दिल्ली में राहत की बारिश, उत्तराखंड में रेड अलर्ट- जानिए देशभर में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

उत्तराखंड में मानसून ने तबाही मचाई है. देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, नैनीताल जैसे 9 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है. भारी बारिश के चलते राज्य सरकार ने सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है.

Kisan India
नई दिल्ली | Published: 30 Jun, 2025 | 07:09 AM

देशभर में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो चुका है. उत्तर भारत से लेकर दक्षिण भारत तक कई राज्यों में बारिश का कहर देखने को मिल रहा है. कहीं यह बारिश गर्मी से राहत लाई, तो कहीं लोगों के लिए मुसीबत बन गई. मौसम विभाग के अनुसार, 30 जून से 3 जुलाई के बीच तेज हवाओं, आंधी, बिजली गिरने और भारी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा.

दिल्ली में दिन में छा गया अंधेरा

दिल्ली-एनसीआर के लोगों ने बारिश के साथ राहत की सांस ली. सुबह से ही बादलों ने राजधानी को ढक लिया और दोपहर तक तेज बारिश ने गर्मी से बेहाल लोगों को राहत दी. हालांकि, कुछ इलाकों में जलभराव और ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रही. आने वाले दिनों में भी हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है.

उत्तराखंड में आफत की बारिश

उत्तराखंड में मानसून ने तबाही मचाई है. देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, नैनीताल जैसे 9 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है. भारी बारिश के चलते राज्य सरकार ने सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है. चारधाम यात्रा को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है. कई जगह बादल फटने की घटनाएं हुईं, और यमुनोत्री हाईवे का 20 मीटर हिस्सा बह गया. 24 से अधिक रास्ते बंद हो चुके हैं और कई गांवों का संपर्क टूट गया है.

यूपी, बिहार, छत्तीसगढ़ जलभराव की चपेट में

उत्तर प्रदेश में आज लगभग हर क्षेत्र में बारिश हो सकती है. कई जगहों पर बिजली गिरने और भारी बारिश की चेतावनी है. बारिश के चलते फसलों को नुकसान की आशंका भी जताई जा रही है. बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड और मध्य प्रदेश में भी भारी बारिश का सिलसिला जारी है, जिससे जलभराव और ट्रैफिक की समस्या बनी हुई है. मौसम विभाग ने निचले इलाकों में सतर्कता बरतने की अपील की है.

हिमाचल-जम्मू में हाई अलर्ट

हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के पहाड़ी इलाकों में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. प्रशासन ने लोगों को पहाड़ों की यात्रा से बचने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है. बिजली गिरने और नदियों का जलस्तर बढ़ने की आशंका के चलते स्थानीय प्रशासन अलर्ट मोड पर है.

पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में भी बारिश का असर

पूर्वोत्तर राज्यों जैसे असम, त्रिपुरा, सिक्किम और ओडिशा में भी भारी बारिश और बाढ़ की चेतावनी दी गई है. दक्षिण भारत के राज्यों तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तमिलनाडु में भी जोरदार बारिश से जनजीवन प्रभावित हो रहा है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

ज्ञान का सम्मान क्विज

दूध उत्पादन में कौन सा राज्य सबसे आगे है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
जायद सीजन.
विजेताओं के नाम
रजनीश जाट, नासिराबाद, अजमेर राजस्थान.

लेटेस्ट न्यूज़

Cm Bhajanlal Sharma Statement On Farmers Creates Ruckus Leaders Call It Insult Apologize Or Agitation Intensify

CM भजनलाल शर्मा के किसानों पर बयान से बवाल… नेताओं ने कहा अपमान, माफी मांगो वरना आंदोलन होगा तेज

Rashtriya Krashi Mela Last Day Events Witness By 4000 Farmers Nitin Gadkari And Shivraj Singh To Share Key Principles With Farmers In National Agriculture Manthan

राष्ट्रीय कृषि मंथन में जुटेंगे देशभर के 4 हजार किसान, किसानों को मूल मंत्र देंगे नितिन गड़करी और शिवराज सिंह   

Cm Mohan Big Gift To Farmers Wheat Procurement Begins At 61 Centers Msp Plus Bonus Boost Earnings

CM मोहन की किसानों को बड़ी सौगात.. 61 केंद्रों पर गेहूं खरीदी शुरू, MSP के साथ बोनस से बढ़ेगी कमाई

Under Pm Surya Ghar Yojana Rooftops Become Source Income Electricity Bills Halved And Thousands Rupees Saved Every Month

PM सूर्य घर योजना से छत बनेगी कमाई का जरिया, बिजली बिल होगा आधा और हर महीने बचेंगे हजारों रुपये

Shivraj Singh Launched Soil Mobile App For Scientific Farming And Announce To Establish Custom Hiring Centers And Agriculture Machine Banks

वैज्ञानिक खेती के लिए सॉइल मोबाइल ऐप लॉन्च, कस्टम हायरिंग सेंटर और मशीन बैंक बनाने की घोषणा

Shivraj Singh Told Kisan India Government Will Conserve Traditional Seeds And Announced Establishment Of Seed Villages Across Country

शिवराज सिंह ने किसान इंडिया को बताया- पारंपरिक बीजों का संरक्षण करेगी सरकार, बीज ग्राम बनाने का ऐलान