उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कुशीनगर के रामकोला और हाटा विधानसभा क्षेत्र को एक बहुत बड़ी सौगात देते हुए ₹525 करोड़ की लागत वाली कुल 464 विकास परियोजनाओं का भव्य लोकार्पण और शिलान्यास किया है. टेकुआटार के ऐतिहासिक मैदान में आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने विकास और कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर समाजवादी पार्टी (सपा) और पूरे विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए अब तक का सबसे सीधा और तीखा हमला बोला. मुख्यमंत्री ने पिछली सरकारों पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि पहले की सरकारों के पास न तो प्रदेश के विकास की कोई साफ नीयत थी और न ही कोई सही नीति थी; उनकी पूरी सोच ही लकवाग्रस्त थी, जिसके चलते उस दौर में विकास की बात करना ही पूरी तरह से बेमानी था.
और पढ़ें