मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई दे जाएगी.
रिजल्ट को ध्यान से चेक करें और भविष्य के लिए इसे डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल लें.
SMS और QR कोड से भी मिलेगा रिजल्ट
बोर्ड ने इस बार छात्रों की सुविधा के लिए कई विकल्प दिए हैं. छात्र SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. साथ ही QR कोड स्कैन करके भी परिणाम देखने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है, जिससे छात्रों को ज्यादा परेशानी न हो.
वेबसाइट धीमी हो सकती है, घबराएं नहीं
रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक आ सकता है, जिससे साइट धीमी हो सकती है या खुलने में समय लग सकता है. ऐसे में छात्रों को धैर्य रखना चाहिए और थोड़ी देर बाद दोबारा प्रयास करना चाहिए.
12वीं के रिजल्ट की भी तारीख सामने
10वीं के रिजल्ट के साथ ही 12वीं के छात्रों के लिए भी राहत की खबर है. शिक्षा मंत्री ने जानकारी दी है कि राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 31 मार्च तक जारी किया जा सकता है. यानी इस महीने के अंत तक सभी बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम सामने आ जाएंगे.
छात्रों के लिए अहम समय
10वीं का रिजल्ट छात्रों के जीवन में एक अहम मोड़ होता है. इसी के आधार पर वे आगे साइंस, कॉमर्स या आर्ट्स जैसे विषय चुनते हैं. इसलिए रिजल्ट आने के बाद सोच-समझकर आगे की पढ़ाई का फैसला लेना जरूरी होता है.