घर पर निकालें तिल का तेल, स्किन के लिए मॉइस्चराइजर का करता है काम

तिल के तेल को मॉइस्चराइजर के तौर पर रोज सुबह या रात को नहाने के बाद हल्के हाथों से चेहरे और शरीर पर लगाएं. रूखी स्किन वालों के लिए ये तेल बहुत ही फायदेमंद होता है. तिल का तेल को डिटॉक्स के रूप से इस्तेमाल करने के लिए तेल को हल्का गुनगुना कर नहाने से पहले पूरे शरीर पर 10 से 15 मिनट तक मालिश करें.

अनामिका अस्थाना
नोएडा | Updated On: 26 May, 2025 | 04:16 PM

खरीफ सीजन की तिलहनी फसलों में तिल एक प्रमुख फसल है. किसान इसकी खेती बड़े पैमाने पर करते हैं और इसकी खेती से उन्हें अच्छा मुनाफा भी होती है. तिल के साथ-साथ तिल के तेल से भी अच्छी कमाई की जा सकती है. बता दें कि तिल का तेल स्किन के लिए बेहद ही फायदेमद होता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आसान से घरेलू तरीके का इस्तेमाल कर आप आसानी से अपने घर में तिल का तेल निकाल सकते हैं.

घर में ऐसे निकालें तिल का तेल

इस विधि से तेल निकालने के लिए पहले तिल को साफ पानी से धोकर 4 से 5 घंटे के लिए भिगो दें. भिगोए हुए तिल को सिलबट्टे या मिक्सी में पीसकर मोटा पेस्ट बना लें. इसके बाद इस पेस्ट को कढ़ाई में डालकर धीमी आंच पर पकाएं. कुछ देर पकने के बाद तेल ऊपरी सतह पर दिखने लगेगा. इसके बाद पकाए हुए पेस्ट को ठंडा कर किसी सूती कपड़े से तेल का छान लें. छने हुए तेल को कांच के बर्तन में स्टोर करके किसी ठंडी जगह रखें.

स्किन को कैसे पहुंचाता है फायदा

तिल का तेल स्किन के लिए मॉइस्चराइडर का काम करता है जो कि स्किन की गहराई में जाकर नमी देता है. तिल के तेल में एसपीएप (SPF) भी होता है जो कि सन प्रोटेक्शन के तौर पर काम करता है. इसके साथ ही इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी एजिंग गुण चेहरे की झुर्रियों को कम करने में मदद करते हैं. बता दें कि इस तेल में एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल गुण भी मौजूद होते हैं.

स्किन के लिए कैसे करें इस्तेमाल

तिल के तेल को मॉइस्चराइजर के तौर पर रोज सुबह या रात को नहाने के बाद हल्के हाथों से चेहरे और शरीर पर लगाएं. रूखी स्किन वालों के लिए ये तेल बहुत ही फायदेमंद होता है. तिल का तेल को डिटॉक्स के रूप से इस्तेमाल करने के लिए तेल को हल्का गुनगुना कर नहाने से पहले पूरे शरीर पर 10 से 15 मिनट तक मालिश करें. ऐसा करने से ये स्किन को डिटॉक्स करता है. ऑयली स्किन पर तिल के तेल के इस्तेमाल से बचना चाहिए. आप चाहें तो तिल के तेल को नाइट सिरम के तौर पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 26 May, 2025 | 04:16 PM

लेटेस्ट न्यूज़

Water Storage In 166 Key Indian Reservoirs Falls Below 30 Percenr Of Overall Capacity Cwc Report

Report: देश के 166 प्रमुख जलाशयों में पानी का भंडारण 30 फीसदी से नीचे, कम बारिश और अल-नीनो ने बढ़ाई चिंता

India Targets 30 Billion Dollar Seafood Exports In Next Five Years Piyush Goyal Roadmap

भारत का बड़ा लक्ष्य, अगले 5 साल में 30 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है सीफूड निर्यात, पीयूष गोयल ने रखा रोडमैप

Oil India Discovers Natural Gas Deposit In Andaman Basin Hardeep Puri Calls It Major Energy Breakthrough

ऑयल इंडिया लिमिटेड को अंडमान में मिला प्राकृतिक गैस का बड़ा भंडार, भारत की ऊर्जा ताकत को मिलेगा नया बूस्ट

Weather Update Today Heavy Rain Strong Winds Alert In Delhi Uttar Pradesh Punjab Imd Forecast

आंधी, बारिश और तेज हवाओं का डबल अटैक! दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों में 2 दिन आंधी-तूफान का अलर्ट

6th June 2026 Saturday Agriculture News Live Updates Pm Kisan Yojana Weather Updates Pm Fasal Bima Yojana Krishi Samachar Farmers Schemes Aaj Ki Latest News

LIVE दिल्ली में आज ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन! शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाने की उठेगी मांग

Flood Resistant Paddy Varieties For High Yield In Waterlogged Fields

खेत में कितना भी बढ़े पानी, धान की ये खास किस्में किसानों को दिला सकती हैं शानदार पैदावार