घर पर गमले में भी हो सकती है हरी मिर्च की बंपर फसल… बस अपनाएं ये आसान ट्रिक
Gardening Tips: क्या आपको लगता है कि हरी मिर्च उगाने के लिए खेत या बड़ा गार्डन होना जरूरी है? दरअसल सच इससे बिल्कुल अलग है. सिर्फ एक गमला, थोड़ी सी मिट्टी, गोबर की खाद और देखभाल से आप अपने घर की बालकनी, आंगन या खिड़की पर ही ताजी और ऑर्गेनिक मिर्च उगा सकते हैं. अगर सही तरीके से स्टेप्स फॉलो किए जाएं, तो महज 2 महीने के भीतर आपके पौधे पर हरी-भरी मिर्च लटकने लगेंगी और आपको बाजार की जगह अपने हाथों से तोड़ी मिर्च खाने का अलग ही आनंद मिलेगा.

मिर्च के लिए 10–12 इंच गहरा गमला या ग्रो-बैग सबसे अच्छा रहता है. इसमें मिट्टी, रेत और गोबर की खाद का मिश्रण डालें ताकि पौधे को पोषण और ड्रेनेज दोनों मिलें.

घर की ताजी लाल मिर्च से बीज निकालें, उन्हें छाया में अच्छी तरह सुखा लें. इसके बाद बीजों को 24–48 घंटे पानी में भिगो दें, इससे अंकुरण तेज और बेहतर होता है.

मिर्च की फसल में लगी गंभीर बीमारी. (फोटो- Canva)

मिट्टी हमेशा हल्की नम रखें लेकिन ध्यान रहे कि पानी जमा न हो. मिर्च के पौधे को ज्यादा पानी पसंद नहीं होता, वरना जड़ें सड़ सकती हैं.

गमले को ऐसी जगह रखें जहां रोजाना कम से कम 5–6 घंटे धूप मिले. अगर पौधा घर के अंदर उगा रहे हैं तो खिड़की या बालकनी सबसे बेहतर स्थान है.

लगभग 30–40 दिनों में पौधे पर छोटे सफेद फूल खिलेंगे और धीरे-धीरे उन पर मिर्च लगना शुरू हो जाएगी. करीब 2 महीने बाद आप ताजी हरी मिर्च तोड़ सकते हैं.
Get Latest Farming Tips , Crop Updates , Government Schemes , Agri News , Market Rates , Weather Alerts , Equipment Reviews and Organic Farming News only on KisanIndia.in
दूध उत्पादन में कौन सा राज्य सबसे आगे है?
9319947093
जवाब इस नंबर पर करें Whatsapp