पीएम किसान को लेकर बड़ा अपडेट, लाभार्थी जल्द करें ये 3 काम.. वरना नहीं मिलेगा 23वीं किस्त का लाभ

पीएम किसान योजना के तहत किस्तें आमतौर पर लगभग हर चार महीने के अंतराल पर जारी की जाती हैं. 22वीं किस्त 13 मार्च को जारी की गई थी, इसलिए उम्मीद है कि 23वीं किस्त जून-जुलाई में आ सकती है. हालांकि, सरकार की ओर से अभी इसकी कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है.

Kisan India
नोएडा | Updated On: 17 Apr, 2026 | 12:37 PM

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan) केंद्र सरकार की एक प्रमुख स्कीम है. इस योजना के तहत केंद्र सरकार सीमांत और छोटी जोत वाले किसानों को आर्थिक रूप से मदद करती है. अब तक केंद्र सरकार 22 किस्तें जारी कर चुकी है. अब किसान 23वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं. हालांकि, केंद्र सरकार की तरफ से अभी तक तारीखों का ऐलान नहीं किया गया है. लेकिन कहा जा रहा है कि जून-जुलाई में 23वीं किस्त कभी भी जारी की जा सकती है. लेकिन 23वीं किस्त जारी होने से पहले किसानों को 3 जरूरी काम करने होंगे, वरना उन्हें योजना का भा नहीं मिल पाएगा.

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना केंद्र सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसका उद्देश्य किसानों को आर्थिक सहायता देना है. इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6000 रुपये की मदद दी जाती है. यह राशि तीन बराबर किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खाते में भेजी जाती है. इससे किसानों को खेती से जुड़े खर्च जैसे बीज, खाद और अन्य जरूरी चीजों में मदद मिलती है. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ पाने के लिए किसानों को कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना होता है. इस योजना की 23वीं किस्त पाने के लिए e-KYC पूरा करना अनिवार्य है.

लाभार्थियों के लिए e-KYC अनिवार्य

अगर कोई लाभार्थी e-KYC नहीं कराता है, तो उसकी किस्त रुक सकती है. इसलिए जो किसान हाल ही में इस योजना में शामिल हुए हैं, उन्हें समय पर अपनी e-KYC जरूर पूरी कर लेनी चाहिए. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त पाने के लिए किसानों को अपनी जमीन का सत्यापन (लैंड वेरिफिकेशन) कराना भी जरूरी है. इस प्रक्रिया में यह जांच की जाती है कि खेती की जमीन वास्तव में किसान के नाम पर दर्ज है या नहीं. इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि योजना का लाभ केवल सही और पात्र किसानों को ही मिले और किसी तरह की गड़बड़ी न हो. जिन किसानों ने अभी तक जमीन का सत्यापन नहीं कराया है, उनकी 23वीं किस्त मिलने में देरी हो सकती है.

बैंक से जुड़े काम जरूर पूरा कर लें

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को मिलने वाली किस्तें सीधे उनके बैंक खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए भेजी जाती हैं. अगर किसी लाभार्थी के बैंक खाते में DBT सक्रिय नहीं है, तो उसकी भुगतान राशि अटक सकती है. इसलिए किसानों को सलाह दी जाती है कि वे जल्द से जल्द अपने बैंक जाकर DBT की स्थिति की जांच कर लें और इसे सक्रिय कराएं, ताकि भुगतान में कोई समस्या न आए.  प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी सूची में अपना नाम देखने के लिए किसान घर बैठे ऑनलाइन जांच कर सकते हैं.

लाभार्थी सूची में ऐसे चेक करें अपना नाम

  • इसके लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना होता है.
  • वेबसाइट खुलने के बाद ‘Beneficiary List’ विकल्प पर क्लिक करें.
  • इसके बाद राज्य, जिला, तहसील, ब्लॉक और गांव जैसी जरूरी जानकारी भरें.
  • फिर ‘Get Report’ पर क्लिक करें.
  • इसके बाद आपके क्षेत्र की लाभार्थी सूची स्क्रीन पर दिख जाएगी, जिसमें आप अपना नाम आसानी से देख सकते हैं.

इस योजना के तहत किस्तें आमतौर पर लगभग हर चार महीने के अंतराल पर जारी की जाती हैं. 22वीं किस्त 13 मार्च को जारी की गई थी, इसलिए उम्मीद है कि 23वीं किस्त जून-जुलाई में आ सकती है. हालांकि, सरकार की ओर से अभी इसकी कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 17 Apr, 2026 | 12:36 PM

लेटेस्ट न्यूज़

Bamboo Farming Upto 50 Percent Subsidy Under National Bamboo Mission For Farmers Bans Ki Kheti

Tip Of The Day: धान-गेहूं छोड़ ‘हरा सोना’ उगाकर कमाएं लाखों रुपये, सरकार भी दे रही 50 फीसदी तक मदद

Icar Irri Develop New Paddy Varieties To Save Water Increase Yield Direct Seeded Rice Farming

धान किसानों के लिए खुशखबरी! ICAR-IRRI की ये 2 नई किस्में कम पानी में देंगी ज्यादा पैदावार, घटेगा खेती का खर्च

Water Storage In 166 Key Indian Reservoirs Falls Below 30 Percenr Of Overall Capacity Cwc Report

Report: देश के 166 प्रमुख जलाशयों में पानी का भंडारण 30 फीसदी से नीचे, कम बारिश और अल-नीनो ने बढ़ाई चिंता

India Targets 30 Billion Dollar Seafood Exports In Next Five Years Piyush Goyal Roadmap

भारत का बड़ा लक्ष्य, अगले 5 साल में 30 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है सीफूड निर्यात, पीयूष गोयल ने रखा रोडमैप

Oil India Discovers Natural Gas Deposit In Andaman Basin Hardeep Puri Calls It Major Energy Breakthrough

ऑयल इंडिया लिमिटेड को अंडमान में मिला प्राकृतिक गैस का बड़ा भंडार, भारत की ऊर्जा ताकत को मिलेगा नया बूस्ट

Weather Update Today Heavy Rain Strong Winds Alert In Delhi Uttar Pradesh Punjab Imd Forecast

आंधी, बारिश और तेज हवाओं का डबल अटैक! दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों में 2 दिन आंधी-तूफान का अलर्ट