सावधान रहें! 48 घंटे में बदलेगा मौसम का मिजाज, 17 राज्यों में आंधी-तूफान और तेज हवाओं का अलर्ट

मौसम विभाग ने 5 मई को देश के 17 राज्यों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है. 5 मई को पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम का प्रभाव अधिक देखने को मिलेगा. इसके चलते लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी, लेकिन आंधी-तूफान और बिजली गिरने का खतरा भी बना रहेगा.

Kisan India
नई दिल्ली | Published: 5 May, 2026 | 06:58 AM

Today weather: देश में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है और कई राज्यों में गर्मी से राहत देखने को मिल रही है. मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक अगले 48 घंटों में देश के अधिकांश हिस्सों में मौसम बदलने वाला है. पहाड़ी इलाकों में जहां बारिश और बर्फबारी का दौर जारी रहेगा, वहीं मैदानी क्षेत्रों में तेज आंधी, बारिश और बादलों के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है.

5 मई को पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम का प्रभाव अधिक देखने को मिलेगा. इसके चलते लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी, लेकिन आंधी-तूफान और बिजली गिरने का खतरा भी बना रहेगा.

17 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने 5 मई को देश के 17 राज्यों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है. इसमें उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम, मेघालय, त्रिपुरा, नागालैंड, तमिलनाडु और केरल शामिल हैं. इन राज्यों में तेज हवाओं की रफ्तार 75 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. कई जगहों पर भारी बारिश और ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है.

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से राहत, हवा भी साफ

दिल्ली-एनसीआर में अचानक मौसम बदलने से लोगों को बड़ी राहत मिली है. तेज आंधी और बारिश के बाद तापमान सामान्य से नीचे आ गया है. यहां न्यूनतम तापमान करीब 22 डिग्री और अधिकतम 33 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. साथ ही हवा की गुणवत्ता में भी सुधार हुआ है और एक्यूआई करीब 110 के आसपास पहुंच गया है, जो मध्यम श्रेणी में आता है.

उत्तर प्रदेश में बदला मौसम, गर्मी से राहत

उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से गर्मी बढ़ रही थी, लेकिन अब मौसम बदल गया है. लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर और कानपुर समेत करीब 22 जिलों में आंधी और बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. अगले 24 घंटों में तेज आंधी, बारिश और बिजली गिरने का खतरा बना हुआ है. हवाओं की रफ्तार 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है. फिलहाल अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जिससे लोगों को लू से राहत मिली है.

बिहार में भी राहत, लेकिन अलर्ट जारी

बिहार में भी मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. करीब 20 जिलों में आंधी और बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई है. मौसम विभाग ने पूरे राज्य में अलर्ट जारी किया है और कई जगहों पर ठनका गिरने की चेतावनी दी है. पटना, बेगूसराय, मोतिहारी, बेतिया, गोपालगंज, छपरा और बक्सर जैसे जिलों में तेज बारिश की संभावना है.

हरियाणा और पंजाब में भी बदला मौसम

हरियाणा और पंजाब में भी पश्चिमी विक्षोभ का असर साफ दिख रहा है. कई जिलों में आंधी और बारिश से तापमान में गिरावट आई है. भिवानी, महेंद्रगढ़, गुरुग्राम, फरीदाबाद समेत कई जिलों में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. कुछ जगहों पर ओलावृष्टि और बिजली गिरने का खतरा भी बना हुआ है.

राजस्थान में बारिश और आंधी का असर

राजस्थान में भी मौसम बदल गया है. जयपुर सहित कई जिलों में आंधी और बारिश से गर्मी से राहत मिली है. सीकर में 48 मिलीमीटर तक बारिश दर्ज की गई है. फिलहाल अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 22 से 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास है. अगले 2 दिनों तक 19 जिलों में आंधी और बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी है.

उत्तराखंड और हिमाचल में बारिश-बर्फबारी

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में मौसम पूरी तरह बदला हुआ है. रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ में भारी बारिश और बर्फबारी का अनुमान है. तेज हवाओं और बिजली गिरने का खतरा भी बना हुआ है. वहीं हिमाचल के कुल्लू, कांगड़ा, मंडी और शिमला में भी बारिश और बर्फबारी जारी रहने की संभावना है.

कश्मीर में ठंड बढ़ी, तापमान में गिरावट

जम्मू-कश्मीर में मौसम खराब बना हुआ है. यहां आंधी, बारिश और बर्फबारी के कारण तापमान में 5 से 6 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई है. श्रीनगर, पहलगाम और गुलमर्ग जैसे इलाकों में ठंड बढ़ गई है और लोगों को सर्दी का एहसास हो रहा है.

आज का तापमान

शहर का नाम न्यूनतम तापमान अधिकतम तापमान
दिल्ली 23°C 32°C
चंडीगढ़ 21°C 32°C
जयपुर 22°C 34°C
भोपाल 23°C 38°C
मुंबई 30°C 33°C
कोलकाता 25°C 34°C
चेन्नई 28°C 34°C
बेंगलुरु 23°C 33°C
रांची 20°C 32°C
पटना 22°C 35°C
लखनऊ 22°C 29°C
देहरादून 18°C 26°C
शिमला 12°C 20°C
कश्मीर 4°C 12°C

पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में भी बारिश

पूर्वोत्तर राज्यों में भी तेज हवाओं और बारिश का अलर्ट है. यहां 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चल सकती हैं. असम, मेघालय, नागालैंड और त्रिपुरा में भारी बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है. दक्षिण भारत में केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में चक्रवाती परिसंचरण के कारण बारिश हो रही है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 5 May, 2026 | 06:58 AM
ज्ञान का सम्मान क्विज

खरीफ सीजन में सबसे ज्यादा उगाई जाने वाली फसल कौन सी है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
2585 रुपये प्रति क्विंटल
विजेताओं के नाम
रंजीत महतो- विष्णुपुर, हजारीबाग, झारखंड

लेटेस्ट न्यूज़