देश के 21 राज्यों में मौसम का बड़ा अलर्ट, 75 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवा और होगी तेज बारिश

IMD के अनुसार, पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के आसपास निचले स्तर पर चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है, जिससे मौसम अस्थिर हो गया है. यही कारण है कि 6 राज्यों में ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश और झारखंड के कुछ हिस्सों में ओले गिर सकते हैं, जिससे फसलों को नुकसान होने की आशंका है.

Kisan India
नई दिल्ली | Updated On: 19 Mar, 2026 | 07:25 AM

Today weather: देशभर में जहां एक तरफ गर्मी तेजी से बढ़ रही थी, वहीं अब मौसम ने अचानक करवट ले ली है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 19 मार्च से 22 मार्च तक देश के 21 राज्यों में आंधी, बारिश और तेज तूफान का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान 60 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और कई जगहों पर बिजली गिरने का खतरा भी बना रहेगा.

मौसम विभाग के मुताबिक इस बदलाव से दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है. हालांकि इससे गर्मी से राहत मिलेगी, लेकिन तूफान और ओलावृष्टि के कारण लोगों और किसानों के लिए चिंता बढ़ सकती है.

ओलावृष्टि और चक्रवाती सिस्टम ने बढ़ाई चिंता

IMD के अनुसार, पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के आसपास निचले स्तर पर चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है, जिससे मौसम अस्थिर हो गया है. यही कारण है कि 6 राज्यों में ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश और झारखंड के कुछ हिस्सों में ओले गिर सकते हैं, जिससे फसलों को नुकसान होने की आशंका है.

उत्तर-पश्चिम भारत में तेज असर

दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर में मौसम का असर सबसे ज्यादा देखने को मिलेगा.

दिल्ली में 19 और 20 मार्च को तेज आंधी और भारी बारिश की चेतावनी है. इस दौरान जलभराव और ट्रैफिक प्रभावित हो सकता है. तापमान करीब 28 डिग्री अधिकतम और 17 डिग्री न्यूनतम रहने की संभावना है.

उत्तर प्रदेश में 19-20 मार्च को कई जिलों में तेज बारिश और 50 से 75 किमी प्रति घंटे की हवाएं चल सकती हैं. मेरठ, आगरा, अलीगढ़, बरेली, सहारनपुर जैसे जिलों में विशेष अलर्ट जारी किया गया है.

हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना है, जिससे पहाड़ी इलाकों में ठंड बढ़ सकती है. वहीं पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में भी आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है.

पूर्वी और मध्य भारत में भी अलर्ट

बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में 20 और 21 मार्च को मौसम बिगड़ सकता है.

बिहार के कई जिलों जैसे सीतामढ़ी, पूर्णिया, किशनगंज और मुजफ्फरपुर में तेज बारिश और तूफान का अलर्ट है. पटना में तापमान 33 से 21 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है. जबकि पश्चिम बंगाल में 21 मार्च को 60 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.

मध्य प्रदेश और झारखंड में ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है, जिससे किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

उत्तराखंड और हिमाचल में बढ़ेगी ठंड

उत्तराखंड के चमोली, पिथौरागढ़, नैनीताल, टिहरी और उधम सिंह नगर में 19 मार्च को तेज बारिश का अलर्ट है. देहरादून में तापमान 20 से 13 डिग्री के बीच रह सकता है.

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू, शिमला, कांगड़ा और मंडी में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी है. मनाली में तापमान माइनस में जा सकता है, जिससे ठंड और बढ़ेगी.

राजस्थान और पश्चिम भारत में बदलाव

राजस्थान के जयपुर, बीकानेर, जैसलमेर, पाली और बाड़मेर में आंधी और बारिश का अलर्ट है. जयपुर में तापमान 29 से 17 डिग्री के बीच रहेगा.

गुजरात, महाराष्ट्र और गोवा में भी मौसम बदलने वाला है. कोंकण और गोवा में हल्की से मध्यम बारिश के साथ 40-50 किमी प्रति घंटे की हवाएं चल सकती हैं.

मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में 19-20 मार्च को तेज आंधी और ओलावृष्टि की संभावना है, जिससे फसलों को नुकसान हो सकता है.

दक्षिण भारत में भी सक्रिय मौसम

केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में भी मौसम सक्रिय रहेगा. 19 से 22 मार्च के बीच इन राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की चेतावनी है. कुछ इलाकों में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की तेज हवाएं चल सकती हैं. तेलंगाना और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि की भी संभावना है.

मछुआरों के लिए खास चेतावनी

मौसम विभाग ने मछुआरों को चेतावनी दी है कि 20 से 22 मार्च के बीच बंगाल की खाड़ी में न जाएं, खासकर ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटीय इलाकों के आसपास. हालांकि, अरब सागर के लिए फिलहाल कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 19 Mar, 2026 | 07:00 AM
ज्ञान का सम्मान क्विज

किस फसल को सफेद सोना कहा जाता है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
गेहूं को फसलों का राजा कहा जाता है.
विजेताओं के नाम
नसीम अंसारी, देवघर, झारखंड.
रमेश साहू, रायपुर, छत्तीसगढ़

लेटेस्ट न्यूज़