PM Kisan 23rd Installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan) योजना देश के करोड़ों किसानों के लिए बड़ी राहत साबित हुई है. इस योजना के तहत किसानों को हर साल आर्थिक सहायता दी जाती है, ताकि खेती-किसानी से जुड़े खर्चों में मदद मिल सके. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योजना की 23वीं किस्त जारी की, जिसके तहत 9.44 करोड़ से ज्यादा किसानों के खातों में करीब 18,880 करोड़ रुपये भेजे गए हैं. यह राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से सीधे किसानों के बैंक खातों में जमा की गई है. किसानों को लंबे समय से इस किस्त का इंतजार था. हालांकि, कुछ किसानों को अभी भी 2,000 रुपये की किस्त का इंतजार है.
किन कारणों से रुक सकती है किस्त?
अगर आपके खाते में अभी तक किस्त नहीं आई है तो इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं.
- e-KYC पूरा न होना
- भूमि रिकॉर्ड का सत्यापन लंबित होना
- आधार और बैंक खाते का लिंक न होना
- बैंक खाते से जुड़ी तकनीकी समस्या
दर्ज जानकारी में गलती
घर बैठे ऐसे चेक करें किस्त का स्टेटस
अगर आपको किस्त नहीं मिली है, तो सबसे पहले उसका स्टेटस जरूर जांच लें.
- इसके लिए पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं
- इसके बाद ‘Know Your Status’ विकल्प पर क्लिक करें
- यहां अपनी जानकारी दर्ज कर आप जान सकते हैं कि, आपकी किस्त किस स्थिति में है
समस्या होने पर कहां करें संपर्क?
अगर स्टेटस चेक करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं होता है, तो किसान हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं.
- 155261
- 1800-180-1551
इन नंबरों पर कॉल करके अपनी समस्या बतानी होगी. संबंधित अधिकारी आपको बताएंगे कि किस्त क्यों नहीं आई और उसे कैसे ठीक किया जा सकता है.
क्या है पीएम किसान योजना?
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है. यह राशि 2,000 रुपये की तीन किस्तों में सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है जिससे किसानों को खेती और घरेलू जरूरतों में मदद मिलती है. योजना का उद्देश्य किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करना और खेती से जुड़े खर्चों में मदद पहुंचाना है.
किसानों के लिए जरूरी सलाह
किसानों को चाहिए कि वे समय रहते e-KYC पूरा करें, आधार को बैंक खाते से लिंक कराएं और भूमि रिकॉर्ड का सत्यापन जरूर कराएं. इसके अलावा पीएम किसान पोर्टल पर दर्ज अपनी सभी जानकारियों की समय-समय पर जांच करते रहें. इससे किस्त रुकने की संभावना काफी कम हो जाती है.