अगर आपको लगता है कि खेती सिर्फ गेहूं, धान और सरसों तक ही सीमित है, तो यह वीडियो आपकी सोच बदल देगा. गांव की मेड़ पर खड़ा एक साधारण-सा लसोड़े का पेड़ आज किसानों के लिए अतिरिक्त आमदनी का मजबूत सहारा बन चुका है. जयपुर ग्रामीण के कई इलाकों में किसान अब खेत की मेड़, बाउंड्री और बंजर ज़मीन पर लसोड़े के पेड़ लगाकर हर साल अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं. अचार के मौसम में लसोड़े की मांग अचानक बढ़ जाती है और यही मांग किसानों की जेब भरने का काम कर रही है.
और पढ़ें