Weather Update: मैदानी इलाकों में तपाएगी गर्मी.. इन जगहों पर चलेगी आंधी

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आज 5 अप्रैल को कई राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है. जबकि, कई मैदानी इलाकों में लू चलने की चेतावनी दी गई है.

रिजवान नूर खान
Noida | Updated On: 5 Apr, 2025 | 07:24 AM

पश्चिमी विक्षोभ और निचले क्षोभमंडलीय स्तरों के चलते हवा का चक्रवाती बहाव देशभर में मौसम को बदल रहा है. दक्षिण और पूर्वोत्तर के राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है तो वहीं, मैदानी इलाकों में तेज लू चलने की चेतावनी दी गई है. मैदानी इलाकों में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्से, गुजरात और दिल्ली में गर्म हवाएं परेशान करेंगी.

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आज 5 अप्रैल को देशभर के मौसम में बदलाव देखा जाएगा. आईएमडी के अनुसार मध्य और उससे सटे उत्तरी प्रायद्वीपीय भारत में मध्यम से तेज गरज के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है. 4 और 5 अप्रैल 2025 के दौरान दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के कई हिस्सों में गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने के साथ-साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

हवा के चक्रवाती बहाव से बदल रहा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार मराठवाड़ा और उससे सटे मध्य महाराष्ट्र के ऊपर निचले क्षोभमंडलीय स्तरों पर एक ऊपरी हवा का चक्रवाती बहाव बना हुआ है. इससे चलते दक्षिण आंतरिक कर्नाटक से दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश तक मौसम में बदलाव देखा जाएगा. उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और उससे सटे बांग्लादेश के ऊपर ऊपरी हवा का चक्रवाती बहाव बना हुआ है. इसके चलते 4 और 5 अप्रैल को दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में गरज, बिजली और तेज़ हवाओं (40-50 किमी प्रति घंटे की गति) के साथ छिटपुट बारिश की की संभावना है. मध्य भारत, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदान, झारखंड और ओडिशा में हल्की बारिश हो सकती है.

इन इलाकों में बारिश की चेतावनी

पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ, तेलंगाना में छिटपुट ओलावृष्टि की संभावना है. झारखंड, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के साथ ही केरल, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है. इसके अलावा तमिलनाडु, तटीय कर्नाटक, उत्तर आंतरिक कर्नाटक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह को साथ ही असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, और अरुणाचल प्रदेश में हल्की बारिश का चेतावनी दी गई है.

8 अप्रैल तक इन क्षेत्रों में चलेगी हीटवेव

4 से 8 अप्रैल के दौरान सौराष्ट्र और कच्छ के अलग-अलग इलाकों में हीट वेव की स्थिति बनी रहने की संभावना है. 4 से 9 अप्रैल के दौरान पश्चिमी राजस्थान के कुछ इलाकों में हीट वेव चलेगी. इसके साथ ही गुजरात और पूर्वी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा में भी तापमान बढ़ेगा और गर्म हवाएं चलेंगी. कोंकण और गोवा में गर्म और मौसम रहने की संभावना है.

दिल्ली एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली एनसीआर में आज 5 अप्रैल को आसमान साफ ​​रहेगा. सतही हवाओं की गति 10-20 किमी प्रति घंटा तक रह सकती है और यह बढ़कर 30 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस और 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. दोपहर में हवा की गति धीरे-धीरे बढ़कर उत्तर-पश्चिम दिशा से 20-25 किमी प्रति घंटे हो जाएगी.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 5 Apr, 2025 | 07:19 AM
ज्ञान का सम्मान क्विज

दूध उत्पादन में कौन सा राज्य सबसे आगे है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
जायद सीजन.
विजेताओं के नाम
रजनीश जाट, नासिराबाद, अजमेर राजस्थान.

लेटेस्ट न्यूज़

Farmer Id Is Mandatory In Up Farmer Id Is Important For Msp Crops Purchased At Msp

यूपी में Farmer ID अनिवार्य, इसके बगैर नहीं मिलेगा MSP का लाभ! पीएम किसान के लिए भी जरूरी

Rajasthan Rain Has Destroyed Crops Like Isabgol Cumin Wheat And Mustard

राजस्थान में बारिश से इसाबगोल, जीरा, गेहूं और मक्का की फसल चौपट, पैदावार में भी गिरावट.. कब मिलेगा मुआवजा ?

Fertilizer Subsidy Approval Union Cabinet Has Approved The Nutrient Based Fertilizer Subsidy Rates For Kharif 2026

किसानों के हित में बड़ा फैसला, खरीफ सीजन में मिलेगी भरपूर खाद.. सरकार ने इन उर्वरकों पर सब्सिडी बढ़ाई

Weather Update Imd Forecast Heat Wave Alert Issued 12 April Weather Update

अब मौसम दिखाएगा अपना असली रूप, भीषण गर्मी और लू का अलर्ट.. 40 डिग्री के पार जाएगा तापमान

12th April 2026 Sunday Agriculture News Live Updates Pm Kisan Yojana Weather Updates Pm Fasal Bima Yojana Krishi Samachar Farmers Schemes Aaj Ki Latest News

LIVE पूरी दुनिया में फिटनेस पर बहुत जोर दिया जा रहा है, पटना में ऐसा आयोजन किया गया- राज्यपाल सैयद अता हुसैन

Female Calf Born From A 10 Year Old Embryo In India At Centre Excellence Animal Husbandry Bengaluru

फ्रीजर से फार्म तक पहुंची जिंदगी, भारत में 10 साल पुराने भ्रूण से जन्मी बछिया.. जेनेटिक सुधार को मिलेगा बूस्ट