Shivraj Singh Chouhan ने लखनऊ स्थित ICAR-CISH में पुराने आम के बागों को दोबारा तैयार करने की आधुनिक तकनीक का लाइव डेमो देखा. इस दौरान उन्होंने खुद pruning machine चलाकर नई तकनीक को समझा और किसानों को इसके फायदे बताए. इस आधुनिक तकनीक के जरिए पुराने और बड़े आम के पेड़ों की कटाई-छंटाई की जाती है, जिससे पेड़ों का आकार नियंत्रित होता है और बेहतर गुणवत्ता के फल दोबारा मिलने लगते हैं. इससे आम का उत्पादन बढ़ता है और किसानों की लागत भी कम होती है.
और पढ़ें