मोदी कैबिनेट ने खरीफ फसलों पर बढ़ाई MSP, फिर भी किसान नाराज क्यों?

नोएडा | Published: 30 May, 2025 | 07:52 PM

केंद्र सरकार ने खरीफ सीज़न की फसलों पर MSP यानी न्यूनतम समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। सरकार का दावा है कि ये कदम किसानों के हित में है। किसान नेता लखविंदर सिंह औलख का कहना है कि MSP में सिर्फ 1% से 3% तक की मामूली बढ़ोतरी हुई है — जो बढ़ती लागत के मुकाबले बेहद कम है।