अगर आपने भी कपास (कॉटन) की बुवाई की है और आपकी फसल 20 से 25 दिन की हो चुकी है, तो यह वीडियो आपके लिए बेहद जरूरी है. कपास को खेतों का ‘सफेद सोना’ कहा जाता है, लेकिन इसके शुरुआती 20 से 40 दिन फसल के लिए सबसे नाजुक होते हैं. इस समय खेत में उगने वाली खरपतवार (घास-फूस) गुपचुप तरीके से आपकी फसल का खाना, पानी, नमी और जरूरी पोषक तत्व खुद खींच लेती है. नतीजा यह होता है कि कपास के पौधे कमजोर रह जाते हैं और बाद में फूल और बॉल (Bolls) कम बनते हैं, जिससे आपकी पैदावार और मुनाफा दोनों घट जाते हैं.
और पढ़ें
- पशुपालकों के लिए रोजगार का नया मौका, केवल दूध ही नहीं ऊंट के आंसुओं से भी होगी कमाई
- बरसात में खतरनाक बीमारी का कहर, नहीं कराया टीकाकरण तो खत्म हो जाएगा सब
- पशुपालक इन दवाओं का ना करें इस्तेमाल, नहीं तो देना पड़ सकता है भारी जुर्माना
- 2000 रुपये किलो बिकती है यह मछली, तालाब में करें पालन और पाएं भारी लाभ