सर्दी की आहट के बीच दिल्ली की हवा फिर हुई खराब, यूपी-बिहार में बढ़ी ठंडक

जहां उत्तर भारत में सर्दी दस्तक दे रही है, वहीं दक्षिण भारत के कई हिस्सों में बारिश जारी है. तमिलनाडु, केरल, ओडिशा और महाराष्ट्र के तटीय इलाकों में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताई गई है.

Kisan India
नई दिल्ली | Updated On: 15 Oct, 2025 | 07:01 AM

Today Weather: देश के कई हिस्सों में अब मॉनसून धीरे-धीरे विदाई ले रहा है. बारिश की बूंदों की जगह अब हल्की ठंडी हवाओं ने ले ली है. सुबह और शाम का मौसम अब सुकून भरा होने लगा है, लेकिन राजधानी दिल्ली की आबो-हवा इस बदलाव के साथ बिगड़ती जा रही है. प्रदूषण का स्तर फिर से बढ़ने लगा है, और आसमान पर धुंध की परतें नजर आने लगी हैं. वहीं उत्तर भारत के राज्यों यूपी, बिहार, झारखंड और उत्तराखंड में गुलाबी ठंड की आहट महसूस की जा सकती है.

दिल्ली में मौसम सुहाना लेकिन हवा दूषित

दिल्ली में तापमान अब धीरे-धीरे नीचे आ रहा है. सुबह के वक्त हल्की ठंड और शाम के समय ठंडी हवाएं लोगों को सर्दियों का एहसास करा रही हैं. लेकिन इसी के साथ वायु प्रदूषण की समस्या भी बढ़ रही है. दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (DPCC) के अनुसार, राजधानी में हवा की गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में पहुंच गई है.

मानसून की विदाई के बाद धूल और धुएं का स्तर बढ़ गया है. आईएमडी ने बताया कि फिलहाल आसमान साफ रहेगा और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के करीब, जबकि अधिकतम तापमान 33 डिग्री तक रह सकता है. अगले कुछ दिनों में तापमान में थोड़ी और गिरावट आने की संभावना है.

यूपी में ठंडी हवाओं की शुरुआत

उत्तर प्रदेश में मॉनसून की लगभग पूरी तरह वापसी हो चुकी है. अब राज्य का मौसम शुष्क और साफ है. बारिश का कोई पूर्वानुमान नहीं है. लखनऊ, कानपुर, वाराणसी और प्रयागराज जैसे शहरों में सुबह-शाम की ठंड महसूस की जा रही है. मौसम विभाग ने बताया कि अब न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज होगी, जिससे आने वाले दिनों में सर्दी का असर बढ़ेगा.

बिहार में साफ आसमान और हल्की ठंड

बिहार में भी मौसम अब पूरी तरह बदल गया है. मॉनसून के बादलों की जगह अब नीला आसमान और ठंडी हवा ने ले ली है. मौसम विभाग, पटना ने सभी जिलों को ग्रीन जोन में रखा है यानी आज बारिश की कोई संभावना नहीं है. राज्य में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है. सुबह के समय हल्की ठंड और रात में ठंडी हवाएं लोगों को सर्दियों की याद दिला रही हैं.

झारखंड में बारिश से मिली राहत

झारखंड में आज मौसम पूरी तरह साफ रहेगा. रांची, धनबाद और जमशेदपुर जैसे शहरों में हल्की ठंडक महसूस की जा रही है. अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है.

उत्तराखंड में सर्दी की शुरुआत

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में हाल ही में हुई बर्फबारी के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. देहरादून और नैनीताल में लोग अब गर्म कपड़े पहनने लगे हैं. मौसम विभाग ने कहा है कि आज बारिश की कोई संभावना नहीं है और आसमान पूरी तरह साफ रहेगा.

दक्षिण भारत में बारिश का दौर जारी

जहां उत्तर भारत में सर्दी दस्तक दे रही है, वहीं दक्षिण भारत के कई हिस्सों में बारिश जारी है. तमिलनाडु, केरल, ओडिशा और महाराष्ट्र के तटीय इलाकों में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 15 Oct, 2025 | 06:56 AM
ज्ञान का सम्मान क्विज

किस फसल को अनाजों का राजा कहा जाता है?

9319947093
जवाब इस नंबर पर करें Whatsapp

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆

लेटेस्ट न्यूज़

Animal Husbandry Department Issues Bird Flu Alert In Bihar Advises Poultry Farmers To Take Special Precautions

बिहार में बर्ड फ्लू को लेकर पशुपालन विभाग का अलर्ट, मुर्गी पालकों को दी खास सावधानी बरतने की सलाह

Big News Farmers From Kokrajhar Assam As Prime Minister Modi Announced Several Schemes Ahead Of Eid

असम के कोकराझार से किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, ईद से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने कई योजनाओं का दिया तोहफा

Chief Minister Mohan Yadav Released 34th Installment Ladli Behna Yojana With Rs 1836 Crore Transferred Accounts Sisters

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लाड़ली बहना योजना की 34वीं किस्त जारी की, बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़ रुपये

When Buying A Rose Plant Pay Attention These Important Things Only Then More And Fragrant Flowers Bloom Garden

गुलाब का पौधा खरीदते समय इन जरूरी बातों पर दें ध्यान, तभी बगीचे में खिलेंगे ज्यादा और खुशबूदार फूल

Center Sanctioned Rs 1922 Crore For Flood Affected Farmers And Villagers Of Various States Relief Package For Cyclone Montha Released

बाढ़ पीड़ित किसानों-ग्रामीणों के लिए 1922 करोड़ मंजूर, मोंथा तूफान प्रभावितों के लिए राहत पैकेज मिला  

Pm Modi Released Pm Kisan 22nd Installment Rs 18640 Crore Reached The Accounts

पीएम मोदी ने जारी की PM Kisan की 22वीं किस्त, खातों में पहुंचे 18640 करोड़ रुपये.. चेक करें अकाउंट