राजस्थान में नकली बीज कारोबार पर बड़ा एक्शन, कृषि मंत्री के छापों से बीज माफियाओं में मचा हड़कंप

Saurabh Sharma
नोएडा | Updated On: 27 May, 2026 | 05:09 PM

जयपुर के चौमूं इलाके से जो सच सामने आया है, वो किसी को भी गुस्से से भर देने के लिए काफी है. यहां नकली और घटिया क्वालिटी वाले मूंगफली बीजों का ऐसा गोरखधंधा चल रहा था, जो किसानों की फसल नहीं, उनका भविष्य तबाह कर सकता था. इस पूरे खेल का पर्दाफाश खुद राजस्थान के कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने किया. अचानक निरीक्षण हुआ और जो सामने आया, वो चौंकाने वाला था. फंगस लगी, सड़ी-गली मूंगफली को चमकदार पैकेट में भरकर, आरजी-510 जैसी नामी किस्मों के नाम पर किसानों को बेचा जा रहा था. मतलब साफ है- बीज के नाम पर ज़हर परोसा जा रहा था.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 27 May, 2026 | 10:30 PM

लेटेस्ट न्यूज़