महिंद्रा, सोनालिका और एस्कॉर्ट्स का धमाका, अप्रैल में रिकॉर्ड ट्रैक्टर बिक्री, किसने मारी बाजी?

ट्रैक्टर बाजार में तेजी दिख रही है, लेकिन कुछ चुनौतियां भी सामने हैं. वैश्विक परिस्थितियों और सप्लाई चेन पर असर से इनपुट लागत बढ़ सकती है, जिससे किसानों की खरीद क्षमता प्रभावित हो सकती है. इसके अलावा मौसम में बदलाव, खासकर एल नीनो जैसे संकेत, भविष्य में ट्रैक्टर की मांग को प्रभावित कर सकते हैं.

Kisan India
नई दिल्ली | Published: 3 May, 2026 | 08:40 AM

Tractor sales april 2026: भारत में कृषि क्षेत्र लगातार बदल रहा है और इसका सबसे बड़ा असर ट्रैक्टर बाजार में देखने को मिल रहा है. नई तकनीक, किसानों की बढ़ती जरूरतें और बेहतर फसल उत्पादन ने ट्रैक्टरों की मांग को नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया है. वित्त वर्ष 2026-27 (FY’27) की शुरुआत भी इसी ट्रेंड के साथ हुई है, जहां देश की बड़ी कंपनियों ने अप्रैल महीने में शानदार प्रदर्शन दर्ज किया है.

महिंद्रा, सोनालिका और एस्कॉर्ट्स जैसी कंपनियों ने बिक्री में मजबूत बढ़त दिखाकर यह साफ कर दिया है कि भारत में खेती अब तेजी से आधुनिक हो रही है.

महिंद्रा एंड महिंद्रा की शानदार शुरुआत

देश की दिग्गज ऑटो और ट्रैक्टर कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने 2026 में तेजी से आगे बढ़ रहा है. अप्रैल 2026 में कंपनी ने कुल 48,411 ट्रैक्टर बेचे, जो पिछले साल के 40,054 ट्रैक्टरों के मुकाबले 21 फीसदी ज्यादा है. घरेलू बाजार में ट्रैक्टर बिक्री 46,404 यूनिट रही, जो पिछले साल के 38,516 यूनिट्स से 20 फीसदी ज्यादा है. वहीं, निर्यात के मामले में भी कंपनी ने अच्छा प्रदर्शन किया और अप्रैल में 2,007 ट्रैक्टर विदेशों में भेजे, जो पिछले साल के 1,538 यूनिट्स के मुकाबले 30 फीसदी की बढ़त है.

कंपनी के फार्म इक्विपमेंट बिजनेस के प्रेसिडेंट वीजय नकरा ने बताया कि इस बार अप्रैल में चैत्र नवरात्रि नहीं होने के बावजूद कंपनी ने शानदार प्रदर्शन किया, जो बाजार की मजबूत मांग को दर्शाता है.

सोनालिका ट्रैक्टर्स की धमाकेदार एंट्री

भारत की नंबर-1 ट्रैक्टर एक्सपोर्ट ब्रांड सोनालिका ट्रैक्टर्स ने FY’27 की शुरुआत शानदार तरीके से की है. कंपनी ने अप्रैल 2026 में 16,223 ट्रैक्टरों की बिक्री कर अब तक का अपना सबसे अच्छा प्रदर्शन दर्ज किया है. कंपनी की कुल वृद्धि दर 35.6 फीसदी रही, जो इंडस्ट्री की अनुमानित 27 फीसदी वृद्धि से भी ज्यादा है. इससे साफ है कि सोनालिका तेजी से बाजार में अपनी पकड़ मजबूत कर रही है.

कंपनी के जॉइंट मैनेजिंग डायरेक्टर रमन मित्तल ने कहा कि यह प्रदर्शन कंपनी की “किसान सर्वोपरि” सोच और आधुनिक तकनीक पर आधारित उत्पादों का परिणाम है.

सोनालिका इस साल अपने 30वें वर्ष में प्रवेश कर चुकी है और 19 लाख से ज्यादा किसानों के साथ काम कर रही है. कंपनी का लक्ष्य है कि वह नई तकनीक और इनोवेशन के जरिए किसानों की आय और उत्पादकता बढ़ाए.

एस्कॉर्ट्स कुबोटा की तेज रफ्तार

एस्कॉर्ट्स कुबोटा ने भी अप्रैल 2026 में ट्रैक्टर बिक्री में शानदार वृद्धि दर्ज की. कंपनी ने कुल 10,857 ट्रैक्टर बेचे, जो पिछले साल के 8,729 यूनिट्स के मुकाबले 24.4 फीसदी ज्यादा है. घरेलू बाजार में कंपनी की बिक्री 10,398 यूनिट रही, जिसमें 27.6 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई. हालांकि निर्यात में थोड़ी गिरावट देखी गई और अप्रैल 2026 में 459 ट्रैक्टर एक्सपोर्ट हुए, जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 581 था.

ट्रैक्टर बाजार में तेजी के पीछे क्या कारण

भारत में ट्रैक्टर बिक्री बढ़ने के पीछे कई बड़े कारण हैं. सबसे पहले, अच्छी बारिश और बेहतर फसल उत्पादन ने किसानों की आय बढ़ाई है, जिससे वे नई मशीनरी खरीदने में सक्षम हो रहे हैं. दूसरा, सरकार की नीतियों और जीएसटी में कमी से ग्रामीण क्षेत्रों में नकदी प्रवाह बढ़ा है, जिससे ट्रैक्टर की मांग को बढ़ावा मिला है. तीसरा, खेती में मशीनों के बढ़ते इस्तेमाल (मशीनीकरण) ने भी ट्रैक्टरों की जरूरत को बढ़ा दिया है.

आगे की चुनौतियां भी मौजूद

हालांकि ट्रैक्टर बाजार में तेजी दिख रही है, लेकिन कुछ चुनौतियां भी सामने हैं. वैश्विक परिस्थितियों और सप्लाई चेन पर असर से इनपुट लागत बढ़ सकती है, जिससे किसानों की खरीद क्षमता प्रभावित हो सकती है. इसके अलावा मौसम में बदलाव, खासकर एल नीनो जैसे संकेत, भविष्य में ट्रैक्टर की मांग को प्रभावित कर सकते हैं.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 3 May, 2026 | 08:40 AM
ज्ञान का सम्मान क्विज

खरीफ सीजन में सबसे ज्यादा उगाई जाने वाली फसल कौन सी है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
2585 रुपये प्रति क्विंटल
विजेताओं के नाम
रंजीत महतो- विष्णुपुर, हजारीबाग, झारखंड

लेटेस्ट न्यूज़