अगर इस साल देश में मानसून की रफ्तार धीमी रही और बारिश कम हुई, तो इसका सीधा असर सिर्फ हमारे अन्नदाताओं की फसलों पर ही नहीं, बल्कि आपकी रसोई के बजट पर भी पड़ेगा. इस वीडियो में हम बिल्कुल आसान भाषा में समझेंगे कि आखिर प्रशांत महासागर से उठने वाला ‘अल नीनो’ (El Niño) क्या है और यह कैसे भारतीय मानसून को कमजोर कर देता है. मानसून की बेरुखी के कारण धान, सोयाबीन, कपास, मक्का और बाजरा जैसी मुख्य खरीफ फसलों की बुआई में देरी हो रही है, जिससे उत्पादन घटने और किसानों की लागत बढ़ने की गंभीर आशंका है.
और पढ़ें