मध्य प्रदेश के रायसेन जिले से गन्ना, धान और बाकी फसलों की खेती करने वाले देश के तमाम किसानों के लिए एक बहुत बड़ी और क्रांतिकारी खबर सामने आई है! 1 जून से शुरू हुए देशव्यापी ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक ऐसे चमत्कारी मोबाइल ऐप का लाइव डेमो देखा है, जो किसानों के हजारों रुपये बचाने जा रहा है. इस डिजिटल प्लेटफॉर्म का नाम है ‘E-FARMS ऐप’. अक्सर हमारे किसान भाई इस गलतफहमी में रहते हैं कि खेत में जितनी ज्यादा खाद (यूरिया, डीएपी) फेंकेंगे, पैदावार उतनी ही बंपर होगी, लेकिन कृषि वैज्ञानिकों ने साफ किया है कि यह अंधाधुंध केमिकल न सिर्फ आपकी जेब पर डाका डाल रहा है, बल्कि हमारी धरती मां की कोख को भी बंजर बना रहा है.
और पढ़ें