C2 फॉर्मूला के तहत किसानों को मिलेगा MSP? सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई.. जानें CJI ने क्या कहा

यह याचिका महाराष्ट्र के तीन किसानों- प्रकाश गोपालराव पोहरे, पुरुषोत्तम गावडे और विशाल ओमप्रकाश रावत ने संविधान के अनुच्छेद 32 के तहत दाखिल की है. इसमें मांग की गई है कि न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) को कम से कम उत्पादन की वास्तविक औसत लागत (C2) के आधार पर तय किया जाए और उसी कीमत पर फसलों की खरीद सुनिश्चित की जाए.

Kisan India
नोएडा | Updated On: 13 Apr, 2026 | 03:58 PM

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया है. इस याचिका में कहा गया है कि न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) तय करते समय खेती की पूरी लागत यानी C2 को सही तरीके से शामिल किया जाए, ताकि किसानों को उनकी असली लागत के अनुसार उचित कीमत मिल सके. मुख्य न्यायाधीश सूर्य कांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की बेंच ने अधिवक्ता प्रशांत भूषण की दलीलें सुनीं. उन्होंने कहा कि यह मुद्दा देशभर के किसानों के लिए बेहद अहम है, क्योंकि किसानों की आत्महत्या और खरीद व्यवस्था की कमियां गंभीर चिंता का विषय हैं.

उन्होंने यह भी बताया कि कई बार MSP खेती की पूरी लागत से भी कम तय किया जाता है. साथ ही MSP पर खरीद मुख्य रूप से गेहूं और चावल तक सीमित रहती है, जबकि बाकी फसलों के किसान आर्थिक संकट में रहते हैं. अधिवक्ता प्रशांत भूषण ने स्पष्ट किया कि याचिका में लागत पर 50 फीसदी लाभ देने की मांग नहीं की गई है, बल्कि केवल खेती की वास्तविक लागत (C2) देने की बात कही गई है. उन्होंने कहा कि ये लागत सरकार खुद पहले से ही निकालती है, इसलिए किसानों को कम से कम उनकी पूरी उत्पादन लागत  वापस मिलनी चाहिए. उन्होंने यह भी तर्क दिया कि मुफ्त राशन जैसी कल्याणकारी योजनाओं का खर्च किसानों को उनकी फसल की सही कीमत न देकर पूरा नहीं किया जाना चाहिए.

सुनवाई के दौरान क्या बोले मुख्य न्यायाधीश

‘लाइव लॉ’ की रिपोर्ट के मुताबिक, सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि खेती की लागत तय करने में कई कठिनाइयां आती हैं, खासकर जमीन और पूंजी जैसी लागतों का आकलन अलग-अलग राज्यों में अलग हो सकता है. न्यायमूर्ति बागची ने टिप्पणी की कि ऐसी मांगों को मानने का मतलब होगा कि अदालत को आर्थिक नीति को दोबारा लिखना पड़ेगा. इस पर अधिवक्ता प्रशांत भूषण ने कहा कि सरकार अगर मुफ्त राशन दे रही है तो यह ठीक है, लेकिन इसका असर किसानों पर ऐसा नहीं होना चाहिए कि उन्हें अपनी फसल की लागत भी न मिल पाए, जिससे वे आत्महत्या करने को मजबूर हों.

इन किसानों ने दाखिल की पीएलआई

यह याचिका महाराष्ट्र के तीन किसानों- प्रकाश गोपालराव पोहरे, पुरुषोत्तम गावडे और विशाल ओमप्रकाश रावत ने संविधान के अनुच्छेद 32 के तहत दाखिल की है. इसमें मांग की गई है कि न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) को कम से कम उत्पादन की वास्तविक औसत लागत (C2) के आधार पर तय किया जाए और उसी कीमत पर फसलों की खरीद सुनिश्चित की जाए. याचिकाकर्ताओं का कहना है कि देश के किसान गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं, क्योंकि उन्हें कई बार अपनी फसल लागत मूल्य  पर भी नहीं बेच पाते, जिससे बड़ी परेशानी और आत्महत्या जैसी घटनाएं बढ़ रही हैं.

17,000 से ज्यादा किसानों ने आत्महत्या की

याचिका में यह भी बताया गया है कि पिछले पांच वर्षों में सिर्फ महाराष्ट्र में ही 17,000 से ज्यादा किसानों ने आत्महत्या की है. याचिका में बताया गया है कि खेती की पूरी लागत (C2) में केवल बीज, खाद और मजदूरी ही नहीं, बल्कि परिवार के श्रम का मूल्य, अपनी जमीन का किराया, किराए पर ली गई जमीन का खर्च और खेती के लिए लिए गए कर्ज पर ब्याज भी शामिल होता है.

A2+FL पर आधारित है मौजूदा MSP

याचिकाकर्ताओं का कहना है कि मौजूदा MSP तय करने का तरीका मुख्य रूप से A2+FL पर आधारित है, जिसमें भुगतान की गई लागत और पारिवारिक श्रम को शामिल किया जाता है, लेकिन जमीन और पूंजी जैसी अहम लागतों को नहीं जोड़ा जाता. इससे किसानों की असली लागत कम दिखाई जाती है. यह भी कहा गया है कि MSP पर खरीद मुख्य रूप से गेहूं और चावल तक सीमित है, जबकि बाकी फसलों की खरीद बहुत कम होती है, जिससे किसानों को नुकसान  होता है. याचिका में यह भी चिंता जताई गई है कि गेहूं और चावल के सस्ते वितरण से बाजार में असंतुलन पैदा होता है और बाजरा जैसी फसलों की मांग कम हो जाती है. इसीलिए मांग की गई है कि MSP को C2 लागत के अनुसार तय किया जाए और ऐसी व्यवस्था बनाई जाए जिससे किसानों से उनकी फसल तय कीमत पर खरीदी जा सके.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 13 Apr, 2026 | 03:53 PM
ज्ञान का सम्मान क्विज

दूध उत्पादन में कौन सा राज्य सबसे आगे है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
जायद सीजन.
विजेताओं के नाम
रजनीश जाट, नासिराबाद, अजमेर राजस्थान.

लेटेस्ट न्यूज़

Baisakhi Celebrated Soon As Wheat Harvest Arrives Home Learn Why This Day Brings Joy And Hope Farmers

गेहूं फसल घर आते ही क्यों मनाई जाती है बैसाखी, जानिए किसानों के लिए यह दिन खुशी और उम्मीद क्यों लाता है

Shivraj Singh Announce Task Force For Monitoring Agricultural Roadmap Implementation Officers And Scientists To Be In Central And State Teams

कृषि रोडमैप की मॉनिटरिंग के लिए टास्क फोर्स बनाने का ऐलान, केंद्र और राज्य की टीमों में होंगे अधिकारी-वैज्ञानिक   

Raisen Agricultural Fair Jitu Patwari Barred From Entry Shivraj Event Sparks Political Debate

रायसेन कृषि मेले में बवाल, जीतू पटवारी को एंट्री से रोका गया तो शिवराज के आयोजन पर गरमाई राजनीति

Aida Propose Ethanol Will Be Used As Cooking Gas To Remove Lpg Sent Letter To Center Govt Ethanol Alternative To Lpg

खाना पकाने के लिए LPG की जरूरत खत्म होगी.. कुकिंग गैस के रूप में इस्तेमाल होगा इथेनॉल? केंद्र को भेजी चिट्ठी

Supreme Court Msp Hearing Msp Received Under C2 Formula Agriculture News

C2 फॉर्मूला के तहत किसानों को मिलेगा MSP? सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई.. जानें CJI ने क्या कहा

Nitin Gadkari Big Message At Madhya Pradesh Raisen Agriculture Festival Seed Irrigation And Organic Farming Change Farmers Fortunes

रायसेन कृषि महोत्सव में नितिन गडकरी का बड़ा संदेश, स्मार्ट सिटी नहीं स्मार्ट विलेज से बदलेगी खेती और गांवों की तस्वीर