PM किसान को लेकर बड़ा अपडेट, जानें कब आएगी 20वीं किस्त..फटाफट चेक करें स्टेट्स

PM किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त जून 2025 के पहले या दूसरे हफ्ते में आ सकती है. किस्त पाने के लिए e-KYC और आधार-बैंक लिंक जरूरी है, वरना भुगतान रुक सकता है.

वेंकटेश कुमार
नोएडा | Updated On: 3 Jun, 2025 | 02:37 PM

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (पीएम किसान) की 20वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों के लिए खुशखबरी है. 20वीं किस्त जून 2025 के पहले या दूसरे हफ्ते में किसानों के खातों में जारी की जा सकती है. हालांकि, अभी सरकार की ओर से इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. किसानों को 20वीं किस्त पाने के लिए e-KYC करवाना अनिवार्य है. अगर आपने अभी ये काम पूरा नहीं किया है, तो आपकी 20वीं किस्त रूक भी सकती है. इसलिए 20वीं किस्त जारी होने से पहले e-KYC पूरा कर लें.

भारत सरकार ने कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय के तहत प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना शुरू की है, ताकि किसानों की खेती से जुड़ी जरूरतों और घरेलू खर्चों के लिए आर्थिक मदद मिल सके. इस योजना के तहत हर पात्र किसान को सालाना 6,000 रुपये दिए जाते हैं, जो तीन बराबर किश्तों में यानी हर चार महीने में 2,000 रुपये मिलते हैं. इस साल 24 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस योजना की 19वीं किश्त जारी की, जिसमें करीब 9.8 करोड़ किसानों के बैंक खातों में सीधे लगभग 22,000 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए. लेकिन 20वीं किस्त पाने के लिए किसानों के लिए e-KYC बहुत जरूरी है.

किसानों की आर्थिक मदद

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना एक केंद्रीय क्षेत्र की स्कीम है. इसकी शुरुआत साल 2019 में की गई. सीमांत और कम जोत वाले किसानों का आर्थिक मदद करने के लिए यह योजना शुरू की गई, ताकि किसान योजना के पैसे से समय पर खाद-बीज खरीद सकें.

कैसे करें e-KYC

  • e-KYC करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं.
  • फिर ‘Farmers Corner’ में जाकर ‘Update Mobile Number’ चुनें.
  • इसके बाद अपना आधार विवरण दर्ज करें.
  • OTP के जरिए अपनी जानकारी वेरिफाई करें.
  • बायोमेट्रिक आधारित e-KYC के लिए किसान अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) जाएं.
  • वहां आधार से बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन करवा कर e-KYC पूरी करें.

लाभार्थी ऐसे चेक करें अपना Status

  • सबसे पहले pmkisan.gov.in वेबसाइट पर जाएं.
  • होमपेज पर ‘Know Your Status’ विकल्प पर क्लिक करें
  • अपना पंजीकरण नंबर, कैप्चा कोड दर्ज करें और ‘Get Data’ पर क्लिक करें.
  • Get Data पर क्लिक करते ही आपकी लाभार्थी स्थिति स्क्रीन पर दिखाई देगी.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 3 Jun, 2025 | 02:25 PM
ज्ञान का सम्मान क्विज

किस फसल को सफेद सोना कहा जाता है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
गेहूं को फसलों का राजा कहा जाता है.
विजेताओं के नाम
नसीम अंसारी, देवघर, झारखंड.
रमेश साहू, रायपुर, छत्तीसगढ़

लेटेस्ट न्यूज़

Iran Israel War Has Created Fertilizer Crisis May Be A Shortage Fertilizer In India Price Hike

ईरान-इजरायल युद्ध से उर्वरक पर छाया संकट, हो सकती है खाद की किल्लत.. कीमतों में भी इजाफा

Sadabad Potatoes Earned International Recognition With 41840 Packets Shipped Russia First Time Ensuring Better Prices Farmers

सादाबाद के आलू ने बनाई अंतरराष्ट्रीय पहचान, पहली बार 41,840 पैकेट रूस भेजे गए.. किसानों को मिलेगा बेहतर दाम

Palm Oil Prices Risen By 80 Percent In Telangana Now Rs 21546 Per Tonne

पाम ऑयल की कीमत में 80 फीसदी की बढ़ोतरी, 21546 रुपये टन हुआ रेट.. किसान कर रहे बंपर कमाई

Up Agriculture Department Alert For Farmers For Fire Safety To Protect Wheat Crop

गेहूं की कटाई से पहले सावधान! ट्रांसफॉर्मर के पास खड़ी फसल बन सकती है खतरा, कृषि विभाग ने जारी किया अलर्ट

Chief Minister A Revanth Reddy Will Release The First Installment Rythu Bharosa Nidhi Scheme On 22 March

22वीं किस्त के बाद किसानों को एक और तोहफा, 22 मार्च को खातों में पहुंचेंगे 3590 करोड़ रुपये.. हो गया ऐलान

Indias Basmati Rice Exports Likely To Remain Stable Despite West Asia Tensions Crisil Ratings Report

CRISIL रिपोर्ट: होर्मुज संकट के बीच भी भारत के बासमती चावल की वैश्विक मांग मजबूत, निर्यात में 2 प्रतिशत तक बढ़ोतरी संभव