सतना के किसान बाबूलाल ने दुर्लभ कृषि औजारों से घर को बनाया म्यूजियम, मिल चुका है पद्मश्री सम्मान

अनामिका अस्थाना
नोएडा | Updated On: 2 Jul, 2025 | 06:43 PM

क्या आपने कभी सोचा है कि पुराने ज़माने के किसान कौन-कौन से औज़ार इस्तेमाल करते थे? सतना जिले के पिथौराबाद गांव में रहने वाले पद्मश्री सम्मानित किसान बाबूलाल दहिया ने अपने ही घर को बना दिया है अनोखा म्यूजियम. इस म्यूजियम में 300 से ज्यादा दुर्लभ कृषि औज़ार, पुराने अस्त्र-शस्त्र और देशी बीजों का खजाना सहेजकर रखा गया है. 82 साल की उम्र में भी बाबूलाल दहिया खेती की विरासत बचाने में जुटे हैं. उनकी ये अनोखी पहल न सिर्फ किसानों बल्कि छात्रों और विदेशी सैलानियों को भी अपनी ओर खींच रही है.  देखिए, कैसे एक किसान अपनी मिट्टी और परंपरा से मोहब्बत निभा रहा है। पूरी कहानी इस वीडियो में! देखें पूरा वीडियो.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 2 Jul, 2025 | 06:43 PM

किस देश को दूध और शहद की धरती (land of milk and honey) कहा जाता है?

Poll Results

भारत
0%
इजराइल
0%
डेनमार्क
0%
हॉलैंड
0%