बासमती चावल निर्यात पर बड़ा झटका! ऑस्ट्रेलिया ने भारत की 44 कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध, बढ़ी चिंता

Saurabh Sharma
नोएडा | Updated On: 9 Jul, 2026 | 04:20 PM

अगर आप बासमती चावल की खेती करते हैं, धान की फसलों से जुड़े हैं या कृषि निर्यात के कारोबार में हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी और चौंकाने वाली है. ऑस्ट्रेलिया सरकार के एक हालिया फैसले से भारत के बासमती चावल के निर्यात पर बहुत बड़ा संकट खड़ा हो गया है. ऑस्ट्रेलिया की बायोसिक्योरिटी एजेंसी ने भारत की 44 फ्यूमिगेशन (कीट नियंत्रण) कंपनियों के लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं, जिनमें हरियाणा की 5 और पंजाब की 3 बड़ी कंपनियां भी शामिल हैं. इस कड़े फैसले के बाद अब यदि किसी बासमती चावल के कंटेनर का फ्यूमिगेशन इन निलंबित कंपनियों द्वारा किया गया है, तो ऑस्ट्रेलिया पहुंचने के बाद वहां उसका दोबारा फ्यूमिगेशन कराना अनिवार्य होगा. इससे भारतीय निर्यातकों की लागत और परेशानी दोनों बहुत ज्यादा बढ़ जाएगी.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 9 Jul, 2026 | 04:22 PM

लेटेस्ट न्यूज़