क्‍या है वॉटरशेड यात्रा कैंपेन, कैसे करेगा पानी और मिट्टी के बारे में जागरुक 

कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने 'जल लाए धन-धान्य' इस थीम पर आधारित कैंपेन को चार फरवरी को हरी झंडी दी है. इस अभियान के तहत 805 परियोजनाओं में करीब 60 से 90 दिनों तक वाटरशेड यात्रा वैन चलेगी.

Kisan India
Updated On: 25 Feb, 2025 | 01:00 PM

केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने पिछले दिनों प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (WDC-PMKSY 2.0) के तहत राष्‍ट्रीय स्तर पर जन संपर्क अभियान ‘वाटरशेड यात्रा’ कैंपेन को लॉन्‍च किया. इस अभियान का मकसद लोगों को मिट्टी और जल संरक्षण प्रयासों में शामिल करना है. साथ ही साथ स्थायी प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन को बढ़ावा देना भी इसका एक हिस्‍सा है जिसके तहत देश में कृषि उत्पादकता, किसानों की आय और पर्यावरण के स्‍वास्‍थ्‍य में इजाफा हो सके. कृषि मंत्री ने वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग के जरिये इस कैंपेन के लॉन्‍च किया है. 

90 दिनों तक चलेगा कैंपन

कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने ‘जल लाए धन-धान्य’ इस थीम पर आधारित कैंपेन को चार फरवरी को हरी झंडी दी है. इस अभियान के तहत 805 परियोजनाओं में करीब 60 से 90 दिनों तक वाटरशेड यात्रा वैन चलेगी. यह वैन 26 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों में 6,673 ग्राम पंचायतों के 13,587 गांवों तक पहुंचेगी. इस यात्रा के दौरान 1,509 ग्राम सभाएं आयोजित की जाएंगी और 1,640 प्रभात फेरियां भी निकाली जाएंगी. इसके साथ ही 2,043 स्थानों पर भूमिपूजन और 1,999 कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा. साथ ही साथ 1,196 स्थानों पर श्रमदान और 557 स्थानों पर बागवानी वृक्षारोपण भी किया जाएगा. 

भूजल को बढ़ाने की कवायद

कृषि मंत्री ने इसे लॉन्‍च करते हुए कहा, ‘जल ही हमारे जीवन का आधार है, जल है तो जीवन है. हम मिट्टी से पैदा हुए हैं और मिट्टी में ही मिलते हैं. मिट्टी हमारा अनुभव है, हमारा आधार है इसलिए मैं आवेदन करता हूं, अपने और घरों के लिए पानी और मिट्टी बचाएं. ‘ इस वॉटरशेड के तहत चेक डैम, बोरी बंधान, मेढ़ बंधान, खेत तालाब जैसी कई संरचनाएं बनाई जाएंगी. ये संरचनाएं पानी भी बचाएंगे और मिट्टी के क्षरण को भी रोकेंगे, सतही जल भी बहकर नहीं जायेगा और भूजल स्तर भी बढ़ेगा. भरा हुआ सतही जल आसपास के बड़े इलाके में भूजल स्तर बढ़ा देगा. मिट्टी में नमी बनेगी, मिट्टी की जल धारण क्षमता बढ़ेगी. 

177 प्रोजेक्‍ट्स को होगा फायदा

इस वाटरशेड यात्रा के दौरान पानी और मिट्टी बचाने के लिए जनजागरण अभियान चलेगा. साथ ही वॉटरशेड के तहत पूरे किये गए कामों का लोकार्पण भी होगा और नए कामों का भूमिपूजन भी होगा. इसके साथ ही वॉटरशेड महोत्सव भी मनाया जाएगा. इतना ही नहीं वॉटरशेड पंचायत उल्लेखनीय कार्य करने वालों को सम्मानित भी करेगी. ये वॉटरशेड यात्रा देशभर में जलसंचयन और भूमि संरक्षण को बढ़ावा देगी. ये यात्रा पानी और मिट्टी बचाने के लिए ग्रामीण जनता को एक प्लेटफॉर्म भी प्रदान करेगी. जो प्रोजेक्‍ट मिट्टी के क्षरण को रोकने के लिए सबसे अच्‍छा काम करेंगे उन्‍हें सरकार की तरफ से 20 लाख रुपये का पुरस्‍कार भी दिया जाएगा. इसके लिए 70 करोड़ 80 लाख रुपये का प्रावधान भी किया गया है. हर साल 177 परियोजनाओं को इससे फायदा मिलेगा. 

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 20 Feb, 2025 | 03:47 PM
ज्ञान का सम्मान क्विज

दूध उत्पादन में कौन सा राज्य सबसे आगे है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
जायद सीजन.
विजेताओं के नाम
रजनीश जाट, नासिराबाद, अजमेर राजस्थान.

लेटेस्ट न्यूज़

Farmer Id Is Mandatory In Up Farmer Id Is Important For Msp Crops Purchased At Msp

यूपी में Farmer ID अनिवार्य, इसके बगैर नहीं मिलेगा MSP का लाभ! पीएम किसान के लिए भी जरूरी

Rajasthan Rain Has Destroyed Crops Like Isabgol Cumin Wheat And Mustard

राजस्थान में बारिश से इसाबगोल, जीरा, गेहूं और मक्का की फसल चौपट, पैदावार में भी गिरावट.. कब मिलेगा मुआवजा ?

Fertilizer Subsidy Approval Union Cabinet Has Approved The Nutrient Based Fertilizer Subsidy Rates For Kharif 2026

किसानों के हित में बड़ा फैसला, खरीफ सीजन में मिलेगी भरपूर खाद.. सरकार ने इन उर्वरकों पर सब्सिडी बढ़ाई

Weather Update Imd Forecast Heat Wave Alert Issued 12 April Weather Update

अब मौसम दिखाएगा अपना असली रूप, भीषण गर्मी और लू का अलर्ट.. 40 डिग्री के पार जाएगा तापमान

12th April 2026 Sunday Agriculture News Live Updates Pm Kisan Yojana Weather Updates Pm Fasal Bima Yojana Krishi Samachar Farmers Schemes Aaj Ki Latest News

LIVE पूरी दुनिया में फिटनेस पर बहुत जोर दिया जा रहा है, पटना में ऐसा आयोजन किया गया- राज्यपाल सैयद अता हुसैन

Female Calf Born From A 10 Year Old Embryo In India At Centre Excellence Animal Husbandry Bengaluru

फ्रीजर से फार्म तक पहुंची जिंदगी, भारत में 10 साल पुराने भ्रूण से जन्मी बछिया.. जेनेटिक सुधार को मिलेगा बूस्ट