PM Kisan को लेकर बड़ा अपडेट, दिवाली से पहले जारी हो सकती है 21वीं किस्त.. लिस्ट में चेक करें नाम

PM Kisan Scheme: अगर पिछले वर्षों के पैटर्न की बात करें, तो 2023 में किस्त 15 नवंबर को और 2024 में 5 अक्टूबर को जारी हुई थी. ऐसे में उम्मीद थी कि इस बार भी अक्टूबर में ही सभी किसानों को किस्त मिल जाएगी.

Kisan India
नोएडा | Updated On: 12 Oct, 2025 | 11:10 AM

PM Kisan Scheme: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan) की 21वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों के लिए राहतभरी खबर है. जल्द ही उनके खातों में 21 वीं किस्त की राशि पहुंच सकती है. इसके लिए किसानों को और ज्यादा इंतजार करने की जरूरत नहीं है. हालांकि, केंद्र सरकार ने बाढ़ प्रभावित पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड के लिए पहले ही पीएम किसान की 21वीं किस्त जारी कर दी है. अब अन्य राज्यों के किसानों की बारी है. लेकिन अभी तक केंद्र सरकार की तरफ से तारीखों का ऐलान नहीं किया गया है.

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों को आर्थिक मदद देने के लिए शुरू की गई थी. इस योजना के तहत सरकार हर साल किसानों के खाते में तीन किस्तों में कुल 6,000 रुपये भेजती है. यह रकम डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर  (DBT) के जरिए दी जाती है. आमतौर पर हर चार महीने में एक किस्त जारी होती है. अगस्त 2025 में 20वीं किस्त दी गई थी, इसलिए अब 21वीं किस्त का समय हो गया है और उम्मीद है कि सरकार इसमें देरी नहीं करेगी.

कब जारी हुई कौन सी किस्त

अगर पिछले वर्षों के पैटर्न की बात करें, तो 2023 में किस्त 15 नवंबर को और 2024 में 5 अक्टूबर को जारी हुई थी. ऐसे में उम्मीद थी कि इस बार भी अक्टूबर में ही सभी किसानों को किस्त मिल जाएगी, लेकिन अब तक सिर्फ पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के किसानों को ही भुगतान हुआ है. बाकी राज्यों के किसानों को अभी भी इंतजार है.

किस्त मिलने में दिक्कत आ सकती है

हालांकि, सरकार की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक तारीख  घोषित नहीं की गई है, लेकिन कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त अक्टूबर 2025 के अंत तक या दिवाली से पहले किसानों के खातों में 2,000 रुपये ट्रांसफर की जा सकती है. लेकिन जिन किसानों की ई-केवाईसी पूरी नहीं है, आधार बैंक खाते से लिंक नहीं है, गलत IFSC कोड, बंद खाता, या व्यक्तिगत जानकारी में गड़बड़ी है, उन्हें इस किस्त का लाभ नहीं मिलेगा. ऐसे मामलों में पैसा ट्रांसफर अटक सकता है. इसलिए जिन किसानों ने अपनी ई-केवाईसी  पूरी कर ली है, सही दस्तावेज जमा किए हैं और आधार को बैंक से लिंक कर रखा है, उन्हें इस बार की किस्त दिवाली गिफ्ट के रूप में मिल सकती है. लेकिन जिनके विवरण में गलती है, उन्हें किस्त मिलने में दिक्कत आ सकती है.

 सूची में नाम है या नहीं कैसे चेक करें?

  • सूची में नाम चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं.
  • ‘किसान कॉर्नर’ सेक्शन में जाएं और ‘लाभार्थी सूची’ पर क्लिक करें.
  • अपना राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव चुनें.
  • ‘रिपोर्ट प्राप्त करें’ पर क्लिक करें और सूची देखें.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 12 Oct, 2025 | 11:02 AM

लेटेस्ट न्यूज़

Amul Milk Price Update Following Launch Of Soil Degradable Pouches Set To Hit The Market On June 5

अमूल दूध की कीमतें बढ़ाने पर कंपनी ने दिया अपडेट, 5 जून को बाजार में आएगा मिट्टी में नष्ट होने वाला पाउच   

Kushinagar Agricultural University Will Transform Landscape Of Farming Cm Yogi Said The Youth Emerging From Here Will Become Agricultural Scientist

खेती-किसानी की दशा-दिशा बदलेगा नया कृषि विश्वविद्यालय, सीएम बोले- यहां से पढ़े युवा बनेंगे कृषि वैज्ञानिक   

Andhra Pradesh Community Managed Natural Farming Apcnf Awarded The Prestigious Food Planet Prize 2026

आंध्र प्रदेश की प्राकृतिक खेती पहल को मिला फूड प्लैनेट पुरस्कार, 18 लाख किसान बने बदलाव की मिसाल

Haryana Government Cooperative Sugar Mills Profit Plan One Year Ethanol Biogas Project Iti Courses Reform

सहकारी चीनी मिलों में बड़ा बदलाव! 1 साल में मुनाफे का टारगेट, कर्मचारियों पर भी गिरेगी गाज

India U S Agricultural Cooperation Gains New Momentum Through Key Dialogue Led By Iffco Chairman Dileep Sanghani

भारत-अमेरिका कृषि सहयोग को नई दिशा देने की पहल, IFFCO अध्यक्ष दिलीप संघाणी के नेतृत्व में हुई अहम बातचीत

Dk Shivakumar To Be Sworn In As Cm Of Karnataka Today With 14 Mla As Cabinet Minister In Lok Bhawan

कर्नाटक में कांग्रेस के ‘चाणक्य’ डीके शिवकुमार की ताजपोशी, 14 विधायक भी मंत्री पद की शपथ लेंगे