देशभर में बदला मौसम का मिजाज, कहीं बारिश तो कहीं घना कोहरा, IMD ने किया अलर्ट जारी

मौसम विभाग के अनुसार तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल के कई इलाकों में अगले कुछ दिनों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है. बंगाल की खाड़ी से उठ रही नमी के कारण इन राज्यों में बादल छाए रहने और तेज बारिश की संभावना जताई गई है.

Kisan India
नई दिल्ली | Published: 18 Dec, 2025 | 07:21 AM

Today Weather: दिसंबर के महीने में देशभर का मौसम तेजी से करवट बदल रहा है. कहीं कड़ाके की ठंड और घना कोहरा लोगों की मुश्किलें बढ़ा रहा है, तो कहीं बारिश का दौर शुरू होने के संकेत मिल रहे हैं. उत्तर भारत में शीत लहर और धुंध के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है, वहीं दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

दक्षिण भारत में बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल के कई इलाकों में अगले कुछ दिनों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है. बंगाल की खाड़ी से उठ रही नमी के कारण इन राज्यों में बादल छाए रहने और तेज बारिश की संभावना जताई गई है. बारिश के चलते तापमान में गिरावट आ सकती है और निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति भी बन सकती है. मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है, जबकि आम लोगों से भी सतर्क रहने को कहा गया है.

उत्तर भारत में कोहरे और ठंड का कहर

उत्तर भारत में ठंड ने अपना पूरा असर दिखाना शुरू कर दिया है. उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और उत्तराखंड के कई शहरों में घना कोहरा छाया हुआ है. प्रयागराज, लखनऊ, कानपुर, अयोध्या, आगरा और बरेली जैसे शहरों में सुबह के समय दृश्यता काफी कम हो गई है. कई जगहों पर कोहरे के कारण सड़क और रेल यातायात प्रभावित हुआ है. हरियाणा के गुरुग्राम, पानीपत और सोनीपत में भी हालात ऐसे हैं कि सुबह के समय गाड़ियां रेंगती नजर आ रही हैं.

दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी मौसम अब करवट लेने वाला है. 18 दिसंबर को आसमान में बादल छाए रह सकते हैं और सुबह के समय घना कोहरा देखने को मिल सकता है. दृश्यता घटकर 50 मीटर तक पहुंचने की आशंका है, जिससे वाहन चालकों को खास सावधानी बरतने की जरूरत होगी. इसके साथ ही दिल्ली में प्रदूषण की समस्या भी बनी हुई है. एक्यूआई अभी भी 200 के पार है, जिससे लोगों को स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है.

उत्तर प्रदेश और बिहार में बढ़ेगी परेशानी

उत्तर प्रदेश में शीत लहर और कोहरे का असर और तेज होने वाला है. आगरा में ताजमहल तक कोहरे की चादर में छिपा नजर आ रहा है. वहीं बिहार में भी 18 दिसंबर से ठंड और कोहरे का प्रकोप बढ़ने की संभावना है. पटना, गया, दरभंगा, मधुबनी और पूर्णिया जैसे जिलों में सुबह-शाम ठिठुरन बढ़ेगी और दृश्यता कम रहने की आशंका है.

उत्तराखंड में ठंडी हवाएं

पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में ठंड और तेज हवाओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. नैनीताल, चमोली और रुद्रप्रयाग जैसे इलाकों में ठंडी हवाएं चल सकती हैं. न्यूनतम तापमान कई जगह 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे जाने की संभावना है, जिससे पहाड़ों में कंपकंपी और बढ़ेगी.

राजस्थान में नया पश्चिमी विक्षोभ

राजस्थान में दिसंबर के दूसरे सप्ताह में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है. दिन में हल्की धूप राहत दे रही है, लेकिन रातें काफी ठंडी हो गई हैं. मौसम विभाग के मुताबिक 18 से 20 दिसंबर के बीच नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है. इसके असर से बीकानेर संभाग सहित कुछ इलाकों में बादल छाने और हल्की बारिश की संभावना है. इसके बाद 21 से 25 दिसंबर के बीच मौसम फिर से साफ रह सकता है, हालांकि सुबह के समय कोहरा परेशान कर सकता है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

ज्ञान का सम्मान क्विज

किस फसल को सफेद सोना कहा जाता है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
गेहूं को फसलों का राजा कहा जाता है.
विजेताओं के नाम
नसीम अंसारी, देवघर, झारखंड.
रमेश साहू, रायपुर, छत्तीसगढ़

लेटेस्ट न्यूज़

Ivf In 116 Cows With 70 Percent Success Rate India First Successful Large Scale Embryo Transfer

116 गायों में IVF और 70 फीसदी सफलता, भारत में पहली बार बड़े स्तर पर एम्ब्रियो ट्रांसफर सफल

Forests And Food Deep Connection Understand True Importance Of Forests On International Day Of Forests

International Day of Forests: वन और भोजन का गहरा रिश्ता, इंटरनेशनल डे ऑफ फॉरेस्ट्स पर समझिए जंगलों की असली अहमियत

Goat Farming Artificial Insemination Benefits Process Profit Bakri Palan Ke Tips

Goat Farming: किसानों के लिए गेमचेंजर तकनीक! बिना बकरे के भी होगा गर्भाधान, एक्सपर्ट से जानें कैसे बढ़ेगा मुनाफा

Punjab Becomes First State To Implement Agriculture Infrastructure Fund Scheme In The Country

कृषि से संबंधित केंद्र की इस योजना को लागू करने में पंजाब ने मारी बाजी, अभी तक किसानों को मिले 7132 करोड़

Himachal Pradesh Budget 2026 Farmers Msp Hike Ginger Wheat Maize Turmeric Dairy Livestock Support

हिमाचल बजट 2026: किसानों- पशुपालकों के लिए बड़े ऐलान, 300 यूनिट फ्री बिजली से लेकर महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपये

No Shortage Fertilizers In Bihar Strict Action Taken Against Hoarding 115 Firs Registered

कृषि मंत्री बोले- बिहार में नहीं है उर्वरक की कमी, जमाखोरी के खिलाफ सख्त एक्शन.. 115 FIR दर्ज