उत्तराखंड बोर्ड के नतीजे घोषित, 10वीं-12वीं में लड़कियों ने फिर मारी बाजी, ऐसे चेक करें रिजल्ट

यूके बोर्ड में पास होने के लिए हर विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाना जरूरी होता है. अगर किसी छात्र के एक या दो विषयों में कम अंक आते हैं, तो उसे कंपार्टमेंट परीक्षा का मौका दिया जाता है. लेकिन अगर दो से ज्यादा विषयों में 33 प्रतिशत से कम अंक हैं, तो छात्र को फेल माना जाएगा.

Kisan India
नई दिल्ली | Updated On: 25 Apr, 2026 | 10:38 AM

उत्तराखंड के लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म हो गया है. आज 25 अप्रैल को उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद (UBSE) ने 10वीं और 12वीं के नतीजे शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत की मौजूदगी में जारी कर दिए हैं. जिन छात्रों ने इस साल परीक्षा दी थी, वे अब अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं. रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट पर लिंक एक्टिव हो गया है और छात्र अपने रोल नंबर के जरिए आसानी से अपना परिणाम चेक कर रहे हैं.

10वीं-12वीं में लड़कियां टॉपर

उत्तराखंड बोर्ड के 10वीं में अक्षत गोपाल ने टॉप किया है, जबकि 12वीं में गीतिका पंत और सुशीला ने मिलकर पहला स्थान हासिल किया है.

98.2 प्रतिशत अंक के साथ बनी टॉपर

उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं परीक्षा में अक्षत गोपाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया. अक्षत ने 491 (98.2 प्रतिशत) अंक प्राप्त कर यह उपलब्धि हासिल की, जो उनकी मेहनत और लगन को दिखाता है. हाईस्कूल (10वीं) का कुल रिजल्ट 92.10 प्रतिशत रहा. इसमें लड़कियों का पास प्रतिशत 96.07 प्रतिशत रहा, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 88.03 प्रतिशत दर्ज किया गया.

इंटरमीडिएट में दो छात्राओं ने किया टॉप

उत्तराखंड बोर्ड की 12वीं परीक्षा में इस साल दो छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया. गीतका पंत (बागेश्वर) और सुशीला मेहंदीरत्ता (यूएस नगर) ने संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया. दोनों छात्राओं ने 500 में से 490 अंक प्राप्त किए, जो उनकी कड़ी मेहनत और लगन को दर्शाता है. इस सफलता से उनके परिवार और स्कूल में खुशी का माहौल है.

उत्तराखंड बोर्ड 12वीं (इंटरमीडिएट) का कुल रिजल्ट 85.11 प्रतिशत रहा. इसमें लड़कों का पास प्रतिशत 81.93 प्रतिशत और लड़कियों का 88.09 प्रतिशत रहा.

कहां और कैसे देखें रिजल्ट

छात्र अपना रिजल्ट देखने के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर जा सकते हैं.

रिजल्ट देखने की प्रक्रिया बेहद आसान है.

  • सबसे पहले वेबसाइट खोलें
  • रिजल्ट 2026 के लिंक पर क्लिक करें
  • अपना रोल नंबर दर्ज करें
  • स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा भरें
  • सबमिट बटन पर क्लिक करें
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा

रिजल्ट देखने के बाद छात्र इसे डाउनलोड कर सकते हैं और भविष्य के लिए प्रिंट भी निकाल सकते हैं.

10वीं और 12वीं के लिए एक जैसी प्रक्रिया

चाहे छात्र 10वीं के हों या 12वीं के, दोनों के लिए रिजल्ट देखने का तरीका लगभग एक जैसा है. बस अपनी कक्षा के अनुसार सही लिंक चुनना होगा और रोल नंबर भरना होगा. अगर वेबसाइट पर सीधे लॉगिन बॉक्स दिख रहा है, तो अलग से लिंक खोलने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

बिना इंटरनेट के भी देखें रिजल्ट

अगर किसी छात्र के पास इंटरनेट की सुविधा नहीं है, तो भी उसे चिंता करने की जरूरत नहीं है. छात्र SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं. इसके लिए मोबाइल से 5676750 नंबर पर ‘UK10 रोल नंबर’ या ‘UK12 रोल नंबर’ लिखकर भेजना होगा. कुछ ही समय में रिजल्ट मोबाइल पर मिल जाएगा.

मार्कशीट में ये जानकारी जरूर जांचें

रिजल्ट देखने के बाद छात्रों को अपनी मार्कशीट ध्यान से देखनी चाहिए. इसमें दी गई जानकारी बहुत महत्वपूर्ण होती है.

ध्यान देने वाली बातें:

  • छात्र का नाम
  • रोल नंबर
  • विषयवार अंक
  • कुल अंक
  • पास/फेल स्टेटस

अगर किसी भी जानकारी में गलती दिखाई दे, तो तुरंत स्कूल या बोर्ड से संपर्क करना जरूरी है.

पास होने के नियम

यूके बोर्ड में पास होने के लिए हर विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाना जरूरी होता है. अगर किसी छात्र के एक या दो विषयों में कम अंक आते हैं, तो उसे कंपार्टमेंट परीक्षा का मौका दिया जाता है. लेकिन अगर दो से ज्यादा विषयों में 33 प्रतिशत से कम अंक हैं, तो छात्र को फेल माना जाएगा.

परीक्षा और मूल्यांकन कैसे हुआ

इस साल बोर्ड परीक्षाएं फरवरी से मार्च के बीच आयोजित की गई थीं. इसके बाद कॉपियों का मूल्यांकन तेजी से किया गया, ताकि रिजल्ट समय पर घोषित किया जा सके. बोर्ड ने इस बार मूल्यांकन प्रक्रिया को बेहतर बनाने पर खास ध्यान दिया, जिससे छात्रों को सही और सटीक परिणाम मिल सके.

छात्रों के लिए जरूरी सलाह

रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट पर ज्यादा ट्रैफिक की वजह से कुछ तकनीकी दिक्कत आ सकती है, इसलिए छात्रों को घबराने की जरूरत नहीं है. थोड़ी देर बाद फिर से कोशिश करें. रिजल्ट चाहे जैसा भी आए, उसे लेकर जल्दबाजी में कोई फैसला न लें. अगर नंबर कम आए हैं, तो आगे सुधार के मौके मौजूद हैं.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 25 Apr, 2026 | 10:05 AM
ज्ञान का सम्मान क्विज

भारत की सबसे छोटी गाय नस्ल का नाम क्या है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
उत्तर प्रदेश
विजेताओं के नाम
कन्हैया कुमार रंजन, समस्तीपुर, बिहार

लेटेस्ट न्यूज़